Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Featured»कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 48 उम्मीदवारों के नामों की हुई घोषणा
    Featured

    कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 48 उम्मीदवारों के नामों की हुई घोषणा

    AdminBy AdminOctober 17, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Bihar Congress First Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. कांग्रेस की पहली लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन राजद, कांग्रेस, लेफ्ट सहित अन्य घटक दलों ने कई प्रत्याशियों को सिंबल बांट दिया है. कई ने तो नामांकन तक कर दिए हैं. इस बीच गुरुवार देर रात कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में पार्टी ने बिहार के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान, अजीत कुमार शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. कांग्रेस ने खगड़िया से मौजूदा विधायक का टिकट काट कर चंदन यादव को टिकट दिया है.

    कांग्रेस की पहली लिस्ट के बड़े नाम 

    • कुटुंबा से राजेश राम
    • कदवा से शकील अहमद ख़ान
    • मुजफ्फरपुर से विजेंद्र चौधरी
    • रोसड़ा से बीके रवि
    • भागलपुर से अजीत शर्मा

    कांग्रेस की पहली लिस्टः युवाओं पर भरोसा 

    • पटना साहिब से शाशांत शेखर (IIT, IIM)
    • बथनाहा से नवीन कुमार (उम्र पच्चीस साल)

    बिहार विधानसभा चुनाव  2025 कांग्रेस की पहली लिस्ट

    1. बगहा    जयेश मंगल सिंह
    2. नौतन     अमित गिरी
    3. चनपटिया    अभिषेक रंजन
    4. बेतिया    वासी अहमद
    5. रक्सौल    श्याम बिहारी प्रसाद
    6. गोविंदगंज    शशि भूषण राय @ गप्पू राय
    7. रीगा    अमित कुमार सिंह टुन्ना
    8. बथनाहा (अ.जा.)    इंजीनियर नवीन कुमार
    9. बेनीपट्टी    नलिनी रंजन झा
    10. फुलपरास    सुभोध मंडल
    11. फोर्ब्सगंज    मनोज विश्वस
    12. बहादुरगंज    प्रो. मसवार आलम @ प्रो. मुशब्बिर आलम
    13. कदवा    शकील अहमद खान
    14. मनीहारी (अ.ज.जा.)    मनोहर प्रसाद सिंह
    15. कोढ़ा (अ.जा.)    पूनम पासवान
    16. सोनबरसा (अ.जा.)    सरिता देवी
    17. बेनीपुर    मिथिलेश कुमार चौधरी
    18. सकरा (अ.जा.)    उमेश राम
    19. मुज़फ्फरपुर    बिजेन्द्र चौधरी
    20. गोपालगंज    ओम प्रकाश गर्ग
    21. कुचायकोट    हरिनारायण कुशवाह
    22. लालगंज    आदित्य कुमार राजा
    23. वैशाली    इंजीनियर संजीव सिंह
    24. राजा पाकर (अ.जा.)    श्रीमती प्रतिमा कुमारी
    25. रोसड़ा (अ.जा.)    ब्रज किशोर रवि
    26. बछवाड़ा    शिव प्रकाश गरीब दास
    27. बेगूसराय    श्रीमती अमिता भूषण
    28. खगड़िया    डॉ. चंदन यादव
    29. बेलदौर    मिथिलेश कुमार निषाद
    30. भागलपुर    अजीत कुमार शर्मा
    31. सुल्तानगंज    लालन यादव
    32. अमरपुर    जितेन्द्र सिंह
    33. लखीसराय    अमरेश कुमार (अनीश)
    34. बारबिघा    त्रिशूलधारी सिंह
    35. बिहार शरीफ    उमैर खान
    36. नालंदा    कौशलेंद्र कुमार “छोटे मुखिया”
    37. हरनौत    अरुण कुमार बिंद
    38. कुम्हरार    इन्द्रदीप चंद्रवंशी
    39. पटना साहिब    शशांत शेखर
    40. बिक्रम    अनिल कुमार सिंह
    41. बक्सर    संजय कुमार तिवारी
    42. राजपुर (अ.जा.)    विष्णुनाथ राम
    43. चेनारी (अ.जा.)    मंगल राम
    44. करगहर    संतोष मिश्रा
    45. कुटुंबा (अ.जा.)    राजेश राम
    46. औरंगाबाद    आनंद शंकर सिंह
    47. वजीरगंज    अवधेश कुमार सिंह
    48. हिसुआ    नीतू कुमारी

    वजीरगंज से पार्टी ने अपना उम्मीदवार बदला 

    वजीरगंज से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है. पार्टी ने बेटे का टिकट काटकर पिता को टिकट दिया है. कांग्रेस ने शशि शेखर सिंह की जगह अवधेश कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. अवधेश कुमार सिंह कांग्रेस के बड़े नेता हैं. मंत्री रहे हैं. 2015 में वे वजीरगंज से चुनाव जीते थे. 2020 में पार्टी ने उनकी जगह उनके बेटे शशि शेखर सिंह को उम्मीदवार बनाया. वे चुनाव हार गए.

    भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह को 70 हजार 713 वोट मिले. वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार शशि शेखर सिंह 48 हजार 283 वोट ही पा सके. दिलचस्प यह भी है कि कल बिहार कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर शशि शेखर सिंह को सिंबल देने की बात लिखी थी.

    भाजपा में जाने की इच्छा जताने वाली नीतू सिंह को भी कांग्रेस ने दिया टिकट

    इस लिस्ट में हिसुआ विधायक नीतू सिंह का भी नाम शामिल है. नीतू सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में जाने की ख्वाहिश मीडिया के सामने जताई थी. उन्होंने कहा था कि अगर लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मुझे टिकट देती है तो मैं भाजपा में शामिल हो जाऊंगी. जब कांग्रेस के दो विधायकों ने पाला बदला था, उसके बाद नीतू सिंह की तस्वीर डिप्टी सीएम विजय सिंह और सम्राट चौधरी के साथ वायरल हुई थी.

    हालांकि तस्वीरों को लेकर उन्होंने कहा था कि वे डिप्टी सीएम को बधाई देने गई थी। वहां जाकर उन्होंने क्षेत्र के विकास की बातें की हैं. 2020 के चुनाव में नीतू कुमारी ने भारतीय जनता पार्टी के अनिल सिंह को 17 हजार से अधिक वोटो से हराया था. नीतू कुमारी को 94 हजार 930 वोट मिले थे और भाजपा के अनिल सिंह को 77 हजार 839 वोट मिले थे.

    इससे पहले नीतू कुमारी 2015 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं और उन्हें 14 हजार 188 वोट मिले थे. चर्चा यह थी कि भाजपा से नजदीकियों का असर टिकट पर पड़ सकता है लेकिन पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.