Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
किरीबुरू थाना क्षेत्र के करम्पदा स्थित CRPF कैंप में सोमवार की सुबह एक जवान ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। जवान ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद पर गोली चलाई। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं। पर आशंका जाहिर की जा रही है कि पारिवारिक विवाद की वजह से जवान तनाव में रह रहा था। मृतक जवान की पहचान उमेद सिंह (50) के रूप में की गई। वो राजस्थान का रहने वाला था। जवान CRPF 197 बटालियन कैम्प में तैनात था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे CRPF एवं चाईबासा पुलिस के अधिकारी जांच में जुट गए हैं। वह…
पीरटांड़ के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित सिंहपुर और जयनगर में रविवार की देर रात भाकपा माओवादियों ने पोस्टर और बैनर लगा दिया। पोस्टर और बैनर के माध्यम से माओवादियों ने युवक-युवतियों से संगठन से जुड़ने की अपील की है। पोस्टर और बैनर लगाए जाने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। बैनर और पोस्टर में भाकपा माओवादियों ने लिखा है “जल-जंगल-जमीन पर अपना हक कायम करना है तो संगठन में नवयुवक-नवयुवतियां भर्ती हो जाएं”, “जल-जंगल-जमीन पर अपना हक कायम करना है तो मजदूर-किसानों का अपना राज्य बनाना…
अब रांची से गुजरात की सीधी कनेक्टिविटी होगी। स्पाइस जेट 20 दिसंबर से रांची-अहमदाबाद के लिए विमान सेवा शुरू करने जा रहा है। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट ने अपना स्टेशन काउंटर भी तैयार कर लिया है। झारखंड बनने के 20 साल बाद रांची से स्पाइस जेट विमान सेवा शुरू करेगा। 20 दिसंबर से रांची से दिल्ली, रांची से मुंबई और रांची से अहमदाबाद के लिए स्पाइस जेट विमान सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट ने स्टेशन काउंटर भी तैयार कर लिया…
जमशेदपुर: साइबर पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। MGM अस्पताल में मेडिकल के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी सोमवार को दी। गिरफ्तार युवक कम समय में ज्यादा पैसे की लालच में साइबर क्राइम से जुड़े थे। साइबर पुलिस ने अपराधियों के पास से कई ATM, पासबुक, चेकबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड जब्त किया है। गिरोह के मुख्य सरगना गोलमुरी निवासी मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद आफताब की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। 500 लोगों से की ठगी पकड़े गए अपराधियों में सिदगोड़ा निवासी विकास कुमार तिवारी, गोलमुरी निवासी सविंदर सिंह,…
झामुमो विधायक व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने अपने ही सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। सीता सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाला राशन अभी तक PDS दुकानदारों को नहीं मिला है। जबकि महीना खत्म होने में मात्र दो दिन का समय बचा है। उन्होंने आगे लिखा है कि क्या जनता इस बार केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। विभाग ने सीता सोरेन को दिया जवाब खाद्य,सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने सोशल मीडिया पर ही सीता सोरेन को जवाब…
कोरोना वायरस महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के समय से अब तक देश के 80 करोड़ राशन कार्डधारियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाला फ्री में अनाज आगामी 1 दिसंबर 2020 से नहीं प्राप्त हो सकेगा. इसका कारण यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राहत पैकेज के तहत 30 नवंबर 2020 तक ही गरीबों को फ्री में अनाज देने की घोषणा की गई थी. सरकार ने बीते मार्च के महीने में ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के हिस्से के रूप में इसका ऐलान किया था, जिसकी आखिरी तारीख 30 नवंबर को समाप्त…
रांची : आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है या आप नाम में सुधार करना चाहते हैं, तो आज शनिवार व कल रविवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया है. रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आज (28 नवंबर 2020) और कल (29 नवंबर 2020) को विशेष कैंप का आयोजन किया गया है. विशेष कैंप के दौरान जिले के बूथों पर बीएलओ उपस्थित हैं. रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने इस संबंध में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं. योग्य नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है या…
रांची से पटना, हावड़ा, यशवंतपुर व बिहार के अन्य जिलों के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनों को 30 नवंबर के बाद भी एक्सटेंशन मिल सकता है। रेलवे बोर्ड की तरफ से शुक्रवार को पूर्व मध्य रेल की तरफ से संचालित हो रही एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को एक्सटेंशन मिला है। ऐसे में इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि रांची से खुलने वाली ट्रेनों को भी एक्सटेंशन मिलेगा। शनिवार शाम तक इस संबंध में भी रेलवे बोर्ड की तरफ से ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। भेजा गया है प्रस्ताव रांची रेल मंडल के CPRO नीरज कुमार ने…
बीआईटी मेसरा में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। बीटेक और आर्किटेक्चर प्रोग्राम के लिए तीसरा प्रोविजनल सिलेक्शन लिस्ट जारी कर दिया गया। सिलेक्शन लिस्ट झारखंड के बीसी- 1 और बीसी-2 आवेदकों के लिए जारी किया गया है। बीसी- 1 में 4 विद्यार्थी और बीसी-2 में 4 स्टूडेंट्स का नाम सिलेक्शन लिस्ट में है। जारी लिस्ट के आधार पर शनिवार तक स्टूडेंट्स को अपना रजिस्ट्रेशन करा लेना है। ये डॉक्यूमेंट हैं जरूरी सेमेस्टर वन में बीटेक प्रोग्राम के लिए स्टूडेंट्स को 1,62,500 और आर्किटेक्चर प्रोग्राम के लिए 172000 संस्थान को शुल्क जमा करना है। नामांकन के लिए स्टूडेंट्स से दसवीं का…
रांची/कोलकाता: झारखंड, बिहार, बंगाल समेत चार राज्यों के 45 स्थानों पर आज सीबीआई ने छापामारी की. ये छापामारी अवैध कोयला रैकेट से जुड़ी हुई है. आसनसोल के रहने वाले अनूप माझी को इस अवैध कोल रैकेट का किंगपिन बताया जा रहा है. सीबीआई ने छापामारी के दौरान अनूप माझी के कार्यालयों और सहायकों के प्रतिष्ठानों को खंगाला. अनूप माझी के दफ्तर और संपर्क के स्थानों पर भी सीबीआई ने छापामारी की है. आसनसोल, दुर्गापुर और रानीगंज में छापामारी की गयी है. सीबीआई के एंटी करप्शन ब्रांच द्वारा छापामारी की गयी है. बताया जा रहा है कि अनूप माझी के आसनसोल,…
