Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»छठ पर्व 2025: रांची नगर निगम ने घाटों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने का किया ऐलान
    Breaking News

    छठ पर्व 2025: रांची नगर निगम ने घाटों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने का किया ऐलान

    AdminBy AdminOctober 22, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची शहर में छठ महापर्व पर घाट को अवैध तरीके से कब्जाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी। इसके अलावा अवैध स्थान चिह्नित करने एवं वसूली मामले में भी रांची नगर निगम की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम के संज्ञान में इस तरह के मामले आने के बाद प्रशासक ने कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं।
    बताया गया कि तालाब, जलाशय व नदियों की सफाई के बाद अवांछित तत्वों द्वारा ऐसे स्थान और घाट पर स्वयं, मुहल्ले और संगठन का नाम अंकित किया जा रहा है। ऐसे लोगों द्वारा घाट पर स्थान स्थान दिलाने के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली की तैयारी की जा रही है। बताया गया है कि इस तरह गलत काम लोगों, समूह व संगठन पूर्व से करते आ रहे हैं। लेकिन अब श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए निगम ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।
    सभी व्रतियों के लिए बहाल रहेगी सुविधाएं
    निगम का कहना है कि छठ पर व्रती किसी भी जलाशय पर अर्घ्य अर्पित कर सकते हैं। ऐसे स्थानों को कोई भी अपनी आरक्षित जगह बता किसी को रोक नहीं सकता है। रांची नगर निगम की ओर से शहरवासियों के अलावा आयोजन समिति समेत अन्य तरह की कमेटियों से महापर्व छठ की महत्ता का अर्घ्य अर्पित करने के दौरान विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया गया है। नगर निगम की ओर से कहा गया है कि आपसी सौहार्द, स्वच्छता और अनुशासन के दायरे में रहकर महापर्व को संपन्न कराने में निगम, व्रती और श्रद्धालुओं को सहयोग करें। यह भी कहा गया है गया है कि घाटों पर अव्यवस्था फैलाने पर कार्रवाई की जानी तय है।
    घाटों पर लिखे नाम हटाकर दर्ज की जाएगी प्राथमिकी
    इंफोर्समेंट टीम 66 चिह्नित तालाब, जलाशय व नदी घाट का निरीक्षण करेगी। किसी भी संस्थान, व्यक्ति विशेष द्वारा कहीं पर निशान या नाम लिखा पाया गया तो उसे हटाएगी। ऐसे लोगों का सख्ती से पता लगाया जा रहा है। इसके बाद केस भी दर्ज करने की तैयारी है। जबरन किसी को स्थान दिलाकर पैसों की वसूली करने पर भी नजर रखी जा रही है।
    पैसे वसूली पर तत्काल सूचना देने की अपील
    निगम ने लोगों से कहा है कि छठ घाट पर किसी भी तरह की वसूली होती पाए जाने पर इसकी तत्काल सूचना नियंत्रण कक्ष में या थाना को देने के लिए कहा गया है। बताया गया कि जरूरी होने पर निगम की ओर से ऐसे मामलों में दादागिरी करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.