Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सोमवार शाम को अचानक इस्तीफे ने उनके उत्तराधिकारी के लिए रेस शुरू हो गई है। सत्तारूढ़ भाजपा नीत राजग को लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों सहित मतदाताओं में बहुमत प्राप्त है, इसलिए धनखड़ के इस्तीफे के फैसले से वह आश्चर्यचकित है। आने वाले दिनों में संभावित नामों पर विचार किए जाने की संभावना है। धनखड़ उपराष्ट्रपति का पद संभालने से पहले बंगाल के राज्यपाल थे, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए राज्यपालों में से एक या एक अनुभवी संगठनात्मक नेता या केंद्रीय मंत्रियों में से एक को चुना जा सकता…
पटना: चंदन मिश्रा हत्याकांड में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मंगलवार सुबह भोजपुर जिले में बिहार एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो शूटरों, बलवंत कुमार सिंह और रवि रंजन कुमार सिंह को घायल कर दिया. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही एक अन्य आरोपी अभिषेक कुमार को भी हिरासत में लिया गया है. घायल अपराधियों का इलाज बिहिया अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने मौके से दो पिस्तौल, एक कट्टा और मैगजीन बरामद की है. पुलिस के अनुसार, बलवंत को हाथ और पैर में गोली लगी है. जबकि रवि रंजन को जांघ में गोली लगी है. पूछताछ में दोनों ने चंदन मिश्रा हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. यह मुठभेड़ सुबह 6:25 बजे के आसपास हुई, जिसके बाद घायल अपराधियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. पुलिस का कहना है कि ये अपराधी पटना के पारस अस्पताल में 17 जुलाई को हुई चंदन मिश्रा की हत्या में शामिल थे. पारस अस्पताल में तीसरे नंबर और पांचवे पर थे ये शूटर बता दें कि आरा में बिहार एसटीएफ और पुलिस की मुठभेड़ में घायल…
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2025/07/KOYLANCHAL-SAMVAD-RANCHI-PDF-22-07-2025.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI PDF 22-07-2025″]
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2025/07/KOYLANCHAL-SAMVAD-DHANBAD-PDF-22-07-2025.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD PDF 22-07-2025″]
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा खबर अपडेट हो रही है
रांची में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के सरकारी आवास की दीवार गिरी, दो युवक घायल
बांग्लादेशी वायुसेना का एक एफ-7 प्रशिक्षण विमान सोमवार को कॉलेज परिसर में हादसे का शिकार हो गया। विमान कॉलेज की बिल्डिंग से जा टकराया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 160 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के वक्त माइलस्टोन कॉलेज में बच्चे मौजूद थे। प्लेन क्रैश होने के बाद स्कूल-कॉलेज में अफरातफरी मच गई। मौके पर अग्निशमन और बचाव दलों ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
पिछले कुछ दिनों से मानसून की सक्रियता कम होने के कारण आमजनों के साथ साथ किसानों को राहत मिली है। किसान अपने खेतों की ओर लौटने लगे हैं और धान का बिचड़ा डालकर हल्की फुहारों का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 21 और 22 जुलाई को राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने और इस दौरान बिजली गिरने की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया। वहीं 23 जुलाई को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और…
माओवादियों ने 3 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है. नक्सली 20 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक विवेक सहित लुगुबुरू पहाड़ में शहीदों की स्मृति में सभा करेंगे. इसके अलावा 3 अगस्त तक बसवाराज सहित 27 शहीदों की स्मृति में कार्यक्रम करेंगे. मारे गये नक्सलियों को लेकर 3 अगस्त को एक दिवसीय झारखंड- बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम बंद की घोषणा की गयी है. आइजी ने सभी जिलों के एसपी को किया अलर्ट राज्य में बंदी के दौरान माओवादी नक्सली सुरक्षा बलों पर हमला कर सकते हैं. यह जानकारी मिलने पर पुलिस मुख्यालय आइजी अभियान माइकलराज…
विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद आजसू पार्टी अपनी खोई ताकत समेटने के लिए जदोदजहद कर रही है, लेकिन तमाम जद्दोजहद के बीच उसे झटके पर झटका मिलता दिख रहा है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव, तेज तर्रार वक्ता विजय कुमार साहू ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. विजय कुमार साहू पूर्व में रामगढ़ जिला का अध्यक्ष भी रहे हैं. मांडू, रामगढ़, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए उन्होंने लंबे समय तक संघर्ष किया और कार्यकर्ताओं, समर्थकों को समेटने का काम किया. ओबीसी चेहरा विजय साहू आगे किस पार्टी के साथ…
