Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
कोडरमा: झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डा. रवि रंजन के कारकेड में चल रही गाड़ियां कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के महतो आहार के पास आपस में टकरा गई। घटना में चीफ जस्टिस के एस्कॉर्ट वाहन के दो जवान घायल हो गए हैं। जबकि एक जवान को मामूली रूप से चोट आई है। जानकारी के अनुसार मुख्य न्यायाधीश रांची पटना जा रहे थे। इसी क्रम में महतो आहार के पास चीफ जस्टिस के कारकेड में चल रही स्पेयर गाड़ी और एस्कॉर्ट कर रही जिप्सी आपस में टकरा गई। इस घटना में एस्कॉर्ट्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र वाहन में बैठे दो जवान…
किसान बिलों के विरोध में पंजाब-हरियाणा के किसान 26 से 28 नवंबर तक ‘दिल्ली मार्च’ निकाल रहे हैं। पंजाब से सटे हरियाणा बॉर्डर पर गुरुवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। पंजाब के प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा बॉर्डर पर बैरिकेडिंग नदी में फेंक दी और पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले दागे। क्यों हो रहा प्रदर्शन? सरकार ने कृषि सुधारों के लिए 3 कानून द फार्मर्स प्रोड्यूस ट्रेड एंड कॉमर्स (प्रमोशन एंड फेसिलिटेशन) एक्ट; द फार्मर्स (एम्पावरमेंट एंड प्रोटेक्शन) एग्रीमेंट ऑफ प्राइज एश्योरेंस एंड फार्म सर्विसेस एक्ट और…
रांची : ऐसा लगता है कि टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान और झारखंड की शान महेंद्र सिंह धौनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने से पहले ही अपने रिटायरमेंट के बाद की प्लानिंग कर ली थी. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि रांची के महि यानी महेंद्र सिंह धौनी के ब्रांड की सब्जी लोकल मार्केट में आ गयी है. जी हां, धौनी ब्रांड टमाटर बाजार में खूब बिक रहे हैं. दो महीने बाद धौनी ब्रांड की ब्रोकली की सब्जी भी लोग खा सकेंगे. धौनी ब्रांड टमाटर 40 रुपये किलो की दर से बाजार में बिक रहे हैं. यह TO 1156 किस्म…
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को गोविंदपुर थाना के प्रशिक्षु दरोगा मुनेश तिवारी को 50 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, मुनेश तिवारी ने कोयला के एक व्यवसायी से केस खत्म करने के नाम पर 2 लाख रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता की सूचना पर एसीबी की टीम ने मुनेश तिवारी को घूस लेते रंगे हाथाें दबोचा और धनबाद कार्यालय ले गई। मिली जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर के एक कोयला भट्टा से पुलिस ने 20 दिनों पहले अवैध कोयले से लदा ट्रक पकड़ा था। इस केस में कोयला व्यवसायी गणेश पांडेय का…
बिहार विधानसभा के स्पीकर के चुनाव के पहले भाजपा विधायक ललन पासवान को जेल से फोन करने की लालू प्रसाद की ऑडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन हरकत में आ गया है। जेल आईजी से मिले निर्देश के बाद अब रांची के डीसी छवि रंजन ने जेल अधीक्षक से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। डीसी ने जेल अधीक्षक से पूछा है कि क्या यह सच है कि लालू के मामले में जेल मैन्युअल का उल्लंघन हो रहा है। लालू प्रसाद यादव तक मोबाइल कैसे पहुंच गया। उन्होंने इसकी पूरी रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर जमा करने के लिए…
चक्रधरपुर-सोनुआ मुख्य सड़क पर गुरुवार को मैक्स पिकअप वाहन की चपेट में आकर 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना सोनुआ के पास निश्चिन्तपुर पेट्रोल पंप के पास की है। इधर, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी है। पिकअप वाहन सोनुआ से चक्रधरपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रहा था। इस दौरान इस वाहन की चपेट में निश्चिन्तपुर निवासी 11 साल का सौरभ महतो आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे को…
झारखंड की बोर्ड परीक्षाओं में 40 प्रतिशत प्रश्न होंगे आब्जेक्टिव, अप्रैल से पहले परीक्षाएं संभव नहीं
सीबीएसई, सीआइएससीइ व विभिन्न राज्यों के परीक्षाओं के बोर्ड व काउंसिल द्वारा आयोजित दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं अब 40 प्रतिशत प्रश्न आब्जेक्टिव होंगे। साथ ही अप्रैल से पहले ये परीक्षाएं प्रारंभ करना भी चुनौतीपूर्ण है। इस कारण अब अप्रैल से पहले बोर्ड परीक्षाएं संभव नहीं है। सारे बोर्ड इसी दिशा में तैयारी भी कर रहे हैं। स्कूलों से भी फिटबैक लिया जा रहा है। स्कूलों ने कहा है कम से बोर्ड परीक्षाओं के छात्रों के लिए एक-दो माह की आफलाइन कक्षाएं तो होनी ही चाहिए। इससे छात्रों का मनोदशा बदलेगी। हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश में स्कूल खुलने के बाद…
रांची: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जेल में रहते मोबाइल से बात कर उन पर सरकार गिराने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने जनहित याचिका दायर की है। भाजपा नेता अनुरंजन अशोक की ओर से दाखिल जनहित याचिका में कहा गया है कि लालू प्रसाद जेल में रहते मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। यह जेल मैनुअल का उल्लंघन है। जेल प्रशासन और सरकार उन्हें यह सुविधा किस नियम के तहत उपलब्ध करा रही है इसकी जांच कराने का आग्रह हाईकोर्ट से किया गया है। याचिका में…
रांची: कोविड-19 के नियंत्रण के लिए रांची जिला प्रशासन द्वारा स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। शहरी क्षेत्र में 09 टेस्टिंग सेंटर बनाये गए हैं। सभी सेंटर में सुबह 10ः00 बजे से शाम 06ः00 बजे तक सैंपल कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है। इन सभी सेंटर्स पर लोग कोविड-19 जांच के लिए अपना स्वाब सैंपल जमा करवा सकते हैं। जांच के लिए नाम, पता, थाना का नाम, मोबाइल नम्बर सहित सभी जानकारी सही-सही दर्ज कराना आवश्यक है। कोविड-19 जांच के लिए टेस्टिंग सेंटर पर स्वाब सैंपल देने आने वाले लोगों के लिए मास्क का…
कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को मुंबई के नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज (NDPS) कोर्ट से जमानत मिल गई है। दोनों को 15,000-15,000 रुपए के बॉन्ड पर जमानत दी गई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गांजा लेने के आरोप में भारती को शनिवार को और हर्ष को रविवार को गिरफ्तार किया था। रविवार को ही दोनों को NDPS कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 4 दिसंबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजने के आदेश देते हुए कहा था कि जमानत अर्जी पर सुनवाई सोमवार को की जाएगी। भारती को कल्याण जेल में और हर्ष को तलोजा जेल…
