Author: Admin

भ्रष्टाचार का मामले में आईएएस पूजा सिंघल को भले ही राहत मिल गयी है, लेकिन एक और आईएएस (निलंबित) और पूर्व उपायुक्त छविरंजन की मुश्किलें कम नहीं हुई है। चेशायर होम जमीन की खरीद-बिक्री के धोखाधड़ी मामले में तय हो गया है कि रांची के चर्चित व्यवसाई विष्णु अग्रवाल के खिलाफ PMLA एक्ट के तहत ट्रायल चलेगा। मंगलवार को रांची PMLA की विशेष कोर्ट ने विष्णु अग्रवाल, प्रेम प्रकाश, पूर्व DC छवि रंजन समेत अन्य पर चार्ज फ्रेम कर दिया है। यानी अब इन सभी अभियुक्तों पर PMLA की धारा 3 एवं 4 के तहत  ट्रायल चलेगा। बता दें कि…

Read More

Ranchi News: रांची-डाल्टेनगंज रोड के नगड़ी स्थित बेड़ो टोल प्लाजा के पास बड़ा हादसा हो गया है. जहां यात्रियों से भरे ऑटो पर हाईमास्ट लाइट गिर गया है. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. वहीं इस घटना से आक्रोशित लोगों ने रांची-डाल्टेनगंज मार्ग को जाम कर दिया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने का काम कर रही है. बताया जा रहा कि टोल प्लाजा अभी चालू नहीं हुआ है. अंतिम चरण में काम चल रहा था.

Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को खिजुरिया, दुमका स्थित आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों ने मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि यह अबुआ सरकार है। आप सभी के आशीर्वाद से राज्य में एकबार पुनः मजबूत सरकार का गठन हुआ है। आपकी समस्याओं का निराकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के विगत कार्यकाल में “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत गांव-गांव और पंचायत-पंचायत…

Read More

Train Accident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले मे बड़ा रेल हादसा टला है. यहां एक ही ट्रैक पर दो माल गाड़ियां आ गई और आपस में भिड़ गई. ऐसे में एक मालगाड़ी का इंजन ट्रैक से उतरकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में गाड़ी के चालक और सहचालक घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. फिलहाल रेलवे के आलाधिकारी मौके पर मौजूद है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है. ये दुर्घटना जिले के खागा कोतवाली के पांभीपुर के पास हुई है.

Read More

जमशेदपुर : गुजरात पुलिस की ओर से सोमवार की देर रात मानगो के आजादनगर रोड नंबर 14 में छापेमारी कर एक  करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तार के लिए गुजरात पुलिस पिछले कई महीनें से जमशेदपुर में ही कैंप कर रही थी और उसकी टोह ले रही थी. साईबर बदमाश का नाम मो. वाहिद है. साथ में वाहिद की पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मोबाइल लोकेशन से हुई गिरफ्तारी बताया जा रहा है कि गुजरात पुलिस को मोबाइल लोकेशन के माध्यम से जानकारी मिली थी कि वाहिद मानगो के…

Read More

कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है जिसका नाम सुनते से कोई भी कांप सकता है। बेशक आज कैंसर के लिए कई इलाज हैं लेकिन अगर यह शरीर बुरी तरह फैल गया तो बड़े से बड़े इलाज धरे रह जाते हैं। दुर्भाग्यवश कैंसर की शुरूआती लक्षणों का बहुत जल्दी पता नहीं चल पाता है और यही वजह है कि ज्यादातर मरीजों को जान से हाथ धोना पड़ता है। डॉ के अनुसार, देश में कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। कैंसर के कारण हर साल लगभग 150,000 मौतें होने का अनुमान है और हर साल लगभग 1500,000 नए मामलों का निदान…

Read More

बोकारो : सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी (सीइसी) ने बोकारो जिले के तेतुलिया स्थित वन भूमि की प्रकृति बदलने के मामले में विचार करने के लिए छह फरवरी को दिल्ली में बैठक बुलायी है. इसमें झारखंड के मुख्य सचिव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और बोकारो के डीसी सहित अन्य अधिकारियों को शामिल होने का निर्देश दिया गया है. जमीन से संबंधित दस्तावेजों के साथ बैठक में शामिल होने का निर्देश बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को जमीन से संबंधित दस्तावेज के साथ शामिल होने को कहा गया है. सीइसी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बोकारो के डीएफओ ने तेतुलिया मौजा के प्लॉट नंबर-426…

Read More

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी प्रचार थम गया है। सभी पार्टियों और उनके नेताओं ने दिल्ली की जनता को लुभाने के लिए बड़े-बड़े दावे कर चुके, अब बारी है 1.55 करोड़ मतदाताओं की जिनके हाथ में सत्ता की चाबी है। अब जनता ही तय करेगी कि उन्हें किस पार्टी के दावों में ज्यादा दम दिखा और उन दावों को सच साबित करने के लिए किसे मौका दे रही है। सोमवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी बड़ी पार्टियों, आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपना पूरा दमखम दिखाया। जनसभाओं से लेकर रोड शो करके…

Read More

सरकार ने 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद पर नियमित रूप से नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति दो साल के लिए होगी, और उनका कार्यकाल 26 जुलाई 2024 से प्रभावी होगा । गृह विभाग इस संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी करेगा। वर्तमान में अनुराग गुप्ता झारखंड के प्रभारी डीजीपी हैं और सीआईडी के डीजी पद पर भी तैनात हैं। इसके अलावा, वे एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के डीजी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।

Read More

झारखण्ड कैडर के नॉन स्टेट सिविल सेवा के छह अफसरों को आईएएस यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रमोशन दिया गया है।संबंधित अधिसूचना केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जारी कर दी गयी है। साल 2003 की वैकेंसी को लेकर इन अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है।

Read More