Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूलों की लगातार मांग के बाद एक बार फिर से यह साफ कर दिया है कि खास परिस्थितियों में कक्षा 1 से 12 तक के प्रत्येक सेक्शन में अधिकतम 45 छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति दी जा सकती है, जबकि सामान्य स्थिति में यह संख्या 40 तय है। किसे मिलेगी यह छूट? सीबीएसई ने साफ किया है कि यह छूट केवल उन्हीं मामलों में दी जाएगी, जहां अतिरिक्त छात्रों को शामिल करना बिल्कुल जरूरी हो जाए। इनमें शामिल हैं: माता-पिता का स्थानांतरण, खासकर सेना, केंद्रीय सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों या निजी क्षेत्र में कार्यरत…
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 24 जुलाई 2025 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय उग्रवादी घटनाओं अथवा राष्ट्र की सीमा के रक्षार्थ कर्तव्य निर्वहनरत वीरगति प्राप्त होने वाले राज्य निवासी केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल कर्मियों के आश्रित को विशेष अनुग्रह अनुदान एवं अनुकम्पा के आधार पर सरकारी सेवा में नियुक्ति प्रदान करने स्वीकृति दी गई। ★ भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक का मार्च, 2023 को समाप्त हुए अवधि के लिए प्रतिवेदन, झारखण्ड सरकार, वर्ष 2025 की प्रतिवेदन संख्या-3 (निष्पादन एवं अनुपालन लेखापरीक्षा-सिविल) को झारखण्ड विधान सभा के पटल पर आगामी सत्र में उपस्थापन की स्वीकृति दी…
Anil Ambani ED Raid : मनी लॉन्ड्रिंग के एक हाई-प्रोफाइल मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार सुबह से दिल्ली और मुंबई में 35 से अधिक परिसरों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, ये मामला तब सामने आया जब *CBI ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की, जिनमें बड़े पैमाने पर आर्थिक गड़बड़ियों के आरोप लगे. इसी के बाद ईडी ने करीब 35 ठिकानों पर रेड डाली है. क्या है आरोप? जांच में अब तक जो बातें सामने आई हैं, उनके मुताबिक ये…
झारखंड के गुमला जिले के विशुनपुर प्रखंड स्थित कसमार में एक जंगली हाथी का आगमन हुआ है। हाथी निरासी पंचायत के करचा जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। सुबह के समय राहगीरों ने नवनिर्मित पुलिया के पास हाथी को देखा। वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुँच गयी है.
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2025/07/KOYLANCHAL-SAMVAD-DHANBAD-final-24-07-2025.pdf.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD final 24-07-2025.pdf”]
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2025/07/KOYLANCHAL-SAMVAD-RANCHI-PDF-24-07-2025.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI PDF 24-07-2025″]
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने आज रांची के दीपाटोली स्तिथ Curesta Hospital पहुंचकर इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने Curesta Health के neuro sciences के डायरेक्टर डॉ Sanjay Kumar से जानकारी लेते हुए ये भी आश्वासन दिया कि झारखंड में जल्द ही Neuro Rehabilitation सेंटर खोला जाएगा जिससे यहां के मरीजों को दूसरे राज्य नहीं जाना पड़े। इसके साथ ही सीएम हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर भी कहा कि हम सब प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच…
झारखंड में बुधवार से कमजोर मानसून सक्रिय होगा और अगले चार दिन राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 24 और 25 को राज्य के कोल्हान और संताल परगना के छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 27 जुलाई तक सभी हिस्सों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा चलने के साथ वज्रपात गिरने की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग ने 24 और 25 को…
झारखण्ड हाइकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने चीफ जस्टिस पद की शपथ ली। राजभवन में आज सुबह 10 बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को चीफ जस्टिस पद की शपथ दिलाई।
राजधानी रांची और धनबाद के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर है. आपके प्रीपेड स्मार्ट मीटर में अगर पर्याप्त बैलेंस नहीं रहा, तो आपके घर की बिजली कट जायेगी. 25 जुलाई 2025 से ऑटोमेटिक लाइन डिस्कनेक्शन अभियान शुरू हो रहा है. इसके तहत 25 जुलाई के बाद अगर आपके प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बैलेंस नहीं रहा तो आपको अंधेरे में गुजारा करना होगा. मालूम हो झारखंड के 48 लाख बिजली उपभोक्ताओं में से करीब 7 लाख उपभोक्ताओं के परिसर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लग चुका है. जेबीवीएनएल ने जारी किया नोटिस झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने इस…
