Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
हजारीबाग: कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी आए ना आए दिन दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ रही है । वहीं हजारीबाग जिले के चरही में सोमवार की सुबह ट्रक और बोलेरो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में रांची बेड़ो की रहने वाली महाकुंभ में स्नान कर लौट रही तीन महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत की खबर है। जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंच गए और शवों को अपने कब्जे में ले लिया…
प्रयागराज: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज पहुंच चुकी हैं। वीआईपी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। राष्ट्रपति के पहुंचते ही सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। यूपी के सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं।
Shibu Soren: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की रूटीन चेकअप कके लिए उन्हें विशेष विमान से दिल्ली ले जाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ थी. सीएम हेमंत सोरेन भी अपने पिता के साथ ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. बता दें कि सांस में तकलीफ के कारण कुछ साल पहले शिबू सोरेन को मेदांता रांची में भर्ती कराया गया था.
Delhi Election 2025 Winners List: दिल्ली चुनाव में रुझान के बाद अब नतीजे आने लगे हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप अध्यक्ष और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल BJP के प्रवेश वर्मा से हार गए हैं. वहीं, मनीष सिसोदिया भी जंगपुरा से अपनी सीट हार चुके हैं. नई दिल्ली – प्रवेश वर्मा (BJP) राजौरी गार्डन – मंजिंदर सिरसा (BJP) शालीमार बाग – रेखा गुप्ता (BJP) जंगपुरा – तरविंदर सिंह मारवाह (BJP) दिल्ली कैंट – विरेंद्र सिंह (AAP) खबर अपडेट की जा रही है…
Delhi Chunav Result 2025 Live: दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 41 सीटों पर आगे है। आप ने 29 सीटों पर बढ़त बना रखी है। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है। मतगणना से जुड़ा हर अपडेट सबसे पहले कोयलांचल संवाद पर पढें. Election Delhi 2025: इन सीटों पर भाजपा ने बनाई बढ़त गांधी नगर विधानसभा सीट से आप के नवीन चौधरी 3030 वोट से आगे हैं। वजीरपुर में भाजपा 494 वोट से आगे है। कोंडली विधानसभा…
Ranchi: राजधानी रांची में एक बार फिर से बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि हुई है। छह फरवरी को आईसीएआर-एनआएसएडीइएच भोपाल में बिरसा वेटनेरी कॉलेज के पाल्टी फार्म के मुर्गों के जांच किए गए नमूनों में एच5एन1 एवीएन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई है। इसके बाद केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखर एतिहतायती कदम उठाने को कहा है। आइसीएआर-एनआएसएडीइएच भोपाल से सैंपल में संक्रमण की पुष्टि हो जाने के बाद एक से 10 किमी की परिधि में पाये जाने वाले वन क्षेत्र में पक्षियों की निगरानी, इनके वीट कलेक्शन और इसकी निगरानी करते…
बीसीसीएल धनबाद (BCCL Dhanbad) के अंतर्गत कुइया ओपन कास्ट प्रोजेक्ट में हुए 22.16 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है. इसको लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तत्कालीन जीएम फूल कुमार दुबे समेत आठ पर मनी लाउंड्रिंग का केस किया है। इस फर्जीवाड़े को लेकर सीबीआई धनबाद की शाखा 2019 में केस दर्ज किया था. ईडी ने छह साल बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केस दर्ज किया है. आरोप है कि 2015 -18 की अवधि के दौरान बीसीसीएल के बड़े अधिकारियों ने माप पुस्तिकाओं रिकॉर्ड और बिलों में गलत एंट्री कर ओवरबर्डन का अधिक निष्कासन दिखाया. इससे बीसीसीएल को 22…
Jammu and Kashmir: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आई है। इंडियन आर्मी (indian army) ने एलओसी (LoC) पर 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों (Pakistani intruder) को मार गिराया है। इनमें कुख्यात BAT का आतंकी भी शामिल है। लाइन ऑफ कंट्रोल पर ये सभी पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान इंडियन आर्मी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इन लोगों को जहन्नुम की सैर पर भेज दिया। सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने 4-5 फरवरी की रात को नियंत्रण रेखा पर अपनी चौकी पर पाकिस्तानी घुसपैठियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले को नाकाम कर दिया। इस दौरान…
रांची- बुंडू रोड में डीजल टैंकर पलटा, लगी भयानक आग, सड़क पूरी तरह जाम खबर अपडेट हो रही है…
महाकुंभ में सेक्टर 5 के एक शिविर में आग लग गई है. आग लगने की जानकारी मिलते ही 12 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के काम में जुट गई हैं. काफी मशक्कत के बाद इस्कॉन के शिविर में लगी आग को काबू कर लिया गया. आग कैसे लगी अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है. आग में किसी प्रकार की जनहानि की अभी तक सूचना नहीं है.महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर-18 में आग लगने की घटना हुई है. इस दौरान आसमान में काला धुआं नजर आ रहा है.
