Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करने जा रहा है. भारतीय बोर्ड अपने वार्षिक समारोह में शनिवार (1 फरवरी )को मास्टर ब्लास्टर को यह यह सम्मान देगा. भारत के लिए 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 51 वर्षीय तेंदुलकर के नाम क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक टेस्ट और वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड है. बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, ‘हां, उन्हें वर्ष 2024 के लिए सी के नायडू ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.’ सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के 200 टेस्ट और 463 वनडे मैच क्रिकेट इतिहास में किसी भी…
झारखंड की सियासत एक बार फिर करवट बदलने वाली है। य़ह खबर सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन से जुड़ी हुई है। राज्य की राजनीति में कयास लगने लगे हैं कि सीता सोरेन घर वापसी करने वाली हैं। दरअसल, भाजपा में आने के बाद वह दो चुनाव लड़ चुकी हैं, और ‘अपनों’ के हाथों ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सीता सोरेन लोकसभा से साथ विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था, लेकिन दोनों चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऊपर से भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बेचारी भी बन गयी…
पलामू से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां हैदर नगर बीच बाजार में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. घटना को लेकर बताया जा रहा कि गोलीबारी की घटना जंगदम्बा कॉम्प्लेक्स के पास हुई है. इस हादसे के बाद प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इतनी भीड़-भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े गोली कैसे चली.
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा की मार्कशीट जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा दी है, वे अपनी मार्कशीट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग द्वारा 23 जनवरी को 70वीं सीसीई प्रीलिम्स रिजल्ट की घोषणा की गई थी. BPSC 70th CCE Prelims Marksheet: डायरेक्ट लिंक 21, 581 उम्मीदवार सीसीई पदों के लिए सफल बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर से 4 जनवरी 2025 तक किया गया था. इस परीक्षा में 328,990 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिनमें से 21, 581 उम्मीदवार सीसीई पदों के…
संसद का बजट सत्र आज शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से शुरू हो गया. लेकिन राष्ट्रपति के भाषण पर विपक्ष ने हमले भी शुरू कर दिए. संसद परिसर में गांधी परिवार ने राष्ट्रपति के भाषण पर तीखी प्रतिक्रिया की है. कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने बजट सत्र पर राष्ट्रपति के भाषण को लेकर कहा कि द्रौपदी मुर्मू अंत तक “बहुत थक गई थीं”, जबकि उनके बेटे राहुल गांधी ने इसे “उबाऊ” करार दिया. हालांकि बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति के शुरुआती भाषण के बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मीडिया से बात करने से परहेज…
नई दिल्ली से कटरा माता वैष्णों देवी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भारत की पहली वेजिटेरियन ट्रेन होने का खिताब मिला है। इस ट्रेन के मेन्यू में अंडा और चिकन तक नहीं दिया जाता है और यात्रियों को भी नॉन वेज खाना साथ में लेकर आने की मनाही है। यहां तक कि आईआरसीटीसी ने इस ट्रेन में परोसे जाने वाले खाने को बनाने वाले किचेन में भी अलग से स्टाफ की नियुक्ति की है ताकि यात्रियों को पूर्ण तरीके से शाकाहारी भोजन ही मिल सके। पहली सात्विक ट्रेन होने का सर्टिफिकेट सात्विक काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से…
प्रयागराज में भगदड़ और कई लोगों की मौत के बाद के हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र का 5 फरवरी को प्रस्तावित महाकुंभ स्नान कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी किसी दूसरे दिन कुंभ स्नान के लिए आ सकते हैं। बता दें कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर हुए हादसे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए हैं। इस हादसे में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। बता दें कि हादसे के बाद भी…
वाराणसी में एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। वहां गंगा में नाव पलट गई है। नाव पर 58 लोग सवार थे। यह हादसा मान मंदिर घाट के सामने हुआ। एनडीआरएफ और जल पुलिस बचाव में जुटी। हादसे के कारणों की जांच जारी है. चश्मदीदों का कहना है कि एक बड़ी नाव छोटी नाव से टकरा गई थी। टक्कर के बाद छोटी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। लेकिन एनडीआरएफ और जल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। सभी ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। सभी को बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि यह घटना दशाश्वमेध घाट पर…
Parliament Budget Session 2025 Day 1 Live Updates: संसद के बजट सत्र का शुक्रवार से आगाज हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को बजट पेश करेंगी। इससे पहले पीएम मोदी ने संसद के बाहर मीडिया को संबोधित किया। विपक्ष महाकुंभ हादसा और वक्फ संशोधन बिल को लेकर हंगामा कर सकता है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संयुक्त संबोधन से हुआ। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में सरकारी की उपलब्धियों का जिक्र किया। कुछ देर बाद सरकार की ओर से आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा। देश में पर्यटन को बढ़ावा मिला: राष्ट्रपति राष्ट्रपति ने कहा, सीमा क्षेत्र की सड़कें…
Hazaribagh Accident News: बिहार से रांची आ रही कावेरी नामक बस हजारीबाग के बरही में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस हादसे में खलासी की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे है. घटना कोबरा बटालियन के पास शुक्रवार की सुबह छह बजे की बताई जा रही है. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल देखा गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी है. इसके बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की ओर से राहत कार्य तेज कर दिया गया है.
