Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
साहिबगंज: मिर्ज़ाचौकी थाना क्षेत्र के महादेववरण के ग्राम प्रधान होली कोड़ा पर जानलेवा हमला हुआ. अपराधियों ने जान मारने के इरादे से गोली मारी, गोली पेट में लगा उन्हें घायल अवस्था में साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा गया। जहाँ से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर भेज दिया. इधर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान होली कोड़ा ने अपने होश में दिए बयान में गांव के ही मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह पर आरोप लगाया है. उनके अनुसार सुबह जब वह मॉर्निंग वाक में गया था तभी अपराधी ने हमला कर दिया. सुनील सिंह से पुराना जमीन विवाद है, उसने पूर्व में…
Ranchi News : झारखंड के 10 आईपीएस अफसरों को प्रोन्नति दी गई है. सभी अफसर 2016 बैच के हैं. इन सभी आईपीएस अफसरों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड वेतनमान लेवल-12 ऑफ पे मैट्रिक्स में प्रोन्नति दी गई है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है. प्रोन्नति पाने वाले आईपीएस अधिकारियों में ऋषभ कुमार झा, अंजनी अंजन, सौरभ, अमित रेणु, शंभू कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह और मुकेश कुमार शामिल हैं. इन आईपीएस अधिकारियों के वर्तमान प्रतिस्थापन पर इस प्रोन्नति का कोई असर नहीं पड़ेगा. साथ ही, इस शर्त के साथ प्रोन्नति दी गई है कि वे…
हजारीबाग में जिला DC कार्यालय के कोषागार में कार्यरत 35 वर्षीय पिंटू नायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना कसमार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर में हुई. दो अपराधियों ने छत के रास्ते घर में घुसकर पिंटू नायक के सीने में दो गोली मारीं. घटना रात करीब 11 बजे हुई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
धनबाद के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल (Digwadih) में दसवीं कक्षा के छात्राओं के साथ स्कूल की प्राचार्य द्वारा बदसलूकी करने का मामला सामने आया है. गुरुवार को दसवीं की छात्राएं पेन डे मना रही थीं. इसी दिन इनकी परीक्षा का आखिरी दिन था. इस दौरान छात्राएं एक दूसरे के शर्ट पर शुभकामनाएं लिखती हैं. छात्राओं ने एक दूसरे के शर्ट पर शुभकामनाएं लिखी. लेकिन यह बात स्कूल के प्राचार्य को पसंद नहीं आई. इसमें शामिल सभी छात्राओं को पहले फटकार लगाई गयी . उसके बाद उनकी शर्ट उतरवा दी. यही नहीं शर्ट उतारने के बाद उसे पहनने नहीं दिया गया.…
हजारीबाग और रामगढ़ जिले के बॉर्डर पर कुज्जु में आलोक गिरोह के सरगना को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया है।
उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज दिनांक-11 जनवरी 2025 को समाहरणालय ब्लॉक-ए परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक मनाया जा रहा है। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक रांची, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, श्री अखिलेश कुमार, सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी अधिकारी/ पदाधिकारी एवं सम्बंधित सभी अधिकारी मौजूद थे। ●सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ का उद्देश्य जागरूकता रथ रांची जिले के सभी प्रखंडों की पंचायतों और गांवों में जाकर आमजनों, छात्र-छात्राओं को सड़क…
कोयलांचल की आम जन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की अपराधियों ने धज्जियां उड़ा कर रख दी है। धनबाद के बाघमारा की हिंसक झड़प की धमक अभी थमी भी नहीं थी कि झरिया विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय के बाहर गोली कांड की घटना हो गयी जिसने इस आग को और भड़का दिया है। जिस वक्त गोली चली थी, उस समय कार्यालय में विधायक मौजूद नहीं थीं। बताया जा रहा है विधायक के कार्यालय के बार पांच राउंड फायरिंग की गयी है। गोलीकांड की घटना के बाद विधायक रागिनी सिंह ने अपराधियों द्वारा उन्हें टारगेट करने का आरोप लगाया है।…
Shibu Soren Special: झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम संस्थापक शिबू सोरेन आज (11 जनवरी 2025) अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं. पार्टी उनका जन्मदिन काफी धूमधाम से मना रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन 81 पाउंड का केक अपने रांची स्थित आवास पर काटेंगे. मोरहाबादी में शिबू सोरेन के सरकारी आवास में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में शिबू सोरेन परिवार के सदस्यों के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. 12 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शिबू सोरेन जन्मदिन का केक काटेंगे. इस मौके पर शिबू सोरेन के…
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, कड़िया मुंडा जी से मिलने मेडिका अस्पताल पहुंचे। आज दिनांक 10/01/ 2025 को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के साथ कांग्रेस नेताओं का एक दल मेडिका पहुंचा। (जिसमें रविंद्र सिंह, रमा खलखो, किशोर नाथ शाहदेव व अन्य शामिल थे) जहां श्री कड़िया मुंडा इलाज के लिए मेडिका अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने श्री मुंडा से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की, श्री मुंडा जी बोल रहे थे, बताया कि वह पहले से बेहतर…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धनबाद जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के दौरान ड्यूटी पर तैनात बाघमारा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री पुरुषोत्तम कुमार सिंह के घायल होने की जानकारी प्राप्त होने पर उनके पिता श्री अशोक सिंह से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर उनके इलाज से संबंधित पूरी जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना_ की । _मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना को लेकर राज्य सरकार आपके परिवार के पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। उनके इलाज को लेकर जो भी सहयोग की जरूरत होगी, राज्य…
