Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची : रेलवे पुलिस की ओर से शुक्रवार को एक महिला को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार महिला पर मानव तस्करी करने का आरोप है. इस महिला के साथ एक नाबालिग और एक अन्य महिला को भी पुलिस ने हिरासत में लिया. यह जानकारी रेलवे पुलिस ने दी है. रेलवे पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गयी महिला का नाम सुनीता उरांइन है, जो अपने साथ एक नाबालिग लड़की (16 वर्ष) और 29 वर्षीय विमला खान को दिल्ली ले जा रही थी. रेलवे पुलिस की उप निरीक्षक सुनीता तिर्की ने बताया कि पहले ही इसकी सूचना रेलवे पुलिस को मिल गयी थी.…
रांची: रांची में दिन प्रतिदिन लूट की घटनाओं में इजाफा हो रहा है. अपराधी बेखौफ होकर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ऐसा ही एक मामला राजधानी रांची स्थित चुटिया थाना क्षेत्र के लोअर चुटिया स्थित महावीर मंदिर के सामने शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार दो अपराधियों ने एक मुर्गी व्यवसायी से हथियार के बल पर लूट की घटना का अंजाम दिया. पैसों से भरा बैग और मोबाइल लूटने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी लोअर चुटिया की ओर फरार हो गए. व्यवसायी के अनुसार बैग में तीन लाख रूपये थे. हालांकि, व्यवसायियों ने शोर मचाया था,…
चतरा : जिले के टंडवा प्रखंड में स्थित एनटीपीसी की नॉर्थ कर्णपुरा मेगा ताप विद्युत परियोजना से बिजली उत्पादन का मार्ग प्रशस्त हो गया है. गुरुवार देर शाम परियोजना के बॉयलर का परीक्षण किया गया. परीक्षण पूरी तरह सफल रहा. एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक असीम कुमार गोस्वामी इसे दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित कर रहे हैं. 25 दिसंबर को दिवंगत प्रधानमंत्री वाजपेयी जी की जयंती है. एनटीपीसी नार्थ कर्णपुरा मेगा ताप विद्युत परियोजना का शिलान्यास छह मार्च 1999 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था. उस दौरान मौके पर प्रधानमंत्री के…
कोरोनावायरस का नया रूप (म्यूटेशन) सामने आने के बाद भारत ने UK से या वहां से होकर आने वाले लोगों के लिए स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी कर दिया है। इसके लिए आज रात 12 बजे तक UK से आने वाले लोगों को एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्ट कराना होगा। अगर उनमें कोरोना का नया रूप पाया गया तो सेपरेट आइसोलेशन में रहना होगा। सरकार ने सोमवार को UK से आने वाली फ्लाइट्स पर 23 से 31 दिसंबर तक रोक लगा दी थी। यह रोक 22 दिसंबर रात 11.59 बजे से 31 दिसंबर रात 11.59 बजे तक रहेगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर…
मुंबई एयरपोर्ट के पास ड्रैगन फ्लाई क्लब में पुलिस ने सोमवार रात करीब ढाई बजे छापा मारा। क्रिकेटर सुरेश रैना समेत 27 सेलिब्रिटीज और 7 स्टाफ के खिलाफ IPC की धारा-188, 269 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। क्लब में ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन और सिंगर गुरु रंधावा समेत कई सेलिब्रिटीज मौजूद थे। सेलिब्रिटीज को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ भी दिया गया। इस रेड के दौरान रैपर बादशाह भी पार्टी में मौजूद थे। हालांकि, वो पिछले दरवाजे से भाग गए। इस बात का पता चलने के बाद पुलिस ने उन्हें भी नोटिस भेजा है।…
धनबाद: किराया तय करने की मांग को लेकर धनबाद जिले के ऑटो चालकों ने मंगलवार को अनिश्चतकालीन हड़ताल कर दिया। इससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन और बरटांड बस स्टैंड से घर की ओर लौटने वाले लोग पैदल या फिर कार रिजर्व कर घर पहुंचे। बताते चलें कि सोमवार को किराया निर्धारण पर किसी तरह का निर्णय नहीं होने पर ऑटो चालकों ने मंगलवार से अनिश्चतकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी। ऑटो यूनियनों ने किराया निर्धारण और अन्य मांगों के संबंध में एसडीओ को आवेदन दिया था। इसमें सोमवार तक बैठक करने का समय दिया…
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि नया साल 2021 झारखंड में नियुक्तियों का वर्ष होगा। मार्च तक राज्य के 10 से 15 हजार युवक-युवतियों को सरकार नौकरी देगी। सीएम सोमवार को दुमका के खिजुरिया स्थित आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी दी जाए, इसके लिए अलग-अलग कार्य योजनाएं तैयार की गई हैं। हमारे यहां पर्यटन के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं, इसलिए स्वरोजगार की दिशा में तेजी से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण राज्य के विकास की गति काफी प्रभावित हुई, लेकिन अब…
कोलेबिरा-सिमडेगा NH-143 स्थित कोलेबिरा घाटी एस मोड़ के पास सोमवार को सड़क हादसे में कार सवार एक शख्स की मौत हो गई। जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। सभी एक ही परिवार के थे और रामगढ़ के रजरप्पा जा रहे थे। कार सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रेलर कार पर पलट गई। JCB की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान वीरू निवासी दिनेश प्रसाद के रूप में की गई। वो अपने परिजनों के साथ कार से जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही एस मोड़ के पास पहुंची तो उन्होंने कार…
राँची: आज दिनांक 20/12/2020 को विधानसभा धुर्वा में पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के द्वारा नौवां राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री सत्यानंद भोक्ता (श्रम मंत्री झारखंड सरकार), सांसद श्री संजय सेठ, श्री सी. पी. सिंह, पूर्व आई. जी. श्री सुबोध प्रसाद की उपस्थिति में देशभर से चयनित ऐसे लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किया! एक ऐसे ही योद्धा डॉ चंद्रभूषण जिन्होंने रक्तदान एवं प्लास्मा दान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया और कोरोना में भी आगे आकर समाज के लिए कार्य किया है, इन्होने एक टीम…
नेम प्लेट और पदनाम लगी गाड़ियों पर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने कहा है कि झारखंड सरकार राज्य में VIP कल्चर को बढ़ावा दे रही है। चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत शुक्रवार को गजाला तनवीर की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकारी और निजी वाहनों में नेम प्लेट और पदनाम का बोर्ड लगाने वालों के खिलाफ राज्य में कार्रवाई नहीं हो रही है। सुप्रीम कोर्ट के ने वीईआईपी कल्चर को समाप्त करने के लिए ही वाहनों से…
