रांची: रांची पुलिस ने तीरंदाज दीपिका कुमारी को शादी का तोहफा दिया। पुलिस ने 13 जून को दीपिका की मां से लूटी गई डेढ़ लाख रुपए मूल्य की चेन का गला हुआ सोना बरामद किया। साथ ही, लुटेरों से चेन खरीदने वाले सोनार मुकेश कुमार सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया। मूल रूप से छत्तीसगढ़ के जशपुर का रहने वाला मुकेश पिठोरिया में रहकर चोरी के गहने खरीदता था। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने मंगलवार को बताया कि मुकेश ने लुटेरों से दीपिका की मां की चेन को खरीदने के बाद उसे गला कर सॉलिड रूप में कर दिया था।…
Read More