Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
नई दिल्ली: पीएम मोदी ने मुंबई के नेवी डॉकयार्ड में नौसेना के 3 अग्रणी युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया। इस मौके पर पीएम ने कहा कि नए युद्धपोत राष्ट्र की सुरक्षा को ताकत देंगे। भारत नेवी को सशक्त करने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठा रहा है। हमारी नौसेना ने सैकड़ों लोगों की जान बचाई है। पीएम ने कहा कि तीनों सेनाओं ने आत्मनिर्भरता के मंत्र को अपनाया है। भारत विस्तारवाद नहीं, विकास के भाव के साथ आगे बढ़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत पूरे विश्व और खासकर ग्लोबल साउथ में एक भरोसेमंद और जिम्मेदार…
झारखंड राज्य गठन के बाद हुए दो जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षाओं में लगे अनियमितताओं के आरोप वाली याचिका पर बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सीबीआई जांच से जुड़ी बुद्धदेव उरांव की जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। बुद्धदेव उरांव का आरोप है कि जेपीएससी प्रथम एवं द्वितीय की परीक्षा में अंकों की हेराफेरी और रिजल्ट प्रकाशन में गड़बड़ी की गयी है। इसी की जांच सीबीआई कर रहा है। हाई कोर्ट के जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ मामले की सुनवाई कर रही है। सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से कोर्ट को बताया गया…
सुलझ गयी रांची के हिन्दपीढ़ी से लापता हुई दो बहनों की गुत्थी, बेंगलुरु से वापस लेकर आएगी पुलिस की टीम
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची से रहस्यमय तरीके से लापता दो नाबालिग बहनों का पुलिस ने पता लगा लिया है। दोनों नाबालिग लड़कियां कर्नाटक में मिली हैं और अब उन्हें बेंगलुरु से वापस रांची लाया जा रहा है। 11 जनवरी की शाम से गायब थीं दोनों बहनें राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी की रहने वाली दोनों नाबालिग लड़कियां 11 जनवरी की शाम से गायब थी। इस संबंध में परिजनों की ओर से अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस को परिजनों ने बताया था कि दोनों लड़कियां 11 जनवरी को आधार कार्ड को दुरुस्त कराने के…
चतरा में वन विभाग ने छापेमारी अभियान चला कर जयपुर गांव के समीप से 200 पीस अवैध लकड़ी का चौखट लदा ट्रक जब्त किया हैं। जब्त ट्रक को वन विभाग कार्यालय लाया गया। ट्रक लातेहार से चतरा की ओर आ रहा था। दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल नंबर की लकड़ी का चौखट लदा ट्रक चतरा की ओर आ रहा हैं। सूचना के आलोक में छापेमारी टीम का गठन किया। टीम ने जयपुर गांव पहुंच कर ट्रक को जब्त कर लिया। वहीं टीम को देख चालक मौके का फायदा उठाकर…
24 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। झारखंड के बजट सत्र को राज्यपाल संतोष गंगवार की मंजूरी मिल गयी है। झारखंड का यह बजट सत्र 24 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगा। बजट सत्र के पहले दिन नये सदस्यों के शपथ ग्रहण के अलावा राज्यपाल का अभिभाषण और शोक प्रकाश का कार्यक्रम होगा। बजट सत्र में कुल 20 कार्य दिवस निर्धारित हैं। राज्यपाल के अभिभाषण पर दूसरे दिन 25 फरवरी और तीसरे दिन 27 फरवरी को वाद-विवाद के साथ सरकार का उत्तर होगा। 26 फरवरी को अवकाश रहेगा। 28 फरवरी को सरकार चालू वित्त वर्ष…
लोहरदगा : बड़ी खबर लोहरदगा से है जहां आजसू पार्टी की नेता और विधानसभा प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने आजसू पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. नीरु शांति भगत ने जेएमएम का दामन थाम सकती हैं. सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद उन्होंने आजसू पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. विधानसभा चुनाव2024में लोहरदगा से एनडीए से आजसू पार्टी के प्रत्याशी रही आंदोलनकारी पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत ने मंगलवार को आजसू पार्टी से इस्तीफा दे दी है. उन्होंने आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को अपना इस्तीफा भेजा है.
Mahakumbh Special Train: प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेला को लेकर रांची रेल मंडल से 10 ट्रेनों का परिचालन होने जा रहा है. विभिन्न क्षेत्रों से आकर यह ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन से गुजरेंगी, जहां बड़ी संख्या में रांची के लोग कुंभ की यात्रा कर सकेंगे. रांची से या रांची होकर अधिक से अधिक ट्रेनों का परिचालन कुंभ के लिए हो, इस निमित्त रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी से मुलाकात कर उनसे चर्चा की थी. उनसे आग्रह किया था कि कुंभ ट्रेनों का परिचालन रांची के रूट से किया…
Nalanda Accident News: हिलसा थाना क्षेत्र के कामता हाल्ट के पास मंगलवार को पुलिसकर्मियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर यात्री साइड में टक्कर मारने के बाद पलट गई. इस हादसे में कोमल कुमारी, दीपा सिंह, अंशिका कुमारी, मणिकांत कुमार, रीता कुमारी, नमिता कुमारी और स्वाति कुमारी घायल हो गए. सभी घायलों को हिलसा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि ये सभी पुलिसकर्मी समस्तीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में ड्यूटी पर थे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.
झारखंड में पिछले साल दिसंबर में सरायकेला-खरसावां जिले में एक व्यक्ति की कथित तौर पर भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या (मॉब लिंचिंग) किए जाने संबंधी मामले की जांच के लिए राज्य के अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। अखिल भारतीय अल्पसंख्यक कल्याण मोर्चा के प्रवक्ता सरफराज हुसैन ने एक पत्र में आदित्यपुर में शेख ताजुद्दीन की हत्या की न्यायिक जांच की मांग की थी, जिसके बाद झारखंड अल्पसंख्यक आयोग ने इस घटना का संज्ञान लिया है। आयोग के एक शीर्ष पदाधिकारी ने कहा, ‘‘हमने शनिवार को खान की अध्यक्षता में…
दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ का पौष पूर्णिमा के पहले स्नान के साथ आगाज हो गया है. सुबह 11 बजे तक ही करीब 80 लाख से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके थे, जो शाम 5 बजे तक डेढ़ करोड़ के पार कर गया था. महाकुंभ के लिए 3 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. कानपुर, वाराणसी से लेकर गोरखपुर तक स्पेशल बसें भी चल रही हैं. हाकुंभ के पहले शाही स्नान का मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से सुबह 6 बजकर 21 मिनट था जो कि ब्रह्म मुहूर्त में बन रहा था, लेकिन इस मुहूर्त में…
