Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
जमशेदपुर: राज्य के एक बड़े मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शुमार एमजीएम अस्पताल में दो मासूमों को 12 घंटे तक बेड नहीं मिला। और सही इलाज के अभाव में दोनों की मौत हो गई। मृतकों में एक साल की बच्ची और दो महीने का बच्चा शामिल है। दोनों बच्चे सोनारी स्थित सहयोग विलेज संस्था के थे। यहां अनाथ बच्चों को रखा जाता है। घटना मंगलवार देर रात अस्पताल की एनआईसीयू (न्यू बोर्न इंटेसिव केयर यूनिट) की है। संस्थान के छह बच्चों को तबीयत खराब होने के बाद एमजीएम लाया गया था। डॉक्टरों ने दो को एनआईसीयू में भर्ती करने की…
बोकारो: माराफारी थाना क्षेत्र स्थित बहागढ़ में एक नवविवाहिता की लाश उसके घर में लटकी मिली। घटना मंगलवार की देर शाम की है। पुलिस घटनास्थल पर बुधवार को पहुंची। मृतका के भाई ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। ये हत्या है या आत्महत्या, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। जुलाई 2020 में की थी लव मैरिज मृतका की पहचान मलोती मुर्मू (20) के रूप में की गई। मंगलवार की देर शाम मलोती का शव उसके खपरैल घर में दुप्पटे से बनी फांसी के फंदे से लटकी मिली। जुलाई 2020 में मलोती ने शुभम सोरेन के साथ…
रांची: गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड में उस समय हंगामा मच गया जब दो युवक अचानक हथियार लहराने लगा। हाथ में पिस्टल देखकर वहां के लोग सहम गए। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए वहां भीड़ जमा हो गई। इसी में किसी ने पुलिस को सूचना दी। जब तक वहां पुलिस पहुंची वह उसी तरह हंगामा करता रहा। गोंदा थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी पहचान कांके के एसडी रोड निवासी दुर्गेश और दीप शेखर के रूप में हुई है। पुलिस कर रही है पूछताछ पुलिस ने…
नई गाइडलाइन के तहत नदी, तालाबों, डैमों में छठ पूजा करने की अनुमति मिलने के बाद शहर के लोगों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। पर, इस बार पूजा में स्थिति थोड़ी अलग होगी। इसके बावजूद लोगों के उत्साह और श्रद्धा में कोई कमी नहीं दिख रही है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार छठ पूजा में व्रतियों और श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने की अनिवार्यता होगी। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। मंगलवार को शहर के नदियों, तालाबों और डैम में लोगों को घाट बनाते देखा गया। पहले कुछ लोग अपने घरों की…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आज मंगलवार को पुलिस ने एक कटा हुआ सिर बरामद किया है. इससे इलाके में सनसनी फैल गयी है. डिबडीह पुल के पास ये कटा हुआ सिर मिला है. इसे देखते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डोरंडा पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और कटा हुआ सिर बरामद कर धड़ का पता लगाने में जुटी है. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. राजधानी रांची के डिबडीह पुल के साथ कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी फैल गयी है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलने के बाद…
नीतीश मंत्रिमंडल में मंगलवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया। गृह विभाग भाजपा को देने पर नीतीश कुमार राजी नहीं हुए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पास गृह, सामान्य प्रशासन, कैबिनेट, निगरानी और निर्वाचन विभाग के अलावा वे सभी विभाग रखे हैं, जो अभी किसी को आवंटित नहीं किए गए हैं। ‘फाइनेंस’ की शर्त पर वर्षों पुराना अपना ‘गृह’ भाजपा को देने के लिए तैयार नहीं नीतीश विजय कुमार चौधरी को ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, सूचना-जनसंपर्क तथा संसदीय कार्य का मंत्री बनाया गया है। तारकिशोर प्रसाद को वित्त, वाणिज्य कर, पर्यावरण व वन, आपदा प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी तथा…
धनबाद: सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहलबनी स्थित बिरसा पुल से मंगलवार को दूध से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में ड्राइवर व खलासी बाल-बाल बचे। वहीं, गाड़ी पर लोड दूध के पैकेट फट गए और सारा दूध नदी में मिल गया। हादसा धनबाद आने के दौरान हुआ। गाड़ी पर दूध का पैकेट लोड कर ड्राइवर व खलासी जमशेदपुर से धनबाद के लिए आ रहे थे। रास्ते में दामोदर नदी पर बने बिरसा पुल पर सामने से आ रहे एक दूसरे वाहन ने चकमा दिया जिससे दूध का पैकेट लेकर आ रहा ट्रक हादसे का शिकार…
सदर थाना क्षेत्र स्थित पुगू खोपा टोली गांव में 6 साल की बच्ची की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी मानसिक विक्षिप्त है और फिलहाल पुलिस गिरफ्त में है। घटना सोमवार की देर रात की है। आरोपी अपनी पत्नी के साथ जिस कमरे में सोया था, बच्ची भी वहीं सोई थी। बच्ची के माता-पिता उसे उसके बड़े पिता के घर छोड़ खुद लातेहार गए हुए थे। बच्ची की चचेरी बहन की दिसंबर में शादी है। इस वजह से बच्ची यहां आई थी। आरोपी ने बच्ची पर चाकू से हमला क्यों किया, ये अब तक स्पष्ट नहीं हो सका…
रांची: छठ के लिए जारी गाइडलाइन पर सत्ताधारी पार्टी के नेता भी सरकार से पुनर्विचार करने की मांग कर रहे हैं। JMM के प्रवक्ता सह केंद्र समिति के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सोमवार को CM हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कोविड नियंत्रण में है और छठ महापर्व से जुड़ी लोक आस्था के कारण राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों पर पुनर्विचार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व से झारखंड ही नहीं पूरे विश्व में रहने वाले हिंदुओं की आस्था जुड़ी हुई है। लोकपर्व में मिले…
रांची: हिंदू आस्था के महापर्व छठ पर झारखंड में राजनीति शुरू हो गई है। महागठबंधन की हेमंत सरकार जहां जहां तालाब, झील या किसी जलाशय के किनारे सामूहिक रूप से छठ मनाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं बीजेपी अब इसके विरोध में जल हठ योग कर रही है। सोमवार को रांची के सांसद संजय सेठ, रांची के विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, कांके विधायक समरी लाल और डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने बटम तालाब में कमर से भी ऊपर पानी में आधे घंटे तक रहे। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार हिंदू आस्था पर कुठाराघात कर रही…
