Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD PDF 22-06-2025
दुनियाभर में शनिवार को 11वां योग दिवस मनाया जा रहा है। PM मोदी ने विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों और 40 देशों के राजनयिक के साथ योग किया। इस मौके पर PM मोदी ने कहा कि योग का मतलब होता है- जोड़ना। और ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरी दुनिया को जोड़ा है। मोदी ने कहा कि आज जब दुनिया में अशांति, तनाव और अस्थिरता बढ़ रही है, तो योग शांति की दिशा दिखाता है। यह पॉज बटन जैसा। PM के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी CM पवन कल्याण ने भी योग किया।…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि आज की बैठक में 26 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट सचिव ने बताया कि हिन्दू न्यास बोर्ड को तीन करोड़ रुपए प्रति वर्ष अनुदान देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। वहीं उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग खूंटी में महिला कॉलेज स्थापना के लिए 57 करोड़ की मंजूरी दी गई। वहीं ईचागढ़ में डिग्री कॉलेज स्थापना के लिए 38.76 करोड़ की स्वीकृति दी गई। बैठक में झारखंड राजकीयकृत प्रारंभिक शिक्षक प्रोन्नति नियमावली…
रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त और आईएएस अधिकारी सुशांत गौरव ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान प्रशासक संदीप सिंह ने उन्हें नगर आयुक्त का कार्यभार सौंपा और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। संदीप सिंह ने विश्वास जताया कि नए आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम का कार्य संचालन और अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगा।
जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल गांव के पास शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। बंगाल के आदाबना से नीमडीह लौट रही बोलेरो को एक ट्रेलर ने विपरीत दिशा में जाकर जोरदार टक्टर मार दिया। इससे बोलोरो के परखच्चे उड़ गए और ट्रेलर सड़क किनारे जाकर पलट गया। घटनास्थल पर बोलोरो पर सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सभी 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो…
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अब तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के लिए खेली जाएगी। इससे पहले इस सीरीज को पटौदी ट्रॉफी के लिए खेला जाता था। गुरुवार को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के अनावरण की घोषणा की। बोर्ड ने बताया कि पटौदी की विरासत को कोई हानि नहीं पहुंचेगी। इस सीरीज को जीतने वाली टीम के कप्तान को पटौदी मेडल सौंपा जाएगा। तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम से जानी जाएगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का नाम तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी रखा जाएगा।इससे पहले…
इजरायल- ईरान के बीच जंग बढ़ते देख भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु शुरू किया है। इसके तहत युद्धग्रस्त ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और उन्हें वहां से सुरक्षित निकालने के अभियान के तहत 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला गया है। मंगलवार यानी 17 जून को ईरान के उत्तरी हिस्से से 110 भारतीय छात्रों को सफलतापूर्वक निकाला गया। इन छात्रों को सड़क मार्ग से ईरान से अरमेनिया पहुंचाया गया जहां से वे अरमेनिया की राजधानी येरेवन गए। भारतीय मिशन की निगरानी में प्रक्रिया छात्रों को सुरक्षित निकालने की यह पूरी…
छत्तीसगढ़ के चर्चित कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को झारखण्ड एसीबी ने शराब घोटाले मामले मे गिरफ्तार किया है। छतीसगढ़ के रायपुर से एसीबी ने गिरफ्तार किया है।
रांचीः झारखंड में मानसून राहत नहीं बल्कि आफत लेकर आया है। गर्मी से राहत का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मानसून ने और बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी। झारखंड में मानसून के आते ही लगातार बारिश हो रही है। पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश का असर दिखने लगा है। 19 जून को रांची-खूंटी सहित छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर है। कई जगहों से बारिश के कहर की सूचनाएं आ रही है। झारखंड में बारिश के चलते स्कूल बंद भारी बारिश की वजह से खूंटी…
रांची धुर्वा सेक्टर 2 के रंगोली स्वीट्स में लगी भीषण आग
