Author: Koylanchal Samvad

धनबाद: झरिया के गोरखपुरिया कोलियरी उत्खनन एरिया में शुक्रवार सुबह जमीन धंसने से एक और महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद महिला के शव को बाहर निकाला। उधर, महिला के परिजन और स्थानीय लोगों ने प्रशासन को महिला की मौत का जिम्मेदार बताया। आक्रोशितों ने घटना के बाद धनबाद-झरिया मुख्यमार्ग को करीब 45 मिनट तक जाम भी रखा। बता दें कि इस इलाके में महिला समेत अब तक छह लोगों की जमीन धंसने से मौत हो चुकी है। महिला की पहचान 30…

Read More

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 22वां दिन है। इस मसले पर चर्चा के लिए गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में विशेष सत्र बुलाया गया। इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कृषि कानूनों की कॉपी फाड़ दी। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान इन कानूनों को पास कराने की क्या जरूरत थी। वे बोले, ‘ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्यसभा में वोटिंग के बिना ही तीन कानून पास कर दिए गए। मैं इन कानूनों की कॉपी फाड़ता हूं और केंद्र से अपील करता हूं कि अंग्रेजों से बदतर ना बनें।’ उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान 20 से…

Read More

गिरिडीह: इसरी थाना क्षेत्र के सिंघो में भीड़ का क्रूर रूप देखने को मिला। गुरुवार को कार की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने कार सवार पति-पत्नी को बाहर निकलने के लिए कहा। जब दोनों ने कार से बाहर निकलने से इंकार कर दिया तो उग्र भीड़ ने गाड़ी में आग लगा दी। घटना में कार ड्राइव कर रहा पति झुलस गया। जबकि महिला सुरक्षित है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपती को भीड़ के चंगुल से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती…

Read More

झारखंड में बीजेपी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को लंबे समय बाद आखिरकार राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट से बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को बड़ी राहत मिली है. हाइकोर्ट ने बाबूलाल के खिलाफ स्पीकर द्वारा चलायी जा रही कार्रवाई पर रोक लगा दी है. इससे पहले बुधवार को झारखण्ड हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुनाने के लिए गुरूवार की तारीख तय की थी. बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद दलबदल मामले में बाबूलाल मरांडी समेत उनकी पिछली पार्टी झारखंड विकास मोर्चा के तीन विधायक नामित थे. यह मामला कई…

Read More

रांची: जगन्नाथपुर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है. तीन युवकों ने जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी 12 वर्षीय नाबालिग का घर से अपहरण कर लिया और जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद सुबह चार बजे छात्रा को अचेत अवस्था में छोड़ कर भाग निकले. वह सुबह किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी माता- पिता को दी. इसके बाद उसके माता-पिता जगन्नाथपुर थाना पहुंचे और तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. जगन्नाथपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अनिकेत सांगा को कल्याणपुर से गिरफ्तार कर…

Read More

हजारीबाग जिला अंतर्गत बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय के समीप हुए सड़क हादसें में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना बुधवार की सुबह जीटी रोड पर हीरो शो रूम के सामने घटी. बरही की ओर से आ रही एलपीजी गैस टैंकलॉरी (NL02L 2891) ने सड़क किनारे जा रहे एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर ही उस व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ जीटी रोड को घंटों जाम रखा. जानकारी के अनुसार, बंडासिंघा गांव निवासी प्रयास साव (58 वर्ष) पिता जालो साव को एलपीजी गैस टैंकलॉरी ने अपनी…

Read More

तमिलनाडु के कोयंबटूर में दलालों के चंगुल में फंसी झारखंड की 24 बेटियों को मुक्त करा लिया गया है। चेन्नई से एयर लिफ्ट कर बुधवार सुबह इन्हें रांची लाया गया। सभी लड़कियां पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला जिले के विभिन्न इलाकों की रहने वाली हैं। अब इन्हें इनके घर भेजने की तैयारी की जा रही है। लड़कियों ने बताया कि संजय जोको नाम के दलाल ने इन्हें सिलाई-कढ़ाई के नाम पर तमिलनाडु ले गया था। इसके बाद उन्हें दवा कंपनी पहुंचा दिया गया जहां उन्हें बंधुआ मजदूर बना लिया गया था। वे यहां दो महीने से फंसी थीं। न खाना मिलता…

Read More

हजारीबाग: PCR में पदस्थापित पुलिस चालक वीरेंद्र मेहता (28) की बदमाशों ने निर्मम हत्या दी। शव इचाक ब्लॉक के पीछे पब्लिक स्कूल के सामने बुधवार की सुबह मिला। वीरेंद्र मेहता की लाश वर्दी में मिली है। आशंका जाहिर की जा रही है कि धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, मृतक के मोबाइल को भी खंगाला जा रहा है। वीरेंद्र मेहता दीपू गड़ा बाईपास के पास रहते थे। पहले वे हजारीबाग ट्रैफिक में बतौर चालक पदस्थापित थे। हाल ही में उनकी पोस्टिंग PCR…

Read More

चंदवा थाना क्षेत्र के सेरक पंचायत स्थित निंद्रा गांव की पहाड़ी में बुधवार को सुरक्षा बल व TSPC (तृतीय प्रस्तुति कमिटी) उग्रवादी संगठन के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में सुरक्षा बलों ने एक उग्रवादी को मार गिराया। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी प्रशांत आनंद ने की। वहीं, मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने एक AK-47 बरामद किया है। मुठभेड़ में जिला पुलिस और CRPF जवान शामिल थे। सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली थी कि सेरक पंचायत स्थित निंद्रा गांव की पहाड़ी में उग्रवादी जुटे हुए हैं। इसी सूचना के आधार पर सर्च अभियान चलाते हुए सुरक्षा बल के जवान…

Read More

जमशेदपुर:  झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में आज बुधवार को अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी. इससे उसकी मौत हो गयी. हत्या के बाद लोग आक्रोशित हो गये और एस टाइप चौक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. मृतक के परिजनों ने शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है. सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत एस टाइप चौक पर आज सुबह आठ बजे अपराधियों ने बिल्डिंग मेटेरियल व्यवसायी सुजय को गोली मार दी, जिसे तुरंत टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से लोगों में आक्रोश है. हत्या के…

Read More