Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Lohardaga News: लोहरदगा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर कोर्ट ने एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के अभियुक्त इंदर उरांव को फांसी की सजा सुनाई है. लोहरदगा के एडीजे वन अखिलेश कुमार तिवारी की कोर्ट ने शुक्रवार को पोक्सो एक्ट में बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने इस मामले को रेयरेस्ट आफ रेयर की श्रेणी का मानते हुए अभियुक्त को फांसी की सजा सुनाई है. घटना को लेकर लोक अभियोजक मिनी लकड़ा ने बताया कि 24 दिसंबर 2022 को बगड़ू थाना क्षेत्र में घटना हुई. पांच साल की बच्ची को खाना खिलाने के बाद उसकी मां…
रांचीः अलकायदा के संदिग्ध आतंकी शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. चान्हो के चितरी गांव से उसे गिरफ्तार किया गया है. स्पेशल सेल दिल्ली और एटीएस झारखंड टीम द्वारा कांड संंख्या 301/24 में आरोपी शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. खबर अपडेट हो रही है…
Jharkhand News: झारखंड दौरे पर पहुंचे कोयला राज्य मंत्री किशन रेड्डी के सामने मुख्यमंत्री ने बकाया रॉयल्टी की मांग रखी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उपस्थिति में राज्य सरकार के अधिकारियों और इसकी अनुषंगी इकाइयों के पदाधिकारियों के बीच कोयला खनन से जुड़े विभिन्न विषयों/ मुद्दों पर हुई बैठक. चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री 1.36 लाख करोड़ के बकाया भुगतान की मांग की. इससे पहले झारखंड दौरे पर आए केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी की मौजूदगी में गुरुवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर उच्चस्तरीय बैठक हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार की…
Dhanbad News: धनबाद जिले के मधुबन और धर्मा बांध थाना क्षेत्र के बीसीसीएल खरखरी कोलियरी अंतर्गत जंगल में निजी कंपनी हिलटॉप के बाउंड्री निर्माण के विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया. दोनों पक्षों के बीच 3 दर्जन से अधिक गोलियां चली. बम के धमाके से आसपास के गांव थर्रा उठे. इस दौरान वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इस दौरान हुई फायरिंग में एक पक्ष के एक युवक को गोली लगी और वह जख्मी हो गया. दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. इस हिंसक झड़प में एक दर्जन से अधिक…
Ranchi News: रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के गुंजा गांव में बुधवार रात एक सनसनीखेज घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। यहां एक क्रशर साइट पर उग्रवादियों ने न केवल मजदूर से मारपीट की, बल्कि दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हमले के पीछे 10 उग्रवादियों का एक समूह था, जो टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) संगठन से जुड़े बताए जा रहे हैं। ये उग्रवादी NEPL कंपनी के क्रशर साइट पर पहुंचे और वहां काम कर रहे मजदूर पर हमला बोल दिया। इसके बाद एक हाइवा और एक पोकलेन मशीन को…
रांची: राजधानी के स्टेशन रोड स्थित होटल के एक कमरे से एक युवक का शव बरामद किया गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद चुटिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. मृतक की पहचान दानिश इस्लाम के रूप में हुई है. दानिश मूलरूप से सिमडेगा जिले के बानो का रहने वाला था. मृतक दानिश रांची के एक जीन्स फैक्ट्री में काम किया करता था. बताया जा रहा है कि दानिश छह जनवरी को एक युवती के साथ होटल में रुका था. युवती ने पुलिस को…
झारखंड दौरे पर केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी, क्या राज्य के 1. 36 लाख करोड़ रूपया पर बनेगी बात !
गुरुवार का दिन झारखंड सरकार के लिए तो महत्वपूर्ण है ही. झारखंड में संचालित कोल इंडिया की अनुषंगी इकाइयों के लिए भी कम महत्वपूर्ण नहीं होगा. केंद्रीय कोयला मंत्री के समक्ष कई तरह की बातें उठ सकती हैं. कोयला मंत्री भी राज्य के मुखिया से मुलाकात कर कोयला के उत्पादन में आ रही परेशानियों को बता सकते हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बकाया 1.36 लाख करोड़ का मुद्दा भी उठा सकते हैं. हो सकता है कि इस मुद्दे पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो. केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी झारखंड दौरे पर चुनाव के पहले से ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्र…
रांची. झारखंड को ठंड से अभी राहत मिलने वाली नहीं. बीते 24 घंटे में राजधानी रांची समेत अन्य जिलों की हालत ठंड से बेहाल रही. विजिबिलिटी इतनी कम रही कि सामने रखी चीज भी दिखाई नहीं दे रही थी. प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान लातेहार का 6 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, राजधानी रांची में कांके का तापमान 2.5 डिग्री तक चला गया. गुरुवार के मौसम की बात करें तो कल के मुकाबले आज और भी जबरदस्त ठंड पड़ने वाली है. रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर पश्चिम से जो हवा आ रही है, वह अपने…
रामगढ़ के गोला स्थित झिंझरीटाँड दामोदर रेस्टोरेंट के समीप सुबह सुबह दर्दनाक भीषण सड़क घटना घटी। गुड विल पब्लिक स्कूल गोला के बच्चे ऑटो से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान आलू लदे एक ट्रक के चपेट में आने से 4 स्कूली बच्चे समेत ऑटो ड्राइवर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए हैं इसमें तीन बच्चों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अनियंत्रित होकर ट्रक ऑटो के ऊपर पलट गया, समय रहते आसपास के ग्रामीणों ने ऑटो से कई बच्चों को निकाल कर जान बचाया। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल…
झारखंड कबिनेट की बैठक में कुल 9 प्रस्ताव पर लगी मुहर *★ झारखण्ड अवर शिक्षा सेवा के पूर्व में सृजित पदों के आलोक में वर्त्तमान आवश्यकतानुसार पदों का चिन्हितीकरण की स्वीकृति दी गई।* *★ महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड (पुलिस बल प्रमुख) के चयन एवं नियुक्ति नियमावली, 2024 के गठन की स्वीकृति दी गई।* *★ षष्ठम झारखण्ड विधान सभा का द्वितीय (बजट) सत्र दिनांक 24 फरवरी, 2025 से 27 मार्च, 2025 तक आहूत करने एवं तत्संबंधी औपबंधिक कार्यक्रम पर मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति दी गई।* *★ झारखण्ड राज्य में गुणवत्तापूर्ण एवं सुगम तृतीयक (Tertiary) चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
