Author: Admin

रांची-भारी से अत्यधिक भारी बारिश (Heavy To Extremely Heavy Rain) की आशंका के मद्देनजर स्कूली छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए 19 जून को रांची के सभी स्कूल बंद रहेंगे. केजी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है. सभी कोटि के स्कूलों को बंद रखने का आदेश रांची जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी/गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में KG से 12वीं तक के स्कूलों को 19 जून को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.…

Read More

मौसम विभाग ने आज और कल (18 व 19 जून 2025) के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश, तेज हवाओं और संभावित आपदा की चेतावनी दी गई है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और नागरिकों को सतर्क रहने और आपातकालीन तैयारियों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। *आपातकालीन तैयारियों को लेकर निर्देश* जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) को निर्देश देते हुए सभी मुखिया समूहों के माध्यम से रेड अलर्ट और सुरक्षा उपायों से संबंधित जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर…

Read More

रांची: झारखंड सरकार ने आधार कार्ड (Aadhar Card) को जन्मतिथि प्रमाणित करने वाले दस्तावेज के रूप में मान्यता नहीं देने का अहम निर्णय लिया है। इस संबंध में सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिवों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, आधार को अब किसी भी आधिकारिक या प्रशासनिक प्रक्रिया में जन्मतिथि सत्यापन के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह कदम भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के हालिया स्पष्टीकरण के बाद उठाया गया है : UIDAI ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड का मुख्य उद्देश्य केवल पहचान…

Read More

झारखंड में नयी उत्पाद नीति को कैबिनेट से मंजूरी मिले 1 माह हो गया है. लेकिन, अब तक इसे लागू नहीं किया जा सका है. उत्पाद विभाग ने इस वर्ष फरवरी में नयी उत्पाद नीति का ड्राफ्ट जारी किया था. नीति पर मिले सुझाव व आपत्ति पर विचार के बाद ड्राफ्ट को मार्च में अंतिम रूप दिया गया. इसके बाद उत्पाद नीति को वित्त विभाग, विधि विभाग व राजस्व पर्षद के पास सहमति के लिए भेजा गया. इन विभागों से सहमति मिलने के बाद पिछले माह प्रस्ताव को कैबिनेट से भी स्वीकृति मिल गयी. इस वजह से हो रहा विलंब…

Read More

Heavy Rain Alert : झारखंड में मानसून का आगमन हो गया है. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण राज्य के सभी जिलों में कल मंगलवार को झमाझम बारिश हुई. कई जगहों पर रात भर बारिश होती रही. वहीं आज सुबह से ही राजधानी रांची समेत विभिन्न इलाकों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है. इधर मौसम विभाग ने 18 जून से 21 जून तक झारखंड के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश की संभावना जतायी है. इसे लेकर कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. मानसून के पहले दिन हुई अच्छी बारिश संताल परगना के रास्ते…

Read More

राँची: झारखण्ड शराब घोटाले में एक और बड़ी गिरफ्तारी। पूर्व आईएएस अधिकारी अमित प्रकाश को एसीबी ने गिरफ्तार किया।अमित,उत्पाद आयुक्त के साथ साथ एमडी जेएसबीसीएल के पद पर कार्यरत थे। दिसंबर 2024 में उनकी सेवानिवृति हुई थी।

Read More

पाकुड़: शहर से सटे गोकुलपुर मौजा में नवनिर्मित मकान बनाकर रह रहे सदर अंचल के अंचल निरीक्षक शिवाआशीष वात्सायन के घर बीती रात नकाबपोश 15 से 20 की संख्या में अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। अपराधी 15 से 20 की संख्या में हथियार से लैश हो आए थे और रात 9:20 में अंचल निरीक्षक के घर में घूस कर लोगों को डरा धमका कर नकद और जेवरात की लूट कर फरार हो गए । अपराधियों ने घर के सदस्यों का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया और फिर बाहर निकल कर मोबाइल को अगल-बगल में रखकर…

Read More

रांची के रातू रोड में बना एलिवेटेड कॉरिडोर 3 जुलाई 2025 को जनता को समर्पित किया जाएगा। माननीय केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री Nitin Gadkari जी की व्यस्तता के कारण इसके लोकार्पण की तिथि में परिवर्तन किया गया है।

Read More

झारखंड उच्च न्यायालय ने सोमवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक DGP अनुराग गुप्ता की नियुक्ति से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ स्वयं अनुराग गुप्ता को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। यह याचिका झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दायर की है। DGP नियुक्ति पर सोरेन सरकार को कोर्ट में देना होगा जवाब बाबू लाल मरांडी ने अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा बनाए गए डीजीपी नियुक्ति नियमों की वैधता पर भी सवाल उठाए हैं। मरांडी ने याचिका में कहा है…

Read More

Monsoon Tracker: झारखंड में आज से मॉनसून का असर दिखने लगेगा. 17 जून को राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होगी. इससे मौसम ठंडा होगा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. अगले 24 घंटे में मॉनसून का असर झारखंड के साथ ही पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में भी नजर आने लगेगा. रांची में सुबह से छाये बादल मौसम विभाग के अनुसार, 17 जून से राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. इसे देखते हुए पूरे झारखंड…

Read More