Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»अब घरों में AC को 20 डिग्री से कम नहीं कर पाएंगे सेट, सरकार ला रही है नया नियम
    Breaking News

    अब घरों में AC को 20 डिग्री से कम नहीं कर पाएंगे सेट, सरकार ला रही है नया नियम

    AdminBy AdminJune 11, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    AC Temperature Rules: अक्सर ज्यादा गर्मी होने पर हम झट से एयर कंडीशनर (AC) ऑन कर देते हैं. सिर्फ ऑन ही नहीं बल्कि रूम को ठंडा करने के लिए AC का टेंपरेचर 20 डिग्री से भी नीचे कर देते हैं. जिससे रूम जल्दी ठंडा हो जाता है. लेकिन अब आप अपने कमरे को शिमला-मनाली की तरह ठंडा नहीं कर पाएंगे. जी हां, अब आप अपने AC का टेंपरेचर 20 डिग्री से कम नहीं कर सकेंगे. क्योंकि, जल्द ही भारत सरकार एयर कंडीशनर्स के लिए एक तय टेंपरेचर लागू करने वाली है. यानी कि अब आप अपने मनमर्जी से AC के टेंपरेचर को ज्यादा कम नहीं कर सकेंगे.

    AC का टेंपरेचर होगा फिक्स

    केन्द्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने AC के टेंपरेचर को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि, जल्द ही भारत सरकार एयर कंडीशनिंग स्टैंडर्ड को लेकर एक नया नियम लेकर आएगी. जिसके तहत, AC का टेंपरेचर एक तय सीमा तक फिक्स किया जाएगा. इस नए नियम में AC 20°C से ज्यादा कम टेंपरेचर और 28°C से ज्यादा टेंपरेचर नहीं किया जा सकेगा. दरअसल, सरकार का मानना है कि ऐसा करने से बिजली की बचत तो होगी ही लेकिन साथ में पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद होगा. मंत्री ने कहा कि, इस नियम के तहत AC का टेंपरेचर एक जैसा होने से सभी को आराम भी मिलेगा और बिजली की बचत भी होगी. जिससे देश का विकास होगा. ऐसे में यह नियम जल्द ही लागू कर दिया जाएगा. फिलहाल लोगों को इसे लेकर जागरूक किया जा रहा है.

    Super Cool मोड का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

    इस नियम के लागू हो जाने से AC यूजर्स को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. क्योंकि, अब वे AC के Super Cool मोड का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. इस नियम के आने के बाद से ऐसा भी हो सकता है कि AC में 20 डिग्री से कम टेंपरेचर का ऑप्शन हटा दिया जाए.

    बिजली की होगी बड़ी बचत

    AC को हम जितना कम टेंपरेचर पर चलाते हैं उतना ही AC ज्यादा बिजली की खपत करता है. जिससे ज्यादा बिल भी आता है. वैसे ही जितना ज्यादा टेंपरेचर पर AC चलता है उतनी ही बिजली की खपत कम होती है और बिल भी कम आता है. वहीं, AC के लिए 24-25 डिग्री बेस्ट मानी जाती है. ऐसे में इस टेंपरेचर पर AC चलाने से 20 अरब यूनिट तक की बिजली बचत होगी. यानी कि इस टेंपरेचर से 10,000 करोड़ रुपये के बराबर की बचत की जा सकती है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
    • हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज
    • रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर
    • मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग
    • रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.