Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Anniversary of Hemant- kalpana आज से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है. ये दिन झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के लिए बेहद खास है. आज से ठीक 18 साल पहले हेमंत सोरेन की शादी कल्पना सोरेन से हुई थी. आज के दिन को खास बनाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन असम के कामख्या मंदिर में राज्य के खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे . बता दें कि 7 फरवरी 2006 को हेमंत सोरेन की शादी मूल रूप से ओड़िशा के मयूरभंज की रहने वाली कल्पना सोरेन के साथ हुई थी, यह अरेंज मैरेज था. राजनीति में एंट्री से…
फूड डिलीवरी दिग्गज Zomato ने अपना आधिकारिक नाम बदलकर Eternal Ltd. कर लिया है. कंपनी के बोर्ड ने इस बदलाव को मंजूरी दे दी है और इसकी जानकारी 6 फरवरी को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई. हालांकि, Zomato ऐप का नाम नहीं बदलेगा, बल्कि यह बदलाव केवल कंपनी के आधिकारिक नाम के लिए होगा. Zomato के को-फाउंडर और ग्रुप CEO दीपिंदर गोयल ने इस फैसले की वजह बताते हुए कहा, “जब हमने Blinkit का अधिग्रहण किया, तब हमने आंतरिक रूप से ‘Eternal’ नाम का इस्तेमाल शुरू किया ताकि कंपनी और ब्रांड के बीच अंतर किया जा सके. हमें लगा…
डॉ नटवा हांसदा बने JAC के नए चेयरमैन, अधिसूचना जारी
Jharkhand High Court News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिट पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक के लिए आदेश को अगली सुनवाई तक के लिए विस्तार दिया है. अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए 8 सप्ताह बाद की तारीख तय की है. सुनवाई न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने इस मामले हुई .
Hazaribagh News : झारखंड में हजारीबाग वन विभाग के अधिकारियों की चर्चाएं और शिकायतें इन दिनों सबसे ज्यादा हो रही हैं. अब एक बार फिर वन विभाग सुर्खियों में है. वन स्वीकृति की शर्तों के खिलाफ सड़क मार्ग से कोयला ट्रांसपोर्टेशन के मामले में विधानसभा में पूछे गए सवाल का जवाब पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए जारी नोटिफिकेशन से बचाव करने और जांच में आरोपी डीएफओ को क्लीन चिट देने के मामले में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराया गया है.
पूरे राज्य में नौ फरवरी के बाद से लोगों को फिर से ठंड सताएगी. 8-9 फरवरी को रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों पर हल्के बादल छाने के आसार है, दस से बादल छंटने के साथ ही सर्द हवाओं का कहर बढ़ेगा जिससे ठंड में इजाफा होगा. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान रांची समेत राज्य का अधिकतम तापमान 24 से 32 डिग्री तक रहेगा. साथ ही न्यूनतम तापमान नौ डिग्री से लेकर 16 डिग्री तक होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिको के मुताबिक राज्य में मौसम बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा. यह उत्तरी पश्चिमी भागों को आठ और…
Ranchi News: धुर्वा थाना की पुलिस ने एचइसी के जीएम प्रमोद कुमार बेहरा (54 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. उन पर एचइसी की जमीन और नौकरी दिलाने के नाम पर 1.75 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप है. बेहरा सेक्टर तीन के रहने वाले हैं. गिरफ्तारी के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में उन्हें जेल भेज दिया गया. घटना को लेकर मंगलवार को सामेंद्र मंडल ने धुर्वा थाना में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था. दर्ज केस में प्रमोद कुमार बेहरा के अलावा प्रसन्नजीत पंडा, मोनालिया बेहरा और प्रतीमा बेहरा को आरोपी बनाया गया था. दर्ज…
प्रयागराज: पीएम मोदी ने बुधवार को महाकुंभ पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई. उन्होंने ये पवित्र स्नान संगम नोज पर पहुंच कर किया है. इस मौके पर पीएम मोदी के सीएम योगी भी संगम नोज पहुंचे थे. पीएम मोदी ने इस मौके पर भगवान सूर्य की आराधना भी की. स्नान करने के दौरान पीएम मोदी के हाथ में रुद्राक्ष की एक माला भी थी. उन्होंने पवित्र स्नान करने के बाद मंत्रों का जाप भी किया. आपको बता दें कि पीएम मोदी कुछ देर पहले ही महाकुंभ प्रयागराज पहुंचे थे. वो सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ संगम नोज पहुंचे थे. बताया जा रहा है…
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Polling News Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान जारी है। 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एवं लोकपाल सदस्य सुशील चंद्रा ने मतदान किया पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एवं लोकपाल सदस्य सुशील चंद्रा ने मतदान किया। उन्होंने कहा, ने कहा, “बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। मैं दिल्ली की जनता से अपील करूंगा कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें.।जब भी कोई पार्टी चुनाव आयोग के पास आती है, तो चुनाव…
Ranchi : रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने 5 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है. देव प्रताप धान को बेड़ो थाना का थानेदार बनाया गया है. कृष्ण कुमार साहू को पुलिस केंद्र भेजा गया है. सुशील कुमार को कांके थाना का थाना प्रभारी बनाया गया है. नकुल शाह को पुलिस केंद्र भेजा गया है. नागेश्वर साव को नरकोपी का थानेदार बनाया गया है.
