Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को दिल्ली में सर्वदलीय बैठक हुई. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि रक्षा मंत्री ने बैठक में मौजूद सभी नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी. किरेन रिजिजू ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ऑनगोइंग ऑपरेशन है.” उन्होंने कहा, “राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक अच्छी तरह से हुई. गंभीर विषय था इसलिए सभी ने गंभीरता से अपनी बात को रखा है. सबसे पहले रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सभी नेताओं को जानकारी दी. सारे हालात और सरकार की मंशा के बारे में बताया. विभिन्न…
Ranchi : केंद्र सरकार ने 10 मई को रांची में होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रद्द कर दी है. बैठक के रद्द होने की जानकारी केंद्र सरकार ने संबंधित राज्यों को भेज दी है. जानकारी के अनुसार, भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति को देखते हुए परिषद की बैठक को रद्द की गयी है. हालांकि अधिकृत तौर पर इस कारण की पुष्टि नहीं हुई है. बैठक रद्द होने के कारण अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची नहीं आयेंगे. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह नौ मई को रांची आने वाले थे और 10 की बैठक में भाग…
Ranchi News: प्राप्त सूचनानुसार कतिपय संगठनों / दलों द्वारा धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली इत्यादि किए जाने की सूचना है। हाल के दिनों में पूर्व में निर्धारित स्थान जाकिर हुसैन पार्क की जगह यह कार्यक्रम राजभवन मुख्य द्वार, मुख्यमंत्री आवास, काँके रोड पर भी हो रहे हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों से सरकारी काम-काज में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था बाधित होने एवं विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने तथा लोक परिशांति भंग होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। जिसको लेकर अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर, रांची, श्री उत्कर्ष कुमार द्वारा बि० एन० एस० एस० की धारा-163 के…
आज झारखंड कैबिनेट की बैठक होनी है। मंत्रिपरिषद कक्ष में अपराह्न 3 बजे से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश यात्रा से लौटने के बाद यह पहली कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक बीते 7 मई को ही होने वाली थी लेकिन किसी कारणवश इसे स्थगित कर दिया गया और बैठक आज रखी गई।
पटना: RJD विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच तेज प्रताप ने ऐसा दावा किया है कि वह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दावा किया है कि उन्होंने पायलट की ट्रेनिंग ली है और वह देश सेवा के लिए तत्पर हैं। गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव, बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं। तेज प्रताप यादव ने और क्या कहा? तेज प्रताप यादव ने कहा, ‘पायलट की ट्रेनिंग…
Lahore Blast News: पाकिस्तान में फिर खलबली मची है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के लाहौर (Lahore Blast Latest Update) में ताबड़तोड़ तीन धमाके हुए हैं. पाक मीडिया का दावा है कि लाहौर में ड्रोन से अटैक हुए हैं. लाहौर एयरपोर्ट के पास धमाकों की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई है. इसके बाद सायरन की आवाजें भी सुनी गईं. खुद पुलिस अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है. धमाकों के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे. आसमान में धुएं का गुब्बार देखा गया. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि वे धमाकों की जगह और…
Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक बार फिर से राजधानी राँची सहित राज्य के अन्य जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है। गुरुवार की सुबह ईडी की टीम कांके रोड स्थित श्री राम गार्डन अपार्टमेंट में पहुंचकर छापेमारी कर रही है। जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक राँची में ईडी की टीम बिल्डर विवेक नरसरिया के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। वहीं दूसरी तरफ ईडी की टीम पश्चिम बंगाल और बोकारो में भी छापेमारी कर रही है।
आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा को लेकर बुधवार को रांची में मॉक ड्रिल किया जाएगा. रांची में मॉक ड्रिल के डोरंडा इलाके को चुना गया है. मॉक ड्रिल को लेकर किस तरह की तैयारियां की गई और ट्रैफिक में क्या बदलाव किया गया है इसकी पूरी जानकारी मंगलवार को ही डीआईजी सह एसएसपी रांची और डीसी रांची ने रांची वासियों को दी. दूसरी तरफ भारतीय सेवा के द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद राजधानी के लोग देश प्रेम से ओत पोत हो चुके है. रांची में सेना के कई कैंप आपको बता दें कि रांची में भारतीय…
ऐसा लग रहा है कि आतंकवाद पर अब भारत आर-पार के मूड में है. भारतीय सेनाओं ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का हिसाब बराबर कर लिया है. हमले के ठीक 15 दिन बाद भारत ने बुधवार रात करीब डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी है. लेकिन खबर इतनी ही नहीं है. इस ऑपरेशन से रिलेटेड एक जानकारी सामने आई है कि आतंकी संगठन जैश के सरगना आतंकी अजहर मसूद की फैमिली इस हमले में खत्म हो गई है, जानकारी के है कि उसके परिवार के 14 लोग इसमें मारे गए हैं।असल में आतंकी…
Operation Sindoor : भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद बदला ले लिया है। ऑपरेशन सिंदूर के नाम से सेना के दावारा द्वारा चलाए गए मिशन में 100 से ज्यादा आतंकी ढेर हो गए हैं, जबकि आतंकियों के नौ ठिकाने नेस्तनाबूत कर दिए गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि हमला करना जरूरी था। रात 1:03 से लेकर रात 1:30 के बीच ऑपरेशन सिंदूर को पूरा किया गया। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय पर्यटकों के परिजनों को न्याय देने के…
