Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में महाकुंभ के लिए कोलकाता से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा सियरकोनी 19 के पास पीके इंटरनेशनल होटल से पहले हुआ, जब एक खड़ी ट्रक से बस टकरा गई। इस दुर्घटना में करीब 30 यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी बताई जा रही है। बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे प्याज से लदी एक ट्रक खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी…
बांग्लादेश में छात्र फिर से सड़क पर उतर आए हैं. वे मोहम्मद युनूस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. ढाका में छात्रों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है. दरअसल, बांग्लादेश में महिलाओं और बच्चों के साथ लगातार यौन हिंसा हो रही है. इसी बात से नाराज छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि इन अपराधों को रोकने में अंतरिम सरकार विफल रही. छात्रों ने सरकार के विरोध में रैली निकाली. उन्होंने दुष्कर्मियों को फांसी दो, महिलाओं और बच्चों की रक्षा करो और जागो सरकार जागो जैसे नारे लगाए. ढाका के जगन्नाथ विश्वविद्यालय, ईडन कॉलेज, बीआरएसी…
रांचीः तेलंगाना में निर्माणाधीन श्रीशैलम टनल की छत का एक हिस्सा ढहने से झारखंड के गुमला निवासी चार मजदूर समेत आठ लोग अंदर में फंसे हुए हैं। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचावकर्मी सुरंग में 13 किलोमीटर अंदर पहुंचकर मशक्कत कर रहे हैं। लेकिन रेस्क्यू टीम के नाम पुकारे जाने पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है। गांव के मंदिरों में पूजा, परिजन बोले- अब ईश्वर ही भरोसा सुरंग में फंसने वाले मजदूरों के गुमला के करौंदी तिर्रा निवासी संतोष साहू, घघरा के खंभिया कुंबाटोली निवासी अनुज साहू, पालकोट के उमड़ा नकटीटोला गांव निवासी संदीप साहू और रायडीह प्रखंड…
खूंटी जिले को एक बार फिर शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है. रनिया में तीन नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. नाबालिग युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. घटना शुक्रवार देर रात की रनिया थाना क्षेत्र के उलिहातू गांव से निचितपुर की बताई जा रही है. एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने इस घटना की पुष्टि की है. शादी से लौटने के दौरान लड़कों ने घेरा बताया जा रहा है कि रनिया थाना क्षेत्र के उलिहातू गांव से निचितपुर जाने वाले रास्ते में कारो नदी के पास सभी लड़कियां एक शादी समारोह में शामिल होकर…
Jharkhand Budget Session: झारखंड विधानसभा का छठा बजट सत्र आज 24 फरवरी 2025 (सोमवार) से शुरू हो रहा है. बजट सत्र 24 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगा. इस सत्र में कुल 20 कार्य दिवस होंगे. इसी दौरान वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर वर्ष 2025-26 के लिए सदन में बजट पेश करेंगे. बजट सत्र के सुचारु संचालन के लिए स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने बैठक की. रविवार को बजट सत्र से ठीक पहले सभी दलों ने अपने विधायक दल की बैठक की. बजट सत्र में मैट्रिक-इंटर प्रश्न पत्र लीक मामले से लेकर जेपीएससी के अध्यक्ष की नियुक्ति जैसे मुद्दों पर सदन में…
चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोड़सा गांव में शुक्रवार को मॉब लिंचिंग की एक दर्दनाक घटना घटी है. ग्रामीणों ने दो बकरी चोरों को पकड़कर बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी मौत हो गयी.बताया जा रहा है कि इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया. मृतक में एक की पहचान भोलानाथ महतो के रूप में हुई है, जो चाकुलिया के जीरा पाड़ा का निवासी था.घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस घटनास्थल पर…
JharkhandNews : संताली भाषा के इतिहास में 19 फरवरी 2025 एक स्वर्णिम दिन बन गया, जब संतालीविक्शनरी आधिकारिक रूप से लाइव हो गई. यह न केवल संताली भाषा के डिजिटल विस्तार में मील का पत्थर है, बल्कि यह भारत की पहली आदिवासी भाषा बन गई है जिसे अपना विक्शनरी संस्करण प्राप्त हुआ है. इस परियोजना पर जून 2018 से कार्य जारी था और नवंबर 2024 में कोलकाता में आयोजित संतालीविकिकॉन्फ्रेंस में इसके लॉन्च का प्रस्ताव पारित किया गया था. अब यह विक्शनरी https://sat.wiktionary.org पर उपलब्ध है. संताली विकिपीडिया के बाद दूसरा विकिमीडिया प्रोजेक्ट संताली विक्शनरी, संतालीविकिपीडिया के बाद संताली भाषा…
Ranchi: झारखंड में 10 वीं के परीक्षा का अब पेपर लीक हुआ है. पहले विज्ञान- हिन्दी और अब संस्कृत का पेपर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. संस्कृत की परीक्षा 22 फरवरी को होनी है. लेकिन इससे पहले ही कई यूट्यूब चैनल में पेपर पहले से ही घूमने लगा है. बता दें कि एक दिन पहले ही यानि गुरुवार को विज्ञान और हिन्दी के परीक्षा का पेपर लीक हुआ जिसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया. इसके बाद अब फिर से संस्कृत के परीक्षा के प्रश्न पत्र को लेकर चर्चा शुरू है कि इसे भी रद्द किया जा सकता…
महाकुम्भ जा रहे या फिर महाकुम्भ से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ सड़क हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। ताजा हादसा झारखंड के धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र में हुआ जिसमें 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं। शुक्रवार को रात यह हादसा तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो के एक खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर के कारण हुई है। इस टक्कर के बाद स्कॉर्पियो की टक्कर टाटा नेक्सोन कार से भी हो गयी जिससे चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। दुर्घटना में मारे गये लोग…
राजधानी रांची के धुर्वा में स्थिति स्मार्ट सिटी में झारखंड के मंत्रियों के लिए तैयार किया गया बंगला उन्हें आवंटित कर दिया गया है। मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू को बंगला नम्बर 1 आवंटित किया गया है। आइये देखते हैं किस मंत्री को कौन सा बंगला आवंटित किया गया है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बंगला नंबर 1 मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को बंगला नंबर 2 मंत्री राधा कृष्ण किशोर को बांग्ला संख्या 3 मंत्री इरफान अंसारी को बंगला नंबर 4 मंत्री योगेंद्र प्रसाद को बंगला नंबर 5 मंत्री हफीजुल हसन को बंगला नंबर 6 मंत्री चमरा लिंडा को बंगला नंबर…
