Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड स्थित आदिम जनजातियों के गांव नगरभिट्ठा में अज्ञात बीमारी से पिछले 10 दिनों में पांच आदिम जनजाति पहाड़िया बच्चों की मौत हो गई है। गांव के दर्जनभर बच्चे और युवक अब भी बीमार हैं, जिनके रक्त की जांच रविवार को कराई गई। शुरुआती जांच के क्रम में कुछ नाबालिग बच्चों के ब्रेन मलेरिया से पीड़ित होने की बात कही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां कैंप कर रही है। गौरतलब है कि इस बीमारी में सिर दर्द, शरीर गर्म होना, उल्टी होना, डायरिया होना एवं बेहोश होने पर मौत हो जाती है। (Brain…
झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई. अदालत ने प्रार्थी का पक्ष सुनने के बाद राज्य सरकार, यूपीएससी सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 16 जून को होगी. केस की सुनवाई जस्टिस एस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ कर रहा है. बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी अनुराग गुप्ता की पदस्थापना को बताया था अवैध बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की पदस्थापना को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना बताया था. बाबूलाल ने डीजीपी की नियुक्ति को अवैध बताते हुए…
रांची: समाहरणालय भवन में राॅंची पुलिस एवं राॅंची जिला प्रशासन द्वारा ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर आहुत शांति समिति की बैठक में राॅंची के अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों केंद्रीय शांति समिति के सदस्यगण, गणमान्य लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और राॅंची में पर्व के दौरान पर्व के अनुभव को साझा करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा की तथा पर्व को शांतिपूर्ण/सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त,राॅंची द्वारा की गई। जिसमें पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक,राॅंची, पुलिस अधीक्षक नगर,अनुमंडल दंडाधिकारी सदर एवं बुंडू के अतिरिक्त सभी पुलिस उपाधीक्षक,अंचलाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी…
लोहरदगा जिले में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत गई। घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के कैमो महुआ टोली के पास हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे यह हादसा हुआ। शवों का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा। मृतकों की पहचान लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के हेंदलासो भदुआपाड़ा निवासी सुखदेव उरांव के पुत्र 26 वर्षीय प्रदीप उरांव, गुमला जिले के बरांव निवासी 25…
राज्य सरकार ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पतरातू, दशम तथा नेतरहाट में स्काई वाक अर्थात ग्लास ब्रिज के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है।इसके निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार करने तथा प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के लिए कंसलटेंट का चयन किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नेतरहाट में दो ग्लास ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। एक ग्लास ब्रिज का निर्माण नेतरहाट के मैगनोलिया प्वाइंट तथा दूसरा नेतरहाट के ही कोयल व्यू प्वाइंट में होगा। इस तरह, कुल चार ग्लास ब्रिज का निर्माण दो पैकेजों में होगा। पहले पैकेज में नेतरहाट के दोनों प्वाइंट में…
Jharkhand: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज धुर्वा, सेक्टर-2 स्थित 133 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय पहुंचकर शहीद सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार मंडल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से दिवंगत शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की. मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.
Chaibasa : जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट की घटना हुई है. यह घटना शनिवार को जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र में हुई है. जिसमें दो जवान घायल हुए हैं. घायल जवानों में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. जवान को बेहतर इलाज के लिए रांची हेलीकॉप्टर से भेजा गया है. इस आईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ एक सब इंस्पेक्टर और एक जवान घायल हुए हैं. घायल जवानों को रेस्क्यू कर लाया गया छोटानागरा ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद छोटानागरा थाना से दो एम्बुलेंस और कुछ बोलेरो वाहनों को…
बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। ये बिहार के निर्माण की वर्षगांठ को चिन्हित करता है। यह दिन बिहार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर को याद करने और राज्य की समृद्धि, विकास तथा उपलब्धियों का उत्सव मनाने का अवसर है। बिहार दिवस के अवसर पर हम राज्य के अतीत, वर्तमान और भविष्य पर एक नजर डालते हैं। दरअसल, बिहार का गठन 22 मार्च, 1912 को हुआ था। इसे बंगाल प्रांत से अलग कर एक नया राज्य बनाया गया। बिहार दिवस के अवसर पर राज्यभर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेला और उत्सव आयोजित किए जाते हैं।…
राॅंची। केंद्रीय सरना स्थल के पास बन रहे फ्लाईओवर के रैंप के विरोध में आदिवासी संगठन शनिवार की सुबह राॅंची बंद कराने सड़क पर उतर गये हैं। इस दौरान संगठन के लोगों ने कई जगहों पर सड़क जाम कर दी। जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विधानसभा का बजट सत्र की कार्यवाही 22 मार्च को भी होगी। इस कारण सचिवालय और इससे संबंधित कार्यालय तथा राज्य सरकार के सभी अन्य कार्यालय जहां शनिवार को अवकाश घोषित है, अन्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे.
