Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह के पास स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बाइक सवार माता-पिता और बेटी शामिल है। घटना मंगलवार की देर रात हुई। तीनों एक तिलक समारोह से वापस घर आ रहे थे और इसी दौरान गिरिडीह-जामताड़ा मेन रोड पर यह हादसा हुआ। इधर, ड्राइवर स्कॉर्पियो को छोड़ भाग निकला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, स्कॉर्पियो सवार लोगों को थाना ले आई। मृतकों की पहचान जीतेंद्र गिरी (40), उसकी पत्नी आशा देवी (38) और दंपती…
रांची से खुलने वाली आधा दर्जन स्पेशल ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। रेलवे ने इस संबंध में सूची जारी कर दी है। यह बदलाव 30 दिसंबर के लिए है। रांची रेल मंडल के CPRO नीरज कुमार ने बताया कि भीड़ को देखते हुए टाइमिंग में आंशिक बदलाव किया गया है। बुधवार से सभी ट्रेनें नई समय सारिणी के मुताबिक ही चलेंगी। इनमें बिहार, बंगाल और यशवंतपुर की ओर जाने वाली सभी ट्रेन शामिल हैं। दोपहर 2:25 बजे खुलेगी रांची पटना स्पेशल ट्रेन रांची पटना स्पेशल ट्रेन हर दिन रांची स्टेशन से खुलेगी। ट्रेन दोपहर 2:25 बजे रांची…
साकची बाजार में बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। SDO नीतीश कुमार सिंह, सिटी SP सुभाष चंद्र जाट, ADM नंदकिशोर लाल के नेतृत्व में चले इस अभियान में कई फुटपाथ दुकानदारों को हटाया गया। अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों के सामानों को जब्त कर लिया गया। साथ ही बाजार में बिना मास्क घूम रहे लोगों को भी फटकार लगाई गई। इधर, इस कार्रवाई के खिलाफ दुकानदार आक्रोशित हो गए और साकची गोल चक्कर को जाम कर दिया। हालांकि थोड़ी देर बाद दुकानदारों ने सड़क को जाम मुक्त कर दिया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए साकची स्थित मंगला हाट…
पलामू: मनातू थाना क्षेत्र के जमुआ पुल के पास बुधवार को बस की छत पर बैठे दो लोगों की हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों बारात जा रहे थे और इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतकों में एक दूल्हे का चाचा तो दूसरा जीजा था। हादसे की सूचना के बाद तरहसी थाना क्षेत्र के परसावा गांव स्थित दूल्हे के घर शादी की खुशियां मातम में बदल गई। इधर, हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में मुनारिक महतो (55) और शंकर कुमार (32)…
सरकार ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से मंगलवार दोपहर 3 बजे बातचीत शुरू की। करीब दो घंटे चली बातचीत के दौरान केंद्र ने किसानों को मिनिमम सपोर्ट प्राइज (MSP) पर प्रेजेंटेशन दिया। केंद्र ने किसानों के सामने इन कानूनों पर चर्चा के लिए नई कमेटी बनाने का प्रस्ताव भी रखा है। इसमें सरकार और किसानों प्रतिनिधियों के अलावा एक्सपर्ट भी रहेंगे। किसानों से भी 4-5 नाम मांगे गए हैं। केंद्र शाम 7 बजे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली के डेलीगेशन से चर्चा करेगी। किसानों के साथ बैठक से पहले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर…
तृतीय प्रस्तुत कमेटी (TSPC) के सब जोनल कमांडर उदेश गंझु उर्फ सुकुल ने मंगलवार को चतरा में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। झारखंड सरकार ने इस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। उदेश गंझु पर चतरा व पलामू के विभिन्न थाना में 8 मामले दर्ज थे। उदेश गंझु चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र स्थित खमडीह का रहने वाला था। उदेश गंझु ने एक सेमी राइफल व 150 राउंड कारतूस के साथ एसपी ऋषभ झा, सीआरपीएफ 190 बटालियन के कमांडेंट पवन बासन व एएसपी अभियान निगम प्रसाद के समक्ष सरेंडर किया। उदेश के खिलाफ चतरा के…
निमियाघाट थाना क्षेत्र के निमियाघाट के पास एनएच-2 पर सोमवार की रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा एक युवक जख्मी हो गया। दोनों ही ससुर-दामाद थे और कोडरमा के डोमचांच से एक शादी समारोह से वापस घर आ रहे थे। इसी बीच यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान बाघमारा थाना क्षेत्र स्थित थानुडीह निवासी चंद्रनाथ पांडेय के रूप में की गई। वहीं, बोकारो के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र निवासी मुरली पांडेय अपने ससुर चंद्रनाथ पांडेय के साथ डोमचांच से एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे।…
सदर थाना क्षेत्र स्थित जोरा डांड़ गांव स्थित एक नदी के पास से मंगलवार को पुलिस ने एक ऑटो ड्राइवर का शव बरामद किया। उसकी हत्या गला रेतकर की गई है। परिजनों के अनुसार, सिमडेगा जाने के लिए ऑटो बुक करने के कॉल पर वो घर से बाहर गया था। अगले दिन उसकी लाश मिली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हत्यारों की तलाश में जुट गई है। किसी के साथ नहीं था विवाद मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के छोटालोरो गांव निवासी रवि उरांव (28) के…
रांची: झारखंड के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थी अब एप के जरिये पढ़ाई करेंगे. नि:शुल्क ऑनलाइन शिक्षा के लिए लर्नेटिक एप उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके जरिए ऑडियो, वीडियो, मॉडल क्वेश्चन-आंसर एवं ई-बुक समेत अन्य सुविधाएं विद्यार्थियों को घर बैठे उपलब्ध करायी जायेंगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तीन दिसंबर को इस एप को लॉन्च करेंगे. झारखंड में शिक्षा विभाग की ओर से मैट्रिक-इंटर के छात्रों के लिए लर्नेटिक एप बनाया गया है. इसमें ई-बुक, संशोधित सिलेबस, डिजिटल कंटेंट, ऑडियो-वीडियो, मॉडल प्रश्न पत्र, उनके उत्तर सभी एक ही प्लेटफॉर्म पर हैं. पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को परेशान…
धुरकी थाना क्षेत्र के बीरबल गांव के एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना झारखंड सीमा से सटे यूपी के विंढमगंज रेलवे स्टेशन की रविवार देर रात की है। युवक ने सुसाइड क्यों किया, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आशंका जाहिर की जा रही है कि युवक ने पारिवारिक विवाद में यह कदम उठाया होगा। ग्रामीणों के अनुसार, युवक रविवार सुबह भी सुसाइड के ख्याल से स्टेशन पहुंचा था पर लोग उसे समझाकर वापस घर ले आए थे। युवक की पहचान बिगन यादव के 24 साल के बेटे वीरेंद्र यादव…
