Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में कई ऐसे फल और सब्जियां आने लगती है। जो स्वाद के साथ सेहत से भरपूर होती है। इन्ही में से एक फल जामुन भी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार,गर्मी में ऐसे फूड्स डाइट में शामिल करने चाहिए, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और ठंडक रखने में आपकी मदद कर सके। ऐसे में आप अपनी डाइट में जामुन को शामिल कर सकते है। इसे अगर रोजाना खाया जाए, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिलेंगे और कितनी मात्रा में इसे खाना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से। जामुन पोषक तत्वों का…
पटना: बिहार की राजधानी पटना के बेऊर थाना क्षेत्र में एक यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को उसका शव हसनपुरा रोड स्थित उनके किराए के मकान में मिला। पुलिस को शक है कि उसने जहर खाकर आत्महत्या की है। कमरे में शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। फिलहाल फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया। फुलवारी शरीफ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO)-01 सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम को भी बुलाया…
Jharkhand Ka Mausam: भीषण गर्मी के बाद मौसम विभाग ने थोड़ी राहत भरी खबर दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि गुरुवार 12 जून को झारखंड के 20 जिलों में आंधी-तूफान के साथ वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़ राज्य के सभी हिस्से में कहीं-कहीं बादल गरजेंगे. तेज हवाएं चलेंगी. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर रहने की उम्मीद है. Jharkhand Ka Mausam: इन 20 जिलों में होगी बारिश मौसम वैज्ञानिक ने बताया…
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूती के लिए संस्थानों को सशक्त करना जरूरी है। नामकुम के लोक स्वास्थ्य संस्थान सभागार में बुधवार को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में उन्होंने जोर दिया कि स्वास्थ्य विभाग को तेजी, पारदर्शिता और समन्वय के साथ आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। तेजी का मतलब लापरवाही नहीं, बल्कि आपातकालीन स्वास्थ्य जरूरतों को सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करना है। सरकार का लक्ष्य है कि हर सरकारी अस्पताल में इलाज, जांच और दवा की संपूर्ण सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो, ताकि मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़े। डॉ. अंसारी ने…
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने रेल मंत्रालय की 6,405 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन प्रोजेक्ट्स का उद्देश्य यात्रा सुविधा में सुधार लाना, लॉजिस्टिक लागत में कमी, तेल आयात में कमी और CO2 उत्सर्जन में कमी लाना है। कैबिनेट द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं में 133 किलोमीटर लंबी कोडरमा-बरकाकाना दोहरीकरण और 185 किलोमीटर लंबी बेल्लारी-चिकजाजुर दोहरीकरण परियोजना शामिल है। कोडरमा-बरकाकाना दोहरीकरण परियोजना झारखंड के एक प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्र से होकर गुजरती है। इसके अलावा, यह पटना और रांची के बीच सबसे छोटी और अधिक कुशल रेल लिंक के…
AC Temperature Rules: अक्सर ज्यादा गर्मी होने पर हम झट से एयर कंडीशनर (AC) ऑन कर देते हैं. सिर्फ ऑन ही नहीं बल्कि रूम को ठंडा करने के लिए AC का टेंपरेचर 20 डिग्री से भी नीचे कर देते हैं. जिससे रूम जल्दी ठंडा हो जाता है. लेकिन अब आप अपने कमरे को शिमला-मनाली की तरह ठंडा नहीं कर पाएंगे. जी हां, अब आप अपने AC का टेंपरेचर 20 डिग्री से कम नहीं कर सकेंगे. क्योंकि, जल्द ही भारत सरकार एयर कंडीशनर्स के लिए एक तय टेंपरेचर लागू करने वाली है. यानी कि अब आप अपने मनमर्जी से AC के टेंपरेचर…
रांची: झारखंड में आज से सार्वजनिक स्थान यानी पब्लिक प्लेस में सिगरेट पीते पकड़े जाने पर 1000 रुपए का जुर्माना लगेगा. क्योंकि सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण विनियमन) (झारखंड संशोधन) विधेयक, 2021 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है. यह जानकारी राजभवन सचिवालय ने दी है. इस संशोधन विधेयक को करीब चार साल पहले हेमंत सरकार ने विधानसभा से पारित कराया था. इस संशोधन विधेयक के स्वीकृत होने से पहले तक राज्य में पब्लिक प्लेस में सिगरेट पीने पर 200 रुपए जुर्माना का प्रावधान था जो…
झारखंड स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फिलहाल झारखंड में कोरोना के 6 मरीज हैं. इन सभी का इलाज चल रहा है. इस वर्ष 1 जनवरी से अब तक 9 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. राज्य में इस साल कोरोना का पहला मामला 24 मई को सामने आया था, जब मुंबई से लौटे एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी. IPRD विभाग की लोगों से अपील कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए आईपीआरडी विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील है. विभाग ने एसएमएस के जरिये कहा कि हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों में…
भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड के आरोपी देवब्रत नाथ शाहदेव को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने उन्हें पचास-पचास हजार के दो निजी मुचलके भरने की शर्त पर अग्रिम जमानत की सुविधा प्रदान की है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दीपक रौशन की कोर्ट में देवब्रत नाथ शाहदेव की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. बता दें कि भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या इसी वर्ष मार्च महीने की 26 तारीख को गोली मारकर कर दी गयी थी. अनिल टाइगर की हत्या के बाद रांची में भाजपा ने उग्र प्रदर्शन और बंदी भी करवाई थी. लेकिन जांच के दौरान…
यू-ट्यूब देखकर तंत्र-मंत्र का ज्ञान हासिल करने वाले एक ठग ने खुद को तांत्रिक बताकर महिला से 36 लाख 66 हजार रुपए ठग लिए। यही नहीं, आरोपी ने महिला का फ्लैट अपने नाम कराने की कोशिश की और इंकार करने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पीड़िता ने डर के चलते सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हरियाणा निवासी कुलदीप उर्फ कालू (35 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला की कुंडली में दोष बताकर उसे तंत्र विद्या…
