Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव और गोलीबारी की स्थिति में झारखंड सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज यह साफ कर दिया कि झारखंड का स्वास्थ्य महकमा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह युद्धस्तर पर तैयार है। डॉ. अंसारी ने कहा, “मैं पहले एक डॉक्टर हूं, बाद में मंत्री। एक डॉक्टर के नाते मेरा पहला फर्ज़ है लोगों की जान बचाना। इसलिए मैंने यह फैसला लिया है कि अगर हालात गंभीर हुए, तो मैं खुद बॉर्डर पर जाऊंगा और अपने फर्ज़ को निभाऊंगा। यह मेरी नैतिक और…
Flights Cancelled: उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भारत में एयरपोर्ट बंद होने के कारण शनिवार, 10 मई तक सभी कमर्शियल फ्लाइट्स की आवाजाही रोक दी गई है. इससे हवाई यातायात पर बड़ा असर पड़ा है. भारतीय एयरलाइंस ने 430 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं, वहीं पाकिस्तानी एयरलाइंस ने 147 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं. कई एयरलाइंस ने संवेदनशील इलाकों से बचने के लिए अपने रूट बदल दिए हैं, जबकि विदेशी एयरलाइंस भी सुरक्षित रास्तों से उड़ान भर रही हैं. सीमा में बढ़ते तनाव के बीच, भारत सरकार ने उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के 25 से ज्यादा हवाईअड्डों को अस्थायी रूप…
Budhu Bhagat University: झारखंड सरकार ने रांची स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलकर वीर शहीद बुधु भगत विश्वविद्यालय करने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित झारखंड राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2017 में संशोधन प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है.
IPL 2025 suspended: ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आईपीएल 2025 को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का फैसला किया है। गुरुवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया मुकाबला धर्मशाला में ब्लैकआउट घोषित किए जाने के बाद रद्द कर दिया गया। ऐसे में धर्मशाला में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने आपात बैठक आयोजित की और स्थिति की समीक्षा की। बैठक से पहले आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने पीटीआई को दिए बयान में कहा, हम अभी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।मौजूदा आईपीएल सत्र के…
इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। थोड़ी देर पहले भारत ने 7 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। शुक्रवार की सुबह जम्मू कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के 7 आतंकवादियों को भारतीय सेना ने मार गिराया है। यह एक्शन बीएसएफ ने लिया है। यह हमला सांबा का है। लगातार पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन हो रहे है। लश्कर-ए-तैयबा का गढ़ अब खंडहर डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, लाहौर के पास स्थित मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का 200 एकड़ में फैला मुख्यालय पूरी तरह तबाह कर दिया गया। यह वही केंद्र है, जहां ओसामा बिन लादेन की आर्थिक मदद से मस्जिद और गेस्टहाउस…
पाकिस्तान से तनाव के बीच जम्मू में गुरुवार रात 8 बजे ब्लैकआउट कर दिया गया है। पाकिस्तान की तरफ से भारी शेलिंग हो रही है। कई ड्रोन देखे गए हैं। आरएसपुरा में पाकिस्तान की तरफ से भारी शेलिंग। स्थानीय लोगों ने बताया कई जगह धमाके की आवाज आई है। सरहदी राज्य पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान हाई अलर्ट पर हैं। पंजाब के गुरुदासपुर, राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में रोजाना रात 9 बजे सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। पाकिस्तान कोई हिमाकत करेगा तो हम उसका जवाब देंगे: शाहनवाज हुसैन भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा,…
झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। कुल 34 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। सीएम हेमंत सोरेन के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई है। कुख्यात अपराधियों उग्रवादियों के गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार का प्रावधान 2 लाख से 30 लाख तक मिलेगी राशि झारखंड ग्रामीण पेयजल आपूर्ति संचालन एवं पोषित नीति को मंजूरी 7 नए वन स्टॉप सेंटर को मंजूरी प्रधानमंत्री जन मन के तहत 275 आंगनबाड़ी की स्थापना को मंजूरी राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता 2 फीसदी बढ़ाया गया पेंशनधारियों का महंगाई भत्ता भी बढ़ा दो आश्रम विद्यालय होंगे उत्क्रमित रिम्स के सरकारी सहायक प्राध्यापकों को प्रमोशन के लिए छाया…
America Advisory for Pakistan Embassy: लाहौर और उसके आस-पास ड्रोन विस्फोटों, ड्रोन गिराए जाने और हवाई क्षेत्र में संभावित घुसपैठ की खबरों के कारण लाहौर में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने सभी वाणिज्य दूतावास कर्मियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने का निर्देश दिया है. वाणिज्य दूतावास को शुरुआती रिपोर्ट भी मिली है कि अधिकारी लाहौर के मुख्य हवाई अड्डे से सटे कुछ इलाकों को खाली करवा सकते हैं.
India Attack On Pakistan: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया. भारतीय सेना ने समय रहते पाकिस्तान के सारे हमलों को फेल कर दिया है. दरअसल, पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर वाले दिन भारत के 15 शहरों को टारगेट किया था. मगर, भारतीय सेना की मुश्तैदी से पाकिस्तान को इसमें भी हार का सामना करना पड़ा. दरअसल, भारतीय सेना ने रूस की एस-400 की मदद से उनके सभी मिसाइलों को नष्ट कर दिया. बताया जा रहा है कि 7 मई की रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट,…
पाकिस्तान के विभिन्न शहरों में हुए धमाकों ने देश को हिलाकर रख दिया है. पाकिस्तानी सेना ने स्वयं इस बात की पुष्टि की है कि कई शहरों में ड्रोन हमले हुए हैं. लाहौर, कराची, और रावलपिंडी जैसे प्रमुख शहरों में ये हमले हुए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, कम से कम 12 शहरों को निशाना बनाया गया है. हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है, लेकिन कई जगहों पर बुनियादी ढाँचे को नुकसान पहुँचा है. पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस घटना की जाँच शुरू कर दी है, लेकिन इसके पीछे के कारणों का पता लगाना अभी बाकी…
