Author: Admin

कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र स्तिथ थाम में बीती रात अपराधियों ने SBI के एटीएम पर हाथ साफ किया। अपराधियों ने गैस कटर से एसबीआई के एटीएम को काट दिया और एटीएम में रखे कैश अपने साथ लेते गए। जानकारी के मुताबिक कल एटीएम में कैश डाला गया था। फिलहाल चंदवारा पुलिस घटना स्थल पर पहुँची हैं और मामले की तहकीकात में जुट गई हैं। पुलिस बैंक के नजदीक लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हैं साथ ही कोडरमा पुलिस की टेक्निकल टीम भी मौके पर पहुँच रही हैं।मिली जानकारी के चंदवारा में घटना को अंजाम देने के बाद हजारीबाग…

Read More

भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) आज (19 मार्च) सुबह धरती पर वापस लौट चुकी हैं। 9 महीने और 14 दिन बिताने के बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर वापस आए। भारत में कई जगहों पर सुनीता विलियम्स की सफल वापसी के लिए पूजा-अर्चना की गई। सुनीता विलियम्स की पैतृक गांव में दौड़ी खुशी की लहर स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल की सुरक्षित लैंडिंग के बाद गुजरात स्थित सुनीता विलियम्स की पैतृक गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सुनीता की सफल लैंडिंग के बाद उनकी चचेरी बहन फाल्गुनी पंड्या ने मंदिर जाकर पूजा की। उन्होंने कहा…

Read More

लैंड फॉर जॉब मामले में आज लालू प्रसाद यादव से प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ करने वाली है। लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी से हुई पूछताछ पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘हम कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हैं। राजनीतिक प्रतिशोध के कारण हमारे खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। वे जितना संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करेंगे, हम उतने ही मजबूत होंगे। भाजपा और आईटी सेल की सारी टीमें अब सिर्फ बिहार में काम करेंगी।” बता दें कि जमीन के बदले नौकरी मामले में पूछताछ के लिए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की आज ईडी…

Read More

राँची के अपर बाजार स्थित गोविंद भंडार में लगी आग। मौके पर अग्निशमन की टीम पहुँचकर आग पर काबू पाया है।शॉर्ट सर्किट से आग लगने की वजह बताई जा रही है।

Read More

देवघर शहर से सटे जसीडीह में झाड़ियों में लगी आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया है. इंडियन ऑयल टर्मिनल पर भी खतरा मंडरा रहा है. खतरे को भांपते हुए पास के गांव को खाली करवा लिया गया है. जसीडीह स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेनों और मालगाड़ियों को वहां से हटा दिया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया है कि जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित इंडियन ऑयल टर्मिनल के समीप बदलाडीह गांव की झाड़ियों में लगी आग बढ़ते-बढ़ते इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) डिपो परिसर तक पहुंच गयी है. डिपो से कुछ दूरी पर झाड़ियों में कुछ पाइप रखी है, जो…

Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक, ATS, प्रदीप कुमार को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उनके आचरण तथा कृत्यों से पुलिस की गरिमा तथा छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ा है, जिस वजह से उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश मुख्यमंत्री ने दिया है।

Read More

Nagpur Violence: औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर तनाव के बाद, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत नागपुर शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है, महाराष्ट्र पुलिस की एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। नागपुर पुलिस आयुक्त रवींद्र कुमार सिंगल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रतिबंध अगली सूचना तक लागू रहेंगे। कर्फ्यू कोतवाली, गणेशपेठ, तहसील, लकड़गंज, पांचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरानगर और कपिलनगर पुलिस स्टेशन की सीमाओं में लागू है। आदेश में कहा गया है कि 17 मार्च को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल के लगभग…

Read More

Land For Job Case: जमीन के बदले नौकरी मामले में पटना के ईडी दफ्तर में मंगलवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी से ईडी की टीम ने लंबी पूछताछ की. वहीं राबड़ी देवी के अलावा उनके पुत्र और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप को भी पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया गया. सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम ने जमीन के बदले नौकरी मामले से जुड़े सवालों की लंबी लिस्ट लेकर राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव से पूछताछ की. हालांकि दोपहर करीब 2 बजे राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव को ईडी की टीम…

Read More

रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र के होटवार स्थित खेलगांव हाउसिंग सोसायटी परिसर से लेफ्टिनेंट कर्नल का शव मिला है. शव के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. कर्नल की पहचान दिवाकर कुमार के रूप में हुई है. इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आशंका जताई जा रही है कि दिवाकर कुमार ने सातवें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Read More

झारखंड के सारंडा वन क्षेत्र के बाबूडेरा इलाके में मंगलवार को एक सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) ब्लास्ट हुआ, जिसमें एक जवान के घायल होने की सूचना है।यह घटना सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई।घायल जवान की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, घायल जवान को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद घायल जवान को दीघा से एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया जायेगा।

Read More