Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल संतोष गंगवार राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया. रांची में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. 76वें गणतंत्र दिवस को लेकर समारोह के दौरान आकर्षक झाकियां भी निकाली गई. इस बार अलग अलग विभागों की झांकियों को अलग अलग थीम पर बनाया गया है.
नई दिल्ली : इस बार 26 जनवरी को रिपब्लिक डे परेड (Republic Day Parade) में मोटरसाइकिल पर करतब दिखाने वाले जवान भारतीय सेना के होंगे। पिछले साल परेड में बीएसएफ के जाबांजों ने मोटरसाइकिल पर करतब दिखाए थे। इस बार रिपब्लिक डे परेड की थीम स्वर्णिम भारत- विकास और विरासत है। परेड में इस बार इंडोनेशिया का मार्चिंग दस्ता शामिल होने की उम्मीद है। पिछली बार परेड में फ्रांस का मार्चिंग दस्ता शामिल हुआ था। पिछली बार फ्रांस के मार्चिंग दस्ते की परेड की स्पीड एक मिनट में 80-85 कदम थी। जबकि सभी भारतीय दस्ते की स्पीड एक मिनट में करीब…
शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि रक्षा मंत्रालय के सहयोग से शिक्षा मंत्रालय का स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) 24-25 जनवरी को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता 6.0 का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ। इस साल राज्य और क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के माध्यम से 13 राज्यों से 16 बैंड टीमों के 463 बच्चे फिनाले के लिए चयनित हुए थे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 13,999 बच्चों वाली 568 टीमों ने भाग लिया जबकि क्षेत्रीय स्तर पर 2,337 बच्चों वाली 84 टीमों ने भाग लिया। जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके के पटमदा के पीएमश्री…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पहली बार निर्वाचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झारखंड राज्य को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का नेशनल अवार्ड प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार (k. Ravi Kumar) को इसके लिए नई दिल्ली के जोरावर ऑडिटोरियम, मानेकशॉ सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सम्मानित किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी को दिया धन्यवाद इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (k. Ravi Kumar)ने राज्य के सभी मतदाताओं, निर्वाचन कार्य में लगे सभी बीएलओ, सभी मतदान कर्मी, पुलिस के पदाधिकारी,…
गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर झारखंड पुलिस के दो आईजी, एक डीएसपी सहित 12 पुलिस कर्मियों को उनके विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस(एमएसएम) दिया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों का एलान कर दिया है. झारखंड में पदस्थापित आईजी माइकल राज और विजयालक्ष्मी और डीएसपी नीरज कुमार को पुलिस सराहनीय सेवा पदक (Meritorious Service Medal) से नवाजा गया है. इसके अलावा 9 अन्य पुलिसकर्मी को भी सराहनीय सेवा मेडल मिला है, जिसमें हवलदार, एएसआई, इंस्पेक्टर शामिल हैं. हालांकि इस बार झारखंड पुलिस के किसी भी अधिकारी या जवान को राष्ट्रपति पुलिस उत्कृष्ट सेवा…
झारखण्ड स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ईम्पलाइज मास्टर ट्रस्ट, अभियन्त्रण भवन, एच०ई०सी०, धुर्वा, राँची के वरीय प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) के आवेदन पर दिनांक 04.10.2024 को 56,50,00,000/- रूपये का फर्जी अकान्ट के द्वारा निकासी कर धोखाधड़ी करने के संबंध में सी०आई०डी० थाना काण्ड सं0-44/24 दिनांक 19.10.2024 धारा-318 (4)/316(5)/ 338/336(3)/340(1)/340(2)/61(2)/111(4) बी०एन०एस० दर्ज की गई थी। विदित हो कि महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड के द्वारा पूर्व में सी०आई०डी० में दर्ज जे०टी०डी०सी० तथा बिजली विभाग के सरकारी राशि के गबन से संबंधित विभिन्न काण्डों के अनुसंधान हेतु पुलिस अधीक्षक, आतंकवाद निरोधी दस्ता, झारखण्ड, राँची के अधीन गठित SIT को काण्डों के धोखाधड़ी के उद्भेदन की…
प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर से आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कुंभ मेला क्षेत्र में आग लगी। आग से किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। मेले की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर सेक्टर 2 के पास खड़ी दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई। एक अर्टिगा और दूसरी वेन्यू कार है। घटना के दौरान यातायात रोक दिया गया। सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों में अचानक…
Ranchi Accident News: राजधानी रांची से एक बुरी खबर सामने आई है, जहां एक स्कूल वैन और स्कॉर्पियो के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें घायल चालक की मौत हो गई है. यह घटना धुर्वा शालीमार बाजार के पास की है, जहां स्कूल वैन और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गई, गाड़ियों के बीच का टकराव इतना भयानक था कि घटना में घायल चालक की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मृतक रांची के डोरंडा निवासी है, जिसका नाम इमरान आलम है. मृतक इमरान आलम पिछले पांच वर्षों से लगातार स्कूल की गाड़ी चलाता था. मृतक के…
Society Rules: हम एक सभ्य समाज में रहते हैं और हमारी इसके प्रति कई जिम्मेदारियां भी बनती हैं। दरअसल, आप जिस भी सोसायटी में रहते होंगे वहां कई नियम बने होंगे, जिनमें आपको ये बताया जाता है कि आप सोसायटी के अंदर क्या कर सकते हैं और क्या नहीं कर सकते हैं। बावजूद इसके कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें लोग अपनी सोसायटी में कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिसकी वजह से उन्हें जेल तक जाना पड़ जाता है। इसलिए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको अपनी सोसायटी में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।…
Bokaro News: बोकारो जिले के महुआटांड़ में एक जंगली हाथी की कुएं में गिरने से मौत हो गयी. रात के अंधेरे में वह खेत में विचरण कर रहा था. तभी अंधेरे की वजह से वह कुएं में गिर गया है. सुबह-सुबह लोगों ने देखा कि कुएं में एक हाथी गिरा हुआ है. वन विभाग को इसकी सूचना दी गई है. बताया जा रहा है कि बीती रात हाथी भोजन की तलाश में गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ अंतर्गत महुआटांड़ गांव में विचरण कर रहा था. शुक्रवार की सुबह यह खबर महुआटांड़ इलाके में फैली कि एक हाथी कुएं में गिरा हुआ है.…
