Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
लोहरदगा : जिले के कैरो प्रखंड के हनहट में एक दर्दनाक घटना घटी है। मंगलवार रात 9 बजे एक हाथी ने खेत में पानी का पटवन कर रहे 30 वर्षीय किसान सजिर अंसारी को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी सजिर अंसारी, पिता गफार अंसारी, हनहट के निवासी थे और अपने खेत में फसलों की देखभाल कर रहे थे जब यह घटना घटी। हाथी के हमले से उनकी जान चली गई, जिससे उनके परिवार और समुदाय में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन की भूमिका स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम घटना…
CJI BR Gavai: न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने बुधवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) का पद संभाल लिया। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण कराई। जस्टिस गवई ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की जगह ली, जो बीते दिन ही सेवानिवृत्त हुए थे। इससे पहले बीते माह की 30 तारीख को कानून मंत्रालय ने जस्टिस गवई की भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी। 16 अप्रैल को सीजेआई खन्ना ने केंद्र सरकार से उनके नाम की सिफारिश की थी। जस्टिस गवई का कार्यकाल छह महीने का होगा। वह 23 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या livehindustan.com पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और स्कूल नंबर की आवश्यकता होगी. इस साल 10वीं कक्षा में कुल पास प्रतिशत 93.66% और 12वीं में 88.39% दर्ज किया गया है. परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं. 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, विजयवाड़ा बना टॉपर रीजन 12वीं कक्षा में कुल 1704367 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1692794 परीक्षा में…
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर से आतंकियों का सफाया करने के लिए ऑपरेशन को शुरू कर दिया है। इस बीच मंगलवार को सुरक्षबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 2-3 आतंकियों को घेर लिया है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच तगड़ी मुठभेड़ जारी है जिसमें 1 आतंकी को ढ़ेर कर दिया गया है। आइए जानते हैं इस ऑपरेशन के बारे में सभी अपडेट। आतंकियों के शीर्ष कमांडर घेरे गए दरअसल, सुरक्षाबलों द्वारा जम्मू-कश्मीर के शोपियां के केल्लर के वन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान गोलियों की आवाज…
CBSE result 2025 class 12 out Live: सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइटों जैसे cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके अलावा, डिजिलॉकर ऐप, उमंग ऐप और SMS सेवा के माध्यम से भी परिणाम चेक किया जा सकता है। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के बाकी मैचों के शेड्यूल के ऐलान का इंतजार सोमवार (12 मई) को खत्म हो गया। प्लेऑफ के 4 मुकाबलों समेत कुल 17 मैच 17 मई से 3 जून के बीच 6 वेन्यू पर मैच खेले जाएंगे। बेंगलुरु, लखनऊ, जयपुर, दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद शेष लीग मैचों की मेजबानी करेंगे। 17 मई को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मैच के साथ आईपीएल 2025 की फिर से शुरुआत होगी। तनाव बढ़ने के कारण 9 मई को बीच में ही रोका गया पंजाब…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ऑपरेशन सिंदूर पर पहली बार अपनी बात देश के सामने रखेंगे। इससे पहले तीनों सेनाओं के डीजी ऑपरेशंस ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष पर अहम जानकारियां देश के साथ साझा कीं
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सोमवार को पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के संग मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में पूरे विधि- विधान से पूजा- अर्चना कर नए मुख्यमंत्री आवास (CM CM House) निर्माण कीआधारशिला रखी । बता दें कि राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास (CM House) अब नया बनेगा. मौजूदा मुख्यमंत्री आवास झारखंड अलग राज्य के पहले आयुक्त आवास था. अलग राज्य गठन के बाद इसे सीएम आवास बना दिया गया. सीएम आवास और सीएमओ मिला कर लगभग 22 एकड़ की भूमि है. बताया गया कि पुराना मकान सुरक्षा के लिहाज उपयुक्त नहीं है. अब नये सिरे से मकान…
भारतीय क्रिकेट को एक हफ्ते के अंदर दो बड़े झटके लगे हैं। रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से मीडिया में यह बात चल रही थी कि कोहली ने बीसीसीआई को अपने संन्यास के बारे में जानकारी दे दी है, लेकिन बीसीसीआई ने आगामी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को देखते हुए उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था। हालांकि, कोहली ने टेस्ट से संन्यास लेने का ही फैसला किया। भारत के लिए यह बड़ा झटका…
चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में एक सुरक्षा जवान घायल हो गया है। यह घटना सोमवार सुबह एक तलाशी अभियान के दौरान हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल जब क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी नक्सलियों ने आईईडी बम विस्फोट कर हमला कर दिया। धमाके में एक जवान घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया। घायल जवान को बाद में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रांची एयरलिफ्ट किए जाने…
