Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक

    August 29, 2026

    झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?

    August 29, 2026

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»रांची में पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में लगी आग, मची अफरातफरी
    Breaking News

    रांची में पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में लगी आग, मची अफरातफरी

    AdminBy AdminSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    राजधानी रांची के धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत ऊपर बने डेवलपमेंट रूम से हुई और देखते ही देखते डाटा सेंटर तक फैल गई।

    शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण बताया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही पूरे परिसर में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में डाटा सेंटर में रखे करीब 40 कंप्यूटर, 10 एयर कंडीशनर और अन्य महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए।

    अधिकारियों के अनुसार, नुकसान करोड़ों रुपये का आंका जा रहा है।सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर है कि डाटा सेंटर में पुलिस विभाग से जुड़े कई अहम रिकार्ड, सर्वर और तकनीकी सिस्टम मौजूद थे। अधिकारियों का दावा है कि डेटा का बैकअप सुरक्षित है, लेकिन इसकी वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। अगर बैकअप सुरक्षित नहीं रहा, तो यह पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, आईटी विभाग की टीम और तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया।

    वहीं, राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने की बात कही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।विशेषज्ञों का मानना है कि डाटा सेंटर जैसी संवेदनशील इकाई में सुरक्षा और अग्नि शमन की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य है। इस घटना ने प्रशासन को तकनीकी संरचनाओं की सुरक्षा पर गंभीरता से विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक

    August 29, 2026

    झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?

    August 29, 2026

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक
    • झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?
    • झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र
    • आज से 3 दिन झारखंड में आफत की बारिश, इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.