Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
राँची: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में स्थित नवीन सरना कॉलेज छात्रावास को कोर्ट के आदेश पर खाली कराया जा रहा है।मौके पर मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। हॉस्टल खाली कराने पहुंची थी पुलिस जानकारी के अनुसार, शनिवार को मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल हॉस्टल खाली कराने पहुंचे थे. लेकिन हॉस्टल में रह रहे छात्रों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया, जिस वजह से पुलिस को दखलदिहानी रोकना पड़ा. सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान तैनात हैं. कोर्ट ने बिशु उरांव के पक्ष में सुनाया है…
आज दिनांक 14.06.2025 को झारखण्ड एवं उड़ीसा राज्य के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान, जिसमें सी०आर०पी०एफ०, उड़ीसा पुलिस (एस०ओ०जी०), झारखण्ड पुलिस इत्यादि शामिल थे। अभियान के क्रम में उड़ीसा राज्य के राउरकेला जिला के के. बोलांग थानान्तर्गत जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को लक्षित करके I.E.D ब्लास्ट किया गया, जिसमें सी०आर० पी०एफ० 134 बटालियन के स०अ०नि०/ जी०डी० सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इन्हें उचित ईलाज हेतु राउरकेला अस्पताल भेजा गया है, जहां से तत्काल इलाज कर एयर लिफ्ट कर रांची भेज दिया गया।
अभिनेता सुशांत सिंह की 5वीं पुण्यतिथि आज यानी 14 जून को मनाई जा रही है। इसी दिन वह साल 2020 में दुनिया को अलविदा कह गए थे। सुशांत की असमय मौत ने जहां बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया था, वहीं आम लोगों के दिलों में भी गहरी छाप छोड़ी। उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक भावुक पोस्ट शेयर कर भाई को याद किया। श्वेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सुशांत सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि वह एक विचार थे। उन्होंने कहा कि वह जीवन, ज्ञान और प्रेम में विश्वास…
चाईबासा जंगल में IED विस्फोट की खबर है। बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में एक जवान घायल हुए हैं। घायल जवान की पहचान CRPF 134 बटालियन का जवान सत्यवान कुमार के रूप में हुई है। दरअसल झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नस्खलियों के विरुद्ध पिछले कुछ दिनों ने लगातार झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और ओडिशा पुलिस की ओर से संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में झारखंड एवं ओडिशा के सीमावर्ती राज्य के जंगलों और पहाड़ों में चलाये जा रहे नक्सलियों के विरुद्ध सर्च ऑपरेशन के दौरान…
झारखंड शराब घोटाला के आरोपी व राज्य के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में 20 जून को सुनवाई होगी. शुक्रवार को उनके केस की सुनवाई होनी थी और उनका मामला हाईकोर्ट में सूचीबद्ध भी था. लेकिन समय के अभाव के कारण उनके केस की सुनवाई नहीं हो पाई. जिसके बाद हाईकोर्ट में उनकी याचिका पर अगली सुनवाई की तिथि 20 जून मुकर्रर की गई है. विनय चौबे की याचिका पर जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट में सुनवाई होगी. विनय चौबे ने हाईकोर्ट में उनके खिलाफ ACB द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी और कार्रवाई को…
Ranchi: सांसद संजय सेठ ने शुक्रवार को रातू रोड, रांची में एलिवेटेड कॉरिडोर का NHAI के अधिकारियों के साथ निरिक्षण किया. अधिकारियों से कहा कि कॉरिडोर के नीचे कई ऐसे स्थान हैं. जहां बैडमिंटन कोर्ट व खेलने का स्थान बनाया जा सकता है. इस हेतु कार्यवाही का निर्देश दिया. बता दे 19 जून को इस कॉरिडोर का उद्घाटन किया जाना है इसके पूर्व तैयारी तेज हो रही है. फ्लाईओवर के फिनिशिंग का काम चल रहा है . जाकिर हुसैन पार्क के पास मंदिर भी ज हटाया जाएगा. वहां पर बने प्याऊ को पहले ही हटा दिया गया है.
रांची विधानसभा थाना क्षेत्र के जेपी मार्केट धुर्वा में राहुल टेलीकॉम में चोरी हुई है इस दुकान में पहले भी चार-पांच बार चोरी हो चुकी है।
झारखंड के दुमका के अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार के नेतृत्व मे जिला प्रशासन की टीम ने एक बड़ा खुलासा किया है. दरअसल, जिला प्रशासन की टीम के कई अधिकारी और एसडीपीओ दुमका नगर थाना पुलिस के साथ देर रात दुमका के संचालित दो होटल में छापेमारी की गई. दोनों होटल से करीब आधे दर्जन युवती सहित 3 लोगों को सेक्स रैकेट चलने की आशंका में पूछताछ के लिए थाना लाया गया. बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान होटल साकेत के अलग-अलग कमरों से 3 लड़कियां मिली जिसके पास कोई प्रमाण नहीं था. वहीं जिला परिषद के पास स्थित…
झारखंड के पाकुड़ में एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की हैं. एटीएस के द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान पाकुड़ के पाकुड़िया थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया हैं. बता दें कि पाकुड़िया के डोमनगड़ियां नामक गांव में लाखों इलेक्ट्रिक डेटोनेटर मिला हैं. राजा मियां और उसके बेटे शमशुल अंसारी के साथ-साथ उनका सहयोगी मुंशी मुर्मू के घर पर भी डेटोनेटर मिला हैं. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जा रही हैं.
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर आठ हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. हाईकोर्ट ने यह जुर्माना राशि झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी (झालसा) में जमा करने का निर्देश दिया है. बार-बार समय मांगने से हाईकोर्ट नाराज दरअसल मधु कोड़ा राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में हुए कथित घोटाले में आरोपी हैं. उन्होंने इस मामले में निचली अदालत द्वारा आरोप तय किए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. लेकिन लगातार सुनवाई के दौरान उनके वकील की ओर से समय मांगे जाने पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए 8 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है.…
