Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
धनबाद: बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र संख्या 3 अंतर्गत खरखरी स्थित हिलटॉप आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट को लेकर बुधवार को ग्रामीणों और विस्थापितों द्वारा प्रदर्शन की चेतावनी के बाद बुलाई गई वार्ता विवाद में बदल गई। सिनीडीह गेस्ट हाउस में हुई इस बैठक में सांसद ढुलू महतो, गोविंदपुर के जीएम, हिलटॉप आउटसोर्सिंग के डायरेक्टर कौशल पांडेय, डीएसपी पीके सिंह समेत ग्रामीण प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक के दौरान सांसद ढुलू महतो ने आउटसोर्सिंग प्रबंधन की उपस्थिति पर सवाल उठाया और तीखा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जब जमीन बीसीसीएल को दी गई है तो वार्ता भी बीसीसीएल से ही होगी, न कि आउटसोर्सिंग से। इसी दौरान उन्होंने आउटसोर्सिंग…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथ मंदिर से हर साल जगन्नाथ यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली जाती है. भगवान जगन्नाथ की पूजा के साथ-साथ यहां एक भव्य मेला भी लगता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु आते हैं. इसके कारण ट्रैफिक की समस्या ना हो, इसके लिए कई रूट को डायवर्ट किया गया है. 26 जुलाई के बाद अगर आप इस तरफ आते हैं, तो एक बार रूट चार्ट देख लें, वरना जाम में फंस सकते हैं. बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित 1. 26 जून से 7 जुलाई तक धुर्वा गोलचक्कर, नया सराय रोड, जेएससीए स्टेडियम रोड और पुराना विधानसभा रोड में सुबह…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट से वे सीधे सर गंगाराम अस्पताल रवाना हुए, जहां वे अपने पिता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से मुलाकात करेंगे। शिबू सोरेन इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने और हालचाल जानने के लिए अस्पताल जा रहे हैं।
हज़ारीबाग। हज़ारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंदलपूरा पंचायत अंतर्गत जोराकाठ गांव में बीती रात अज्ञात उपद्रवियों ने एक निर्माण स्थल पर जमकर तांडव मचाया।रात के अंधेरे में उपद्रवियों ने वहां मौजूद मशीनों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया।बताया जाता है कि बादम से चरही तक सड़क निर्माण किया जा रहा है। सड़क का निर्माण मां इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा की जा रही है।सड़क निर्माण में करने वाले जेसीबी मशीन, हाईवा एवं अन्य मशीन में अपराधी में आग लगा दिया है।उक्त घटना को देखते हुए सड़क में काम करने वाले मजदूर एवं मुंशी भाग निकले।प्राप्त जानकारी के अनुसार,…
राजधानी रांची में ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाली ‘भाभी जी’ उर्फ रूबी देवी अब पुलिस की गिरफ्त में है। 29 अप्रैल 2025 को उसने रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह उत्तर प्रदेश से ब्राउन शुगर मंगवाकर उसमें दूसरा नशीला पाउडर मिलाती थी और रांची में बेचती थी। रांची पुलिस के अनुसार, भाभी जी का असली नाम रूबी देवी है और वह बिहार के सासाराम जिले के कारगर गांव की रहने वाली है। पिछले करीब 10 सालों से वह और उसका पूरा परिवार ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल था। उसका पति…
जमशेदपुर : केंद्र सरकार के केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह आज जमशेदपुर पहुंच गए हैं. यहां पर वे कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. इसके साथ ही जमशेदपुर के भाजपाइयों के साथ भी बैठक करेंगे और संगठन में जान फूंकने की कवायद करेंगे. टाटानगर स्टेशन पर भव्य स्वागत मंत्री गिरिराज सिंह आज सुबह-सुबह वंदे भारत ट्रेन से टाटानगर स्टेशन पर पहुंचे. यहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया. मौके पर गिरिराज सिंह ने कहा कि झारखंड में बांग्लादेशियों की घुसपैठ जारी है और यह सब हेमंत सरकार की मिली भगत से हो रही है.
Hazaribhag: हजारीबाग के बाड़म बाजार में शनिवार को दिनदहाड़े श्री ज्वेलर्स पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी उत्तरी छोटानागपुर के उभरते गैंगस्टर उत्तम यादव ने ली है। चतरा निवासी उत्तम यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर घटना को अंजाम देने की बात कबूली है। वीडियो में वह हथियार लहराते हुए कहता है अब अगर किसी भी व्यवसायी ने मुझसे बिना मैनेज किए व्यापार किया, तो गोली खाने के लिए तैयार रहो। क्या है मामला? शनिवार को दोपहर बाड़म बाजार में स्थित श्री ज्वेलर्स पर दो बदमाशों ने अचानक पांच राउंड फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही बाजार में भगदड़…
रांची धुर्वा थाना क्षेत्र के सेक्टर 4 HEC जगन्नाथ मैदान (प्रभात तारा मैदान) मैं काफी संख्या में गिद्ध आए हुए हैं।
Patna: बिहार की राजधानी पटना को एक और पुल की सौगात मिली है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना की गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह -बिददुपुर 6 लेन गंगा पूल का लोकार्पण किया। बता दें कि नदी पर बना ये नया पुल कच्ची दरगाह-बिदुपुर के पटना से राघोपुर स्ट्रेच को जोड़ता है। इस पुल के माध्यम से राजधानी पटना से लेकर राघोपुर दियारा के बीच यात्रा आसान हो जाएगी। इस पुल के निर्माण से गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव कम होगा। पुल के लोकार्पण पर कौन-कौन रहेगा उपस्थित लोकार्पण समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार…
KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI PDF 22-06-2025
