Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
देवघर: वाहन चेकिंग के दौरान आज एक महिला की मौत हो गई।जिसका आरोप पुलिस की कार्यशैली पर लगा है। आरोप ये भी है कि चलते वाहन से चाबी खींचने की वजह से मोटरसाइकिल सवार गिर पड़ा जिससे महिला की मौत हो गई। क्या है मामला देवघर के कई चौक-चौराहों पर बड़े पैमाने पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी सिलसिले में आज कुंडा मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी बीच एक पुरुष मोटरसाइकिल पर एक महिला के साथ आ रहा था. ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की. घटना के संबंध में…
दुमका: जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बेनागड़िया-कौवामहल गांव में नक्सलियों के नाम से धमकी भरे कई पोस्टर चिपकाए गये हैं. पोस्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है और जांच में जुट गई है. इलाके के खुर्शीद आलम जो दर्जी का काम करते हैं, उनकी टेलरिंग दुकान के बाहर चिपके पोस्टर में अंजाम बुरा करने की धमकी दी गई है. खुर्शीद आलम के टेलर दुकान के बाहर चिपकाया पोस्टर पोस्टर में लिखा है खुर्शीद अंसारी पिता आयूब अली तुम्हारा सालबदरा में जो जमीन निकला है, वह हमारे हवाले कर दो नहीं तो तुम्हारा अंजाम बुरा होगा. भाकपा (माओवादी) के पोस्टर…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। वह 74 साल के हो गए हैं। नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर नेताओं ने बधाई देना शुरू कर दिया है।। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद अपना जन्मदिन मनाने से परहेज करते हैं, लेकिन उनके कार्यकर्ता काफी उत्साहित रहते हैं। हर बार केके काटकर उनका जन्मदिन मनाते हैं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) कार्यालय में कई पोस्टर भी लगाए जाते हैं। पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को…
Ranchi: राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण घोटाले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की ओर से निचली अदालत द्वारा आरोप गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. हाई कोर्ट ने तीसरी बार फिर से मधु कोड़ा की ओर से समय मांगे जाने पर 4000 रुपए का जुर्माना लगाया. मामले की अगली सुनवाई 6 सप्ताह बाद होगी. इससे पहले 17 जनवरी 2025 को समय मांगे जाने पर मधु कोड़ा पर 2000 रुपए का जुर्माना एवं 13 दिसंबर 2024 को 1000 रुपए का जुर्माना कोर्ट ने लगाया था. जुर्माना की राशि झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी (झालसा) में…
देवघर समेत झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में डकैती और लूटपाट के कई मामलों में फरार कुख्यात अपराधी सरफुद्दीन मियां को बिहार के बांका जिले की आनंदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आनंदपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने उसे पहाड़ नाथ मंदिर के जंगलों से धर दबोचा। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई डकैतियों का पर्दाफाश होने के आसार हैं। पुलिस के अनुसार सरफुद्दीन मियां देवघर थाना क्षेत्र समेत झारखंड के अलग-अलग इलाकों में 6 डकैती और लूटपाट की घटनाओं में वांछित था। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल…
अतिआवश्यक सूचना : जैक द्वारा आयोजित रद हुई मैट्रिक की दो विषय की परीक्षा का नया डेट हुआ जारी सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया में वायरल एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचना के आलोक में दिनांक 18.02.2025 को प्रथम पाली में सम्पन्न Hindi (Course A & Course B) विषय एवं दिनांक 20.02.2025 को प्रथम पाली में सम्पन्न Science विषय की परीक्षा रद्द की गई थी। उक्त विषयों की पुनर्परीक्षा के आयोजन की तिथि हुआ जारी Hindi Aऔर Hindi B की परीक्षा 07/03/2025 दिन शुक्रवार और science का परीक्षा 08/03/2025 दिन शनिवार को आयोजित होगी।
Ranchi: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद उग्रवादी फरार हो गया. फरार हुए उग्रवादी की पहचान समीर तिर्की उर्फ साकिर तिर्की के रूप में हुई है. उसे दस साल की सजा सुनाई गई थी. यह घटना गुरुवार देर शाम 6.40 बजे की है. इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से रांची पुलिस को लिखित शिकायत दी जा चुकी है. उग्रवादी के जेल भागने की घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है, साथ ही जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है. उल्लेखनीय है…
खूंटी जिले के कुजराम गांव के सड़क किनारे से एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। मारंगहादा थाना प्रभारी शंकर विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के सड़क किनारे एक सिर कटा शव पड़ा है। थाना प्रभारी शंकर विश्वकर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि युवक की हत्या कहीं और की गई होगी और शव को कुजराम के सड़क किनारे फेंक कर अपराधी भाग गए होंगे। थाना प्रभारी ने बताया…
दुमका: आदिवासी सांवता सुशार अखाड़ा के प्रमंडलीय संयोजक चंद्रमोहन के अध्यक्षता में 27 फरवरी को एक बांग्लादेशी घुसपैठिए (नजमुल हवलदार) को दुमका जेल से रिहा करने की विरोध में आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली आउटडोर स्टेडियम से शुरू होकर डीसी चौक, बस स्टैंड, टीन बाजार होते हुए बड़ा बांध में जाकर सभा में तब्दील हुई। सभा को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय संयोजक चंद्र मोहन हांसदा ने कहा की आगामी 27 फरवरी को एक बांग्लादेशी घुसपैठिए (नजमुल हवलदार) को दुमका जेल से रिहा किया जायेगा। यह घटना इस बात को साबित करती है कि संथाल परगना की वीर भूमि…
Latehar Accident: जिले के मनिका थाना क्षेत्र के रेवत गांव के बहेर चौक के पास कोयला लदा एक अनियंत्रित हाइवा ग्रामीणों के घर में घुस गया. इस घटना में हाइवा चालक की मौत हो गई जबकि हाइवा का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं घटना में दो ग्रामीणों का घर और एक दुकान भी तबाह हो गई. मृतक चालक की पहचान कुंदन कुमार के रूप में हुई है, जो लातेहार थाना क्षेत्र का रहने वाला है. बताया जाता है कि हाइवा में अवैध कोयला लदा था. हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है. दरअसल बीती रात करीब 1:00 बजे…
