Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
सोमवार को पुलिस मुख्यालय के सभागार से महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड की अध्यक्षता में साईबर अपराध से संबंधित धोखाधड़ी वाले APK (Android Application Pakage) ऐप से बचने/सुरक्षित रहने हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में अनजाने / धोखाधड़ी वाले APK (Android Application Pakage) ऐप से संबंधित विभिन्न सुरक्षा नीतियों की व्यापक रूप से समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम मे पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा द्वारा साईबर अपराध की रोकथाम से संबंधित पी०पी०टी० के माध्यम से प्रस्तुती दी गयी साथ ही साथ बताया गया कि साईबर अपराधी असली ऐप्स की तरह दिखने वाली नकली APK फाइल्स में मैलवेयर और…
रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 29 जनवरी को होगी। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक 29 जनवरी, 2025 को होगी। यह बैठक अपराह्न 4 बजे से रांची स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में आयोजित जैन निर्वाण महोत्सव में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. 20 घायलों का उपचार अभी जारी है. हादसे को लेकर डीएम और एसपी ने जानकारी दी है. बताया कि यह महोत्सव पिछले 25-30 सालों से लगातार होता आ रहा है. इसके लिए परमिशन भी ली गई थी. यह कार्यक्रम आज यानि मंगलवार को बड़ौत के जैन कॉलेज फील्ड में चल रहा था. जैन समाज की मौजूदगी में आदिनाथ भगवान के निर्वाण के लड्डू चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था. कई सारे श्रद्धालु लड्डू चढ़ाने के लिए…
Hemant Soren Babulal Marandi: सीएम हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है. जनता इस तस्वीर की खूब तारीफ कर रही है. बता दें की राजभवन में बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल, बाबूलाल, कई विधायक शामिल हुए हैं जिसमें सीएम हेमंत सोरेन बाबूलाल मरांडी का हाथ पकड़ कर उनका अभिवादन कर रहे हैं. हालांकि बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा वर्तमान में भाजपा सदस्य हैं और चुनावों के दौरान हेमंत सोरेन और झामुमो पर हमलावर रहे लेकिन आज सीएम हेमंत सोरेन ने बाबूलाल मरांडी का झुककर बड़े आदर के साथ अभिवादन किया.वहीं अर्जुन मुंडा ने भी…
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी (Health Minister Irfan Ansari) को जान से मारने और पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शातिर अपराधी को नारायणपुर पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मंत्री को पिछले कुछ दिनों से लगातार धमकी भरे कॉल्स आ रहे थे। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो पोस्ट कर डराने की कोशिश की गई थी। आरोपी एक कुख्यात अपराधी है, जो माले बम ब्लास्ट कांड का अभियुक्त भी है और उस पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस इसका पुराना इतिहास को खंगाल रही है। पुलिस ने त्वरित…
गगिरिडीह के शीतलपुर में देर रात जबरदस्त ब्लास्ट से एक की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक गृहस्वामी उमेश दास की सास हैं। उमेश, उनकी पत्नी और बेटा गंभीर हालत में रांची रेफर किए गए हैं। ब्लास्ट का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसका प्रभाव कई किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया।
देश के अमीर कारोबारी में 299वां स्थान रखने वाले गिरिडीह के व्यवसायी सुरेश जालान ने 90 करोड रुपए में खरीदा प्राइवेट जेट, स्विट्जरलैंड से 10 सीट वाली इस विमान को गिरिडीह के बोडो हवाई अड्डे में कराई गई लैंडिंग, झारखंड के सबसे बड़े कार्बन रिसोर्स अलकतरा फैक्ट्री के मालिक हैं सुरेश जलान।
जैक बोर्ड (JAC Board) की तरफ से कक्षा आठवी एवं नवमी की बोर्ड की परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है. आठवीं बोर्ड की परीक्षा जो 28 जनवरी को होनी थी और कक्षा नौवीं की परीक्षा 29 एवं 30 जनवरी को होनी थी वह परीक्षा अब इस तिथि में नहीं होगी. जैक बोर्ड की तरफ से कक्षा आठवी एवं नवमी की बोर्ड की परीक्षा की आयोजन के लिए फिर से परीक्षा तिथि जारी की जाएगी.बोर्ड की ओर से अपरिहार्य कारणों से परीक्षाएं स्थगित करने की बात बताई गई है. वैसे कहा जा रहा है कि जैक अध्यक्ष का…
धनबादः सरायढेला थाना क्षेत्र के खरनागढ़ा के रहने वाले सेना के एक अधिकारी शिवजी सिंह, उनकी बेटी सोनम कुमारी और पड़ोसी राजीव कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई है. ये हादसा यूपी के प्रयागराज-वाराणसी हाइवे के मिर्जामुराद में हुआ है. वे महाकुंभ स्नान के लिए गये थे और वापस लौट रहे थे. इस हादसे में वहीं शिवजी सिंह की पत्नी नीरा देवी और राजीव सिंह की पत्नी अलका सिंह की स्थिति नाजुक बनी हुई. जिनका इलाज बनारस के बीएचयू में चल रहा है. घटना की सूचना मिलने बाद उनके परिजन बनारस के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं मृतक…
76th Republic Day दुमका: गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( Hemant Soren) राज्य की उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में झंडोत्तलन किया. मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन मैदान में आयोजित गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां राष्ट्रध्वज फहराया और परेड की सलामी ली. गणतंत्र दिवस के मौके पर झांकियां निकाली जा रही है. गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं. गणतंत्र दिवस समारोह में कई गणमान्य लोग मौजूद हैं.
