Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची : राज्य में 17 दिसंबर से 10वीं से 12वीं कक्षा तक के लिए स्कूल खुल जायेंगे. यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में यह फैसला लिया गया है. हालांकि इससे संबंधित आदेश और शर्तें 16 दिसंबर को जारी होने की संभावना है. मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि 10वीं से नीचे की कक्षाओं के लिए पूर्व की तरह ही ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी. फिलहाल कोचिंग संस्थानों को खोलने पर कोई निर्णय नहीं हुआ है. वहीं, मेडिकल, डेंटल और…
पीरटांड थाना क्षेत्र के चिरकीडीहा में खलिहान में आग लगने की वजह बुजुर्ग और नाबालिग की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि तीन बच्चे झुलस गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक नाबालिग को PMCH रेफर कर दिया गया। घटना सोमवार की देर रात आग सेंकने के दौरान घटी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों में छोटू हेंब्रम (60) और रमेश हेंब्रेम (12) जबकि घायलों में राजेश हेंब्रम, शिखर हेंब्रम और मनीष हेंब्रम शामिल है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि खलिहान में रखे बाजरे…
भाजपा महासचिव और पश्चिम बंगाल में पार्टी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। उनके पास पहले से Z श्रेणी की सिक्योरिटी थी। अब उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी भी मिलेगी। 4 दिन पहले पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय को भी चोटें आई थी। इसके बाद से लगातार विजयवर्गीय के सुरक्षा मे इजाफे की मांग उठ रही थी। भाजपा हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार बता रही है। नड्डा के काफिले के बाद बंगाल में राजनीति गरमाई 10 दिसंबर को नड्डा के काफिले पर उस वक्त हमला…
रांची: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में पत्नी से मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कुएं में कूद कर जान दे दी। घटना रविवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पत्नी के साथ उसकी कहा-सुनी हो गई थी। गुस्से में वह घर से निकला और मोहल्ले के कुएं में ही छलांग लगा दी। मृतक का नाम टुनटुन बताया जा रहा है। पड़ोसियों के मुताबिक, टुनटुन के कुएं में छलांग लगाने के बाद उसे निकालने की कोशिश की गई। इस बीच पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस फायर…
रांची के 24 थानों और TOP (टेंपरोरी आउट पोस्ट) के प्रभारी को बदला गया है। रांची SSP एसके झा के आदेश से यह तबादला किया गया है। इसके तहत डोरंडा थाना प्रभारी श्रीती कुमारी को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ सुखदेव नगर थाना प्रभारी को भी बदल दिया गया है। सभी को तुरंत ज्वाइन करने के लिए कहा गया है। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश मनीष कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी बेड़ो बबलू कुमार, ओपी प्रभारी मुरी विनोद राम, थाना प्रभारी नगड़ी संजय कुमार यादव, थाना प्रभारी नरकोपी जय कांत पांडेय, थाना प्रभारी सिल्ली राजकुमार सिंह, थाना प्रभारी…
2021 में होने वाले मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के लिए सवालों का खाका तैयार कर लिया गया है। कोविड-19 के मद्देनजर इस बार छात्रों को कई सहूलियत दी जा रही है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से मैट्रिक में इस बार छात्रों की उपस्थिति को आधार बनाकर इंटर्नल असेसमेंट में छात्रों का अंक न कटे इसलिए इसे 10 अंक का ही बनाया गया है। बाकी के 10 अंक को मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन में जोड़ दिया गया है। कोरोना के मद्देनजर शिक्षा विभाग की ओर से 10वीं और 12वीं के सिलेबस में 40 फीसदी की कटौती की गई थी।…
चंदवा क्षेत्र के हुटाप मोड़ के पास सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। हादसा कार द्वारा सामने से टक्कर मारने की वजह से हुआ। पति-पत्नी दोनों एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। इधर, ड्राइवर कार मौके पर छोड़ भाग निकला। मृतकों में सरधु बड़ाइक (48) और पुतुल देवी (45) शामिल हैं। सरधु बड़ाइक जवाहर नवोदय विद्यालय, लातेहार में क्लर्क के पद…
झारखंड पलामू जिले के हुसैनाबाद में नौवीं की एक छात्रा के साथ दो युवकों ने तीन दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जाता है कि आरोपियों ने किशोरी को घर से बुलाकर अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद नगर पंचायत द्वारा निर्माणाधीन भवन में तीन दिनों तक बेहोशी की हालत में रखकर सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। दुष्कर्मियों की चंगुल से भागकर शनिवार को किशोरी घर पहुंची और बेहोश हो गई। परिजनों ने पीड़िता को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया। यहां देर रात होश आने के बाद किशोरी ने सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी। घटनास्थल हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय…
लातेहार के ग्रामीण पुलिस इंस्पेक्टर नरेश कुमार को ACB की टीम ने शुक्रवार को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इंस्पेक्टर मारपीट के मामले में सुलह कराने के लिए सात हजार रुपए घूस ले रहे थे। गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी इंस्पेक्टर को लेकर मेदिनीनगर पहुंचेगी जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। स्पेशल टीम ने की कार्रवाई शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने मामले की शिकायत ACB मेदिनीनगर यूनिट से की थी। मामले की जांच के दौरान शिकायत को सही पाया गया जिसके बाद कार्रवाई के लिए ACB ने विशेष टीम का…
जेल से बाहर आने के लिए लालू को अभी और इंतजार करना होगा. गौरतलब है कि चारा घोटाले के चार मामलों में से एक मामले में जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. सुनवाई अगले छह सप्ताह तक के लिए स्थगित कर दी. दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी. इससे पहले भी दुमका कोषागार मामले में लालू की जमानत पर सुनवाई दो बार टाली जा चुकी है. पहले इसे 6 नवंबर 2020 से 27 नवंबर 2020 के लिए इसे बढ़ा दिया था. क्योंकि सीबीआई ने कुछ…
