Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
केंद्र सरकार ने 8 हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्य न्यायधीशों की जानकारी साझा की है. रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, मध्य प्रदेश, केरल, मेघालय और मद्रास हाईकोर्ट के लिए चीफ जस्टिस के नाम की सिफारिश की है. पूरी लिस्ट देखें जस्टिस मनमोहन (वर्तमान में दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश) – दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश. जस्टिस राजीव शकधर (वर्तमान में दिल्ली HC के न्यायाधीश) – हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश. जस्टिस सुरेश…
कल फिर से एक बार झारखंड सरकार के निर्देशानुसार पूरे राज्य में रविवार, 22 सितम्बर को सुबह चार बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक इंटरनेट की सभी सेवाएं बंद रहेंगी।
झारखंड सरकार ने 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आईएएस अधिकारियों का तबादला इस प्रकार हुआ है- आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर देवघर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक परियोजना निदेशक समेकित जनजातीय विकास अभिकरण सरायकेला खरसावां के पद पर नियुक्त एवं पद स्थापित किया गया है। अनिकेत सचान, अनुमंडल पदाधिकारी खूंटी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी हुसैनाबाद को स्थानांतरित करते हुए…
दिल्ली में शनिवार को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा. मनोनित मुख्यमंत्री आतिशी शाम तकरीबन 4:30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगीं, सूत्रों के मुताबिक, उनके साथ 5 मंत्री भी शपथ लेंगे. आतिशी के मंत्रिमंडल में गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत शामिल होंगे. दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल से रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से दिया था इस्तीफा।
Internet Down in Jharkhand: झारखंड स्टेट सर्विस कमीशन (जेएसएससी) के तत्वावधान में 21 और 22 सितंबर को आयोजित सामान्य योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) के दौरान सरकार ने सुबह 8 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक 5:30 घंटे इंटरनेट बंद रखने का आदेश जारी किया है. लेकिन, राजधानी रांची समेत झारखंड के लगभग सभी जिलों में सुबह 5 बजे से ही इंटरनेट सेवा ठप रही. लोग परेशान रहे. सुबह 8:30 से शाम 5 बजे तक चलेगी परीक्षा परीक्षा 3 पालियों में सुबह 8:30 बजे से अपराह्न 5 बजे तक चलेगी. परीक्षा के दौरान सुबह 8:30 बजे से अपराह्न डेढ़ बजे…
JSSC CGL एग्जाम को लेकर 21 और 22 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक राज्य में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी| यह स्पष्ट किया जाता है कि उपर्युक्त अवधि के दौरान फिक्स्ड टेलीफोन लाइनों पर आधारित वॉयस कॉल और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी चालू रह सकती है। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा-223 और भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम, 1885 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दंड के अधीन होगा।
टाटा स्टील के अंदर बिजली ग्रिड में हुआ ब्लास्ट । आग का बड़ा गुब्बारा टाटा स्टील के ऊपर उठा आसमान में हुआ उजाला वही अचानक शहर में कटा बिजली । घंटो जमशेदपुर शहर में कायम रहा अंधेरा। लोग हुए परेशान । जमशेदपुर के टाटा स्टील में यूआइ एस एल और टाटा पावर के बीच ग्रिड में आयी बड़ी गड़बड़ी के कारण अचानक से ब्लैक आउट हो गया. इस ब्लैक आउट के कारण टाटा स्टील के कई प्लांट, टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) की भी बिजली कट गयी. शुक्रवार शाम करीब 7 बजे अचानक से पूरे शहर की बिजली कट गयी. हर…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक समाप्त हुई है. इस दौरान 36 प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई है. *★ पथ प्रमंडल, चाईबासा अन्तर्गत हाटगम्हरिया – बेनीसागर भाया बलण्डिया, मंझगांव पथ (कुल लम्बाई-44.485 कि०मी०) का राईडिंग क्वालिटी में सुधार (Improvement of Riding Quality) कार्य हेतु रु0 31,69,90,700/- (एकतीस करोड़ उनहत्तर लाख नब्बे हजार सात सौ) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।* *★ दुमका जिलान्तर्गत “सरैयाहाट-सुंबेश्वरनाथ मन्दिर का पहुँच पथ (कुल लम्बाई-4.983 कि०मी०) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए पुनर्निर्माण कार्य (भू-अर्जन, युटिलिटी शिफ्टींग एवं R&R सहित) हेतु रू० 38,27,94,200 /- (अड़तीस…
