Author: Koylanchal Samvad

पश्चिम बंगाल दौरे पर गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार को तृणमूल (TMC) समर्थकों ने पथराव कर दिया। वे कोलकाता से 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर शहर जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोकने की कोशिश भी की। नड्डा की सुरक्षा में लापरवाही पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ममता बनर्जी सरकार से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, किसान आंदोलन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पश्चिम बंगाल में जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले से ही बात शुरू की। उन्होंने कहा कि बंगाल में आज भाजपा के राष्ट्रीय…

Read More

जमशेदपुर: दुमका में गैंगरेप की वारदात के बाद एक और शर्मनाक और बड़े कांड की खबर है। सरायकेला खरसावां जिले में चौका थाना इलाके में एक विधवा महिला को गांव के 10 दबंगों ने न सिर्फ निर्वस्त्र कर दिया बल्कि उसे गांव से निकाले जाने का फरमान तक जारी कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अभी तक सिर्फ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला को निर्वस्त्र किया सोमवार की रात सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना इलाके के घेराबारा गांव एक बड़े और शर्मनाक कांड से थर्रा उठा। यहां एक विधवा महिला को गांव के 10 लोगों ने भरे…

Read More

धनबाद: राजगंज थाना क्षेत्र स्थित NH-2 के चालीबंगला के पास सवारियों से भरी गाड़ी और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सवारी गाड़ी में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में गाड़ी का ड्राइवर भी शामिल है। वहीं, 5 लोग जख्मी हो गए। घटना बुधवार की देर रात करीब 1 बजे की है। माना जा रहा है कि सवारी गाड़ी की तेज रफ्तार होने की वजह से यह हादसा हुआ। ट्रेलर के ब्रेक लगाते ही पीछे से आ रही सवारी गाड़ी, ट्रेलर के पीछे घुस गई। इससे उसकी छत पूरी तरह से…

Read More

कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के बिशुनपुर में एक 58 साल की महिला ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव उसके कमरे से पंखे से लटकती बरामद की गई। महिला पिछले 1 साल से डिप्रेशन में थी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। मृतका की पहचान गीता सिंह के रूप में की गई। महिला के पति सुरेंद्र सिंह रिटायर्ड इंजीनियर है और गुरुवार को किसी काम से कोडरमा गए…

Read More

दुमका से गिरफ्तार पूर्व मंत्री हरिनारायण राय व उनकी पत्नी को गुरुवार को CBI के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। विशेष जज एके मिश्रा की अदालत में दोनों को पेश किया गया। हाईकोर्ट से जमानत की अर्जी खारिज होने पर आय से अधिक संपत्ति मामले में दोनों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार कर दोनों को दुमका से सड़क मार्ग से रांची लाया गया।1.46 करोड़ रुपये के आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआइ कोर्ट के तत्कालीन विशेष जज बालकृष्ण तिवारी ने 14 दिसंबर 2016 को पूर्व मंत्री हरिनारायण राय और उनकी पत्नी सुशीला देवी को दोषी…

Read More

गढ़वा के भवनाथपुर में शादी समारोह के दौरान आयोजित ऑर्केस्ट्रा में गोली चलने से रांची के एक ठेकेदार की मौत हो गई। ठेकेदार के साथ शादी में मौजूद कुछ लोग शव को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, डालटेनगंज में छोड़कर भाग गए। घटना बुधवार की रात की है। वहीं, पुलिस को अस्पताल प्रबंधन द्वारा गुरुवार सुबह इसकी जानकारी दी गई। गोली ठेकेदार के दोनों जांघ में लगी है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या मानकर जांच में जुट गई है। ठेकेदार की पहचान अरविंद कुमार सिंह (46) के रूप में की गई। वो रांची के सहजानंद चौक में रहते थे। वो…

Read More

रांची के रिम्स निदेशक बंगले से बिहार के विधायक को फोन करने के मामले में लालू यादव पर रांची के थाने में केस दर्ज नहीं होगा। बरियातू थाना प्रभारी सपन महथा ने बताया कि विधायक को फोन करने के मामले में पटना में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। अगर कोई सनहा दर्ज कराता है तो थाने की यह जिम्मेवारी है वह सनहा स्वीकार करे। लालू यादव चारा घोटाला में सजायाफ्ता हैं, फिलहाल रिम्स में उनका इलाज चल रहा है। सबूत के तौर पर ऑडियो रिकॉर्डिंग पेश किया था 28 नवंबर को बीजेपी के नेता अनुरंजन अशोक ने बरियातू थाने में…

Read More

दुमका: पांच बच्चों की मां से 17 युवकों ने किया गैंगरेप। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात की घटना है। साप्ताहिक हाट से लौट रही पीड़िता को पति समेत दुष्कर्मियों ने बंधक बनाया। घर से कुछ दूरी पर ही सुनसान इलाका में दुष्कर्मियों ने पीड़िता के साथ मुह काला किया। पीड़िता से डीआईजी सुदर्शन मंडल, एसपी अंबर लकड़ा, एसडीपीओ विजय कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह जांच में जुटे। पीड़िता के पति ने बताया 17 युवकों के गैंगरेप की है। पहले चार से पांच युवकों ने पीड़िता के पति को बंधक बनाया । अन्य युवाओं ने मिलकर…

Read More

रांची: रांची नगर निगम तंबाकू उत्पाद विक्रेताओं को वेंडर लाइसेंस निर्गत करने वाला देश का पहला नगर निगम बन गया है. अब निगम क्षेत्र में बिना लाईसेंस तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई होगी. मेयर आशा लकड़ा ने मंगलवार को तम्बाकू उत्पाद विक्रेताओं के लिए वेंडर लाइसेंस के क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश का विमोचन किया. मेयर की अध्यक्षता में वेंडर लाईसेंसिंग के सफल कार्यान्वयन हेतु सम्वेदीकरण कार्यशाला का आयोजन निगम के सभागार में आयोजित किया गया था. इसमें मेयर ने उम्मीद जतायी कि वेंडर लाईसेंसिंग प्रक्रिया से तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानों को रेगुलेट कर बच्चों और युवाओं की तम्बाकू…

Read More

लातेहार: हेरहंज थाना क्षेत्र के हेरहंज-पांकी मेन रोड के जानजो गांव के पास बुधवार की सुबह एक अनियंत्रित बोलेरो कार पुल से नीचे जा गिरी। करीब 25 फीट नीचे खाई में गिरने से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कार सवार सातों लोग बारात गए थे और सुबह अपने घर वापस लौट रहे थे। मृतक जवाहर सिंह पांकी के माड़न गांव का रहने वाला था। वो बालूमाथ झाबर गांव बारात गए थे। वहां से सुबह करीब 4 बजे…

Read More