Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026

    जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम

    May 6, 2026

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड के लगभग सभी जिलों में आज से होगी तेज बारिश
    Breaking News

    झारखंड के लगभग सभी जिलों में आज से होगी तेज बारिश

    AdminBy AdminApril 30, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Ranchi Weather: झारखंड की राजधानी रांची समेत लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, कोडरमा और कुछ अन्य जिलों में भी बारिश के साथ-साथ वज्रपात और ओलावृष्टि दर्ज की गई है. इससे मौसम काफी सुहावना हो गया और दोपहर में अधिकतम तापमान में 7 से 8 डिग्री की गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम की ऐसी ही स्थिति आज यानी बुधवार को भी रहने वाली है.

    रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, बंगाल में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर आज अच्छा खासा देखा जाएगा. बंगाल से आ रही हवा नमी लेकर आ रही है, जिससे पूरे राज्य में अच्छी खासी बारिश हो सकती है. बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है. ऐसे में किसान खासतौर पर इस समय अपनी फसल को लेकर सचेत रहें. वहीं, लोग भी खराब मौसम में निकलने से बचें.

    4 घंटे के भीतर 5 ऑरेंज अलर्ट 
    बीते 24 घंटे में खासतौर पर दोपहर के 2 से 6 बजे के बीच 5 बार ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. अलर्ट खासतौर पर रांची, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, लातेहार, कोडरमा, खूंटी और रामगढ़ के लिए जारी किया गया था. यहां पर हवा 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की बात कही गई है. ओलावृष्टि से सावधान रहने और लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थान में शरण लेने की चेतावनी जारी की गई थी.

    आज भी पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट
    आज कुछ जिलों में नहीं बल्कि पूरे राज्य में बारिश, आंधी-तूफान, वज्रपात और ओलावृष्टि को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. हवा 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. आंधी-तूफान के दौरान पोल, खंबा या पेड़ गिरने जैसी घटनाएं भी देखी जाती हैं. ऐसे में लोग इस समय किसी सुरक्षित स्थान पर शरण लें और चेतावनी को हल्के में न लें.

    जिलों का संभावित तापमान
    संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम 31 और न्यूनतम 21 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा में अधिकतम 33 और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026

    जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम

    May 6, 2026

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन
    • जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.