Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Ranchi: धुर्वा थाना क्षेत्र में रविवार रात गला रेतकर दो युवकों की हत्या कर दी गई. पुलिस ने दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए हैं लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई है. हटिया डीएसपी समेत कई पुलिस अफसर मामले की जांच कर रहे हैं. क्या है पूरा मामला दरअसल रविवार देर रात धुर्वा पुलिस को सूचना मिली थी कि धुर्वा के बालसिरिंग स्थित पुल के पास दो युवकों के शव देखे गए हैं. जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पहुंची. उसके बाद पुलिस ने देखा कि दोनों मृतकों की हत्या को अंजाम किसी धारदार हथियार से अंजाम दिया…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशस्त्र बलों को सीमा पार से होने वाली गोलीबारी और गोलाबारी का पूरी ताकत से जवाब देने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं, और कहा है कि “वहाँ से गोली चलेगी, तो यहाँ से गोला।” उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, और भारत नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से दागी गई हर पाकिस्तानी गोली का जवाब बम से देगा। वे कहते हैं कि पीएम ने कहा है कि अब बहुत हो गया, “वहाँ से गोली चलेगी, तो यहाँ से गोला चलेगा।” (अगर वे वहाँ से गोली चलाएँगे, तो हम यहाँ से गोला…
चतरा :हंटरगंज थाना क्षेत्र के पांडेपुरा के नावडीह गांव के साधु मिस्त्री के घर में मां गायत्री ट्रांसपोर्ट का बेलगाम हाइवा अनियंत्रित होकर जा घुसा। इस दुर्घटना में घर के मालिक साधु मिस्त्री की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी और मृतक साधु मिस्त्री की पतोहु शिवरानी देवी और गिरधर सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। उपरोक्त दोनों घायलों के साथ अपने घर के बाहर चौकी पर बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान हंटरगंज की ओर से आ रहा अनियंत्रित हाइवा सीधे घर की ओर घुस गया और चौकी पर बैठे सभी लोगों को रौंद डाला।…
पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की है. इस बार यह घटना राजौरी और बारामूला जिलों में हुई, जहां पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी की गई है, भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को बराबर जवाब देते हुए कड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने बिना उकसावे के सीमा पर गोलीबारी शुरू की. भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की तरफ जवाबी फायरिंग की. बीएसएफ ने दावा किया है कि पाकिस्तान को इस हमले का करारा जवाब दिया जा रहा है. हालांकि, अब तक…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, “अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं…”
भारत ने निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और उसी के अनुसार जवाब दिया जाएगा। भारत सरकार के शीर्ष सूत्र ने ये जानकारी दी है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। लगातार पिछली दो रातों में पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन से हमले करने की कोशिश की, जिसे हवा में ही नाकाम कर दिया गया। इस बीच, भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार के सूत्रों के अनुसार, अब अगर भारत के खिलाफ आतंकी हमला हुआ तो उसे युद्ध माना जाएगा और…
रांची : झारखंड सचिवालय में कल यानी शनिवार से सोमवार तक लगातार तीन दिन की छुट्टी रहेगी। शनिवार और रविवार को सचिवालय बंद रहता है, और सोमवार को बुध पूर्णिमा के कारण भी सचिवालय बंद रहेगा। राज्य सरकार के सभी सचिवालय, क्षेत्रीय कार्यालय जैसे उपायुक्त कार्यालय, अनुमंडलाधिकारी कार्यालय, सीओ-बीडीओ कार्यालय भी रविवार के अलावा सोमवार को बंद रहेंगे। यानि शनिवार से सोमवार तक लगातार तीन दिन तक राज्य सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के जिन आतंकवादियों को मार गिराया था, उसका नाम सामने आ गया है. सूत्रों के मुताबिक सेना के स्ट्राइक में 5 बड़े आतंकी मारे गए. इनमें मुदस्सर खादियान, खालिद, हाफिज जमील, यूसुफ अजहर और हसन खान का नाम शामिल हैं. ये सभी आतंकवादी लश्कर और जैश से जुड़े थे. जो हाफिज सईद और मसूद अजहर के इशारे पर आतंकी वारदातों को अंजाम देता था. मारे गए एक-एक आतंकियों की पूरी कुंडली 1. मुदस्सर खादियन खास- लश्कर-ए-तैयबा का यह आतंकवादी मुरीदके के मरकज तैयबा का प्रभारी था. ऑपरेशन की रात में वहीं पर मौजूद था.…
चतरा : यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल। चतरा-चौपारण मुख्यपथ पर स्थित गंधरिया ईलाके में पेड़ से टकराई सुधांशु बस। चतरा से यात्रियों को लेकर जा रही थी तिलैया। घायलों को सदर थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से ईलाज के लिये भेजा सदर अस्पताल। उपाधीक्षक डॉ मनीष लाल के नेतृत्व में डॉक्टरों की विशेष टीम कर रही ईलाज। दुर्घटना में कई बच्चे भी हुए हैं घायल। चालक का बस से संतुलन बिगड़ने के कारण घटी दुर्घटना, जांच में जुटी पुलिस। घटना की सूचना पाकर सदर अस्पताल पहुंचे जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, लिया हालचाल
भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में तबाही मचा दी है। भारतीय हमलों में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचने की रिपोर्ट है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तीन एयरबेस पर हमला किया है। भारत ने रावलपिंडी के चकवाल जिले के चकलाला और मुरीद और झंग जिले के शोरकोट में नूर खान एयरबेस पर हमला किया है। रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस पाकिस्तानी सेना मुख्यालय के बगल में स्थित है और इसका बहुत बड़ा प्रतीकात्मक महत्व है। पाकिस्तानी चश्मदीदों की तरफ से शेयर किए गये कुछ तस्वीरों में एयरबेस को…
