Author: Admin

घाटशिला वन क्षेत्र के माकुली जंगल व झरना के पास गुरुवार को एक बार फिर बाघ के पंजों के निशान मिले हैं. सूचना पर घाटशिला के रेंजर विमद कुमार टीम के साथ माकुली जंगल पहुंचे और बाघ के पदचिह्नों को देखा. जांच के बाद विभाग ने बाघ के पंजे के निशान की पुष्टि की. रेंजर ने कहा कि एक किसान का बैल भी तीन दिनों से लापता है. उसके शिकार होने की आशंका है. घना जंगल और शाम ढलने से वन विभाग की टीम आज नहीं पहुंच पायी. शुक्रवार को टीम वहां पहुंचेगी और बैल के अवशेष को देख पुष्टि…

Read More

रांची धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार बाजार के पास स्कूल वैन और स्कॉर्पियो में दुर्घटना वैन चालक घायल सभी बच्चे सुरक्षित।

Read More

पलामू: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के कार्यक्रम में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस हमले में कई अधिकारी और पत्रकार घायल हो गए. दरअसल, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के नेतृत्व में एक टीम पांकी बराज का निरीक्षण करने पहुंची थी. टीम में सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. निरीक्षण कार्य चल रहा था और इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस हमले की चपेट में कई अधिकारी और पत्रकार आ गए. मधुमक्खियों के हमले के बाद वित्त मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और गाड़ी में बैठा लिया. मधुमक्खियों के हमले के बाद सभी लोग वहां से…

Read More

बिहार में निगरानी विभाग की टीम एक जिला शिक्षा पदाधिकारी के चार जिलों में सात ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बेतिया में गुरुवार को निगरानी विभाग ने पश्चिमी चंपारण DEO रजनीकांत प्रवीण के आवास पर छापेमारी की। समस्तीपुर स्थित उनकी ससुराल पर भी निगरानी टीम ने धावा बोला है। दरभंगा में उनकी पत्नी के स्कूल पर भी जांच चल रही है। मधुबनी में भी ऐसी ही जांच चल रही है। सरकारी विद्यालयों में उपस्कर खरीदारी और समरसेबल आदि का काम कराने के दौरान ठेकेदारों से मिलीभगत कर भारी हेरफेर करने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के खिलाफ लगातार शिकायतें सामने…

Read More

Ranchi Crime: झारखंड की राजधानी रांची में मॉर्निंग वॉक पर निकले मुखिया को अपराधियों ने गोली मार दी है. घटना नामकुम प्रखंड के हाहाप पंचायत में हुई है. मुखिया नन्हे कच्छप गुरुवार सुबह अपने घर से टहलने के लिए निकले थे. घर से करीब एक किलोमीटर दूर घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए. नन्हे कच्छप को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने रिम्स में भर्ती करवाया. अज्ञात अपराधियों ने नामकुम थाना क्षेत्र में गुरुवार (23 जनवरी 2025) को सुबह करीब साढ़े छह बजे चरनाबेड़ा गांव…

Read More

महाकुंभ के भव्य आयोजन में जब श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा रहे थे, तब सेक्टर 19 स्थित इस्कॉन पंडाल में 21 जनवरी 2024 को एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। इस्कॉन के विशाल रसोईघर में हाथों से मटर की फलियां छीलती डॉ. प्रीति अदाणी अपनी बहू और नन्ही पोती के साथ बैठी थीं। सबका मनमोह गई सास-बहू की जोड़ी इस्कॉन रसोई में सेवा करने वाली महिलाओं की टोली जुटी हुई थी—कोई सब्जी छील रहा था तो कोई हल्के हंसी-मजाक के बीच सेवा में जुटा हुआ था। इस बीच डॉ. प्रीति अदाणी ओर उनकी बहू परिधि अदाणी उनके बीच पहुंचती…

Read More

चांडिल: सरायकेला -खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल से एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बता दें कि बुधवार का किसी मामले में चांडिल अनुमंडल कोर्ट पहुंचे आजसू केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो को अनुमंडल न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश रवि शंकर तिवारी के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। सूत्र की माने तो नीमडीह थाना के एक मामले में और दूसरा मामला अवैध खनन को लेकर विभिन्न धाराओं पर दर्ज मुकदमे की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी लेकिन अभियुक्त हरेलाल महतो पर आरोप है कि वे उक्त मामले में शुरू से कोर्ट की अवमानना करते आए हैं। हालांकि…

Read More

पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह पर बुधवार देर शाम जानलेवा हमला हुआ है। गैंगस्टर सोनू-मोनू ने कई राउंड फायरिंग की। हालांकि हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अनंत सिंह मोकामा विधानसभा क्षेत्र के नौरंगा गांव के दौरे पर थे। तभी हमला हुआ। गिरोह के लोगों ने गांव के एक परिवार को जमकर पीटा और घर से बाहर करके ताला लगा दिया था। जब इस बात की खबर अनंत सिंह को हुई तो वे गैंगस्टर के घर पहुंचे। ऐसा बताया जा रहा है कि, अनंत सिंह को घर पर देखकर दोनों भाई सोनू-मोनू फायरिंग करने…

Read More

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सरकार की ओर से झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन कोर्ट में उपस्थित हुए. उन्होंने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि सीआईडी शिकायतों की जांच कर रही है. परीक्षार्थियों और अन्य शिकायतकर्ताओं ने जो प्रमाण दिए हैं, सीआईडी की टीम ने उसे जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब में भेजा है. जांच रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा. इसलिए 4 सप्ताह का समय दिया जाए. झारखंड सरकार के वकील का पक्ष सुनने के बाद जज ने मामले की सुनवाई 26 मार्च तक स्थगित कर दी. अगली सुनवाई 26 मार्च…

Read More