Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में नए AIIMS की मांग, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र के सामने रखीं कई बड़ी मांगें

    July 2, 2026

    झारखंड में बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब फैक्ट्री सील, सुबोध राय समेत तीन लोग जेल भेजे गए

    July 2, 2026

    आज होगी हेमंत कैबिनेट की बड़ी बैठक: उद्योग, निवेश और रोजगार पर हो सकते हैं अहम फैसले

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»मंईयां सम्मान योजना: परेशानी से बचना है तो तीन दिनों में क्यों करा लें आधार सीडिंग
    Breaking News

    मंईयां सम्मान योजना: परेशानी से बचना है तो तीन दिनों में क्यों करा लें आधार सीडिंग

    AdminBy AdminApril 26, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    DHANBAD : अगर मंईयां सम्मान योजना की लाभुक चाहती है कि उन्हें मिलने वाली राशि की निरंतरता बनी रहे तो उन्हें बिना किसी विलंब के आधार सीडिंग करवा लेना होगा. सूत्रों के अनुसार सरकार ने तीन दिनों का वक्त दिया है. अगर बैंक खाते से आधार सीडिंग नहीं हुई रहेगी, तो लाभुकों का पैसा रुक सकता है. आधार सीडिंग हो जाने से अप्रैल महीने की राशि अन्य लाभुकों के साथ-साथ उनके खाते में भी भेज दी जाएगी. मंईयां योजना का लाभ लेने के लिए लाभुकों के बैंक खाते का आधार सीडिंग जरूरी है. इस योजना के तहत हर एक महीना लाभुकों को ₹2500 मिलता है. सूत्रों के अनुसार अभी कई प्रखंड ऐसे हैं, जहां आधार सीडिंग नहीं करने वाली लाभुकों की सख्या अधिक है. संथाल परगना के तीन प्रखंड में आधार सीडिंग नहीं कराने वाली लाभुकों की संख्या अधिक है. यहां यह बताना जरूरी है कि अगर आधार सीडिंग नहीं होने से लाभुकों के खाते में राशि नहीं जाती है, तो उन्हें आगे प्रखंड या अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ सकता है.

    समय रहते नहीं हुआ आधार सीडिंग तो हो सकती है परेशानी
    पैसा तो उन्हें मिलेगा, लेकिन उन्हें परेशानी उठानी पड़ सकती है. बता दें कि सरकार ने पहले निर्णय लिया था कि मार्च तक लाभुकों के खाते में पैसा बिना आधार सीडिंग के ही भेज दिया जाएगा. लेकिन उसके बाद की राशि बिना आधार सीडिंग वाले बैंक खातों में नहीं जाएगी. अभी भी बहुत लाभुकों के खातों का आधार सीडिंग नहीं हुआ है. इस वजह से सरकार ने तीन दिनों का वक्त दिया है. सूत्र तो यह भी बताते हैं कि जिला सामाजिक कोषांग की ओर से बैंक खातों का अब तक आधार सीडिंग नहीं कराने वाली लाभुकों की सूचना जिले के सभी प्रखंड और पंचायत सचिवालयों को भेज दी गई है. वहां सूची को सूचना पट्ट पर लगा दिया जाएगा. लाभुकों को समय रहते इसकी सूचना मिल सकेगी कि वह तीन दिनों के भीतर आधार सीडिंग करा ले. अन्यथा उन्हें परेशानी हो सकती है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में नए AIIMS की मांग, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र के सामने रखीं कई बड़ी मांगें

    July 2, 2026

    झारखंड में बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब फैक्ट्री सील, सुबोध राय समेत तीन लोग जेल भेजे गए

    July 2, 2026

    आज होगी हेमंत कैबिनेट की बड़ी बैठक: उद्योग, निवेश और रोजगार पर हो सकते हैं अहम फैसले

    July 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में नए AIIMS की मांग, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र के सामने रखीं कई बड़ी मांगें
    • झारखंड में बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब फैक्ट्री सील, सुबोध राय समेत तीन लोग जेल भेजे गए
    • आज होगी हेमंत कैबिनेट की बड़ी बैठक: उद्योग, निवेश और रोजगार पर हो सकते हैं अहम फैसले
    • आज का मौसम झारखंड 2 जुलाई: भारी बारिश और 70 किमी की रफ्तार से आंधी का अलर्ट
    • झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: सेवानिवृत्त पारा शिक्षकों को मिलेगी पेंशन
    • झारखंड-बंगाल में 3 रेल परियोजनाएं बनीं ‘स्पेशल’, कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.