Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
खूंटी: 30 नवंबर को कर्रा थाना क्षेत्र के रोन्हे के मोडमा में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो नाबालिग है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SIT का गठन किया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी, बाइक और अभियुक्त द्वारा पहने गए जैकेट को बरामद किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी बुधवार को दी। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल परधिया, आशीष परधिया और अजय धान शामिल हैं। कर्रा में 30 नवंबर की रात मेला देखकर घर लौट रही 14 साल की छात्रा…
धनबाद: धनबाद जिले में एक युवती ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने दादा के खाते से 11 लाख 80 हजार की निकासी कर ली. साइबर थाने की पुलिस ने शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी युवती को उसके दोस्त के साथ कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान उनके पास से साढ़े आठ रुपये बरामद भी किए गए हैं. धनबाद जिले के भूली निवासी राकेश कुमार ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उनके माता-पिता के खाते से 11 लाख 80 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी है. उनके पिता बीसीसीएल से सेवानिवृत हैं. शिकायत…
रांची : रांची जिले के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में अग्रवाल बंधुओं की हत्या मामले में आरोपी लोकेश चौधरी ने आज बुधवार को विशाल श्रीवास्तव की अदालत में सरेंडर कर दिया. आपको बता दें कि छह मार्च 2018 को एक न्यूज चैनल के ऑफिस में हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस आरोपी लोकेश चौधरी की तलाश कर रही थी, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से दूर था. रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर रोड नंबर एक स्थित न्यूज चैनल के कार्यालय में छह मार्च 2018 की शाम को दो सगे…
किसानों के भारत बंद के बीच एक बड़ा डेवलपमेंट हुआ है। गृह मंत्री अमित शाह ने शाम 7 बजे किसानों को मिलने के लिए बुलाया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने यह जानकारी दी है। टिकैत ने कहा, ‘हम अभी सिंघु बॉर्डर जा रहे हैं, वहां से गृह मंत्री से मीटिंग के लिए रवाना होंगे।’ उधर, किसानों ने 4 घंटे चक्काजाम के बाद अब सड़कों से हटना शुरू कर दिया है। हरियाणा के CM ने कृषि मंत्री से मुलाकात की किसानों की बुधवार को सरकार से छठे राउंड की मीटिंग भी होनी है। इससे पहले इससे पहले…
धनबाद: निरसा स्थित ईसीएल मुगमा क्षेत्र के खुदिया क्वारडी सेक्शन के बीपी सीम में पानी घुस जाने से वहां काम कर रहे दो पंप ऑपरेटर लापता हो गए। घटना मंगलवार की अहले सुबह 4 बजे की है। वहीं, उनके साथ मौके पर मौजूद दो और मजदूर किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। लापता दोनों लोगों की तलाश जारी है। NDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। इस खदान में 27 नवंबर को पानी घुस गया था, जिसे बाहर निकालने का काम चल रहा था। इसी दौरान सुबह पानी विस्फोट के साथ अंदर घुसने लगा और दोनों…
राजधानी रांची में बाजार बंद, सड़क पर उतरे कांग्रेस व झामुमो कार्यकर्ता रांची: कृषि बिल के खिलाफ आंदोलनकारी किसानों की ओर से आहूत भारत बंद का दोपहर 12 बजे तक झारखंड के शहरी इलाकों में मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है, जबकि ग्रामीण इलाकों में बंद पूरी तरह से प्रभावी है. सड़क यातायात व बाजार बंद है. झामुमो व कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं. राजधानी रांची का हाल राजधानी रांची में कचहरी रोड, रातू रोड, मैन रोड में दुकानें बंद देखी जा रही हैं. सड़कों पर ट्रैफिक का बोझ कम है. लंबी दूरी की गाड़ियां नहीं चल…
नए कृषि कानून की वापसी की मांग को लेकर आंदोलनरत किसानों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया है। इसका असर झारखंड में भी पड़ने की संभावना है। बीजेपी को छोड़कर झारखंड की लगभग सभी राजनीतिक दलों ने इस बंद को अपना समर्थन दिया है। सत्ताधारी दल झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्य के CM हेमंत सोरेन भी इसके लिए उलगुलान की घोषणा कर चुके हैं। CM ने सोशल मीडिया में इस पर अपना पक्ष रखते हुए लिखा है कि देश के आन-बान-शान हैं हमारे मेहनती किसान। देश के मालिक को मजदूर बनाने के केंद्र सरकार के षडयंत्र के…
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया है। गुरुवार को उनकी जमानत याचिका पर जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि जब पूर्व में सुप्रीम कोर्ट जमानत याचिका खारिज कर चुकी है तो ऐसे में यहां से उन्हें जमानत कैसे दी जा सकती है। इस आधार पर मांगी थी जमानत पूर्व मंत्री ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट याचिका दायर की थी। वहां से याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने एक बार फिर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। मामले में पक्ष…
धनबाद: टुंडी के पूर्व विधायक राजकिशोर महतो का निधन, एक निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस, फेफड़े में संक्रमण से पीड़ित थे राजकिशोर महतो. कुछ दिन पहले ही सेंट्रल अस्पताल से ठीक होकर लौटे थे. शुभचिंतकों व परिजनों की उमड़ी भीड़. सीएम ने ट्वीट कर जताया शोक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने टुंडी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकिशोर महतो के निधन पर दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है. झारखंड के पुरोधा स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो के…
बंदगांव के सिंदुरीबेड़ा जंगल में मंगलवार की देर रात पुलिस और पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (PLFI) नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों को खुद पर भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल में भाग गए। वहीं, सुरक्षाबलों ने दो संदिग्ध लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। साथ ही सर्च अभियान के दौरान एक पिस्तौल और गोलियां बरामद की गई। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी सह पोड़ाहाट चक्रधरपुर एसडीपीओ नाथु सिंह मीणा ने की। मुठभेड़ PLFI कमांडर शनीचर सुरीन और जीदन गुड़िया दस्ते के साथ हुई। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बल जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने उनपर फायरिंग…
