Author: Koylanchal Samvad

बलियापुर थाना क्षेत्र के दुधिया पुल से शनिवार को बालू लदा हाइवा अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। घटना में हाइवा के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद हाइवा से दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला गया। पुल करीब 25 फीट ऊंचा बताया जा रहा है। मृतक की पहचान बोरमुड़ी गांव निवासी जगन्नाथ दत्ता (50) के रूप में की गई। जगन्नाथ बस का कंडक्टर था और सुबह ड्यूटी के लिए लिफ्ट लेकर हाइवा से आ रहा था। हाइवा जैसे ही दुधिया पुल पर…

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बंगले का एक हिस्सा तोड़ने के मामले में बृह्न्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को मुंह की खानी पड़ी है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएमसी के आदेश को रद्द करते हुए कि यह कार्रवाई दुर्भावना से प्रेरित और अभिनेत्री को नुकसान पहुंचाने के लिए की गई थी। यही नही, कंगना के  दफ्तर में तोड़फोड़ से हुए नुकसान की भरपाई भी बीएमसी को करनी पड़ेगी। कंगना ने याचिका में बीएमसी से दो करोड़ रुपये के हर्जाने की भी मांग की थी। इस पर अदालत ने कहा कि वह इसका हिसाब लगाने के लिए किसी को नियुक्त करेगी, जो अगले साल मार्च तक इस बारे…

Read More

हजारीबाग: इचाक थाना क्षेत्र के ठेपाई जंगल के पास कलाद्वार जगडा दरिया पथ पर हथियार बन्द अपराधियो ने आलू व्यापारी से पांच लाख पचास हज़ार लूट लिया। घटना को अंजाम देने बाद भाग रहे अपराधियों का पीछा कर रहे युवकों पर लुटेरों ने बोधा आम के पास दरिया लोहड़ी पथ पर तीन गोली चलाई। दरिया निवासी मुरली महतो के पुत्र अशोक प्रसाद मेहता को लगी दो गोली लगी। जिसमें से एक उसके सीने से होकर दाएं बांह की ओर से होकर निकल गयी। युवक की हालत गम्भीर सदर अस्पताल में भर्ती भर्ती कराया गया है। अपराधी घायल युवक का बाइक…

Read More

लोहरदगा: पेशरार प्रखंड के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र से पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए युवकों को निर्दोष बताते हुए ग्रामीणों ने 26 नवंबर को लोहरदगा के सेन्हा थाना को चार घंटे तक घेरे रखा। बाद में सिविल एसडीओ अरविंद कुमार लाल डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद प्रखंड विकास अधिकारी अशोक चोपड़ा अंचलाधिकारी हरिश्चंद्र मुंडा थाना प्रभारी सूरज कुमार आदि के द्वारा समझाए जाने के बाद ग्रामीण अपने घरों को लौटे 26 नवंबर को पूर्वाहन 11 बजे से अपराहन तीन बजे तक पहाड़ी क्षेत्र के गांव से आए महिलाएं और पुरुष थाने के मुख्य द्वार को जाम रखा और पुलिस के खिलाफ…

Read More

भोपाल: कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल शुक्रवार से भोपाल के पीपुल्स मेडिकल कालेज में शुरू होगा। इसके लिए भारत बायोटेक ने कालेज को अपनी कोवैक्सीन के एक हजार डोज भेज दिए हैं। यहाँ रजिस्ट्रेशन कराने वाले पहले वॉलेंटियर को टीका लगेगा। इसका बूस्टर डोज 28 दिन बाद लगाया जाएगा। यह कोरोना वैक्सीन इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) और भारत बायोटेक इंटरनेशनल द्वारा निर्मित है। ट्रायल में शामिल प्रत्येक वालेंटियर के सेहत की सख्त मानीटरिंग की जाएगी। शहर में करीब 2 से 3 हजार लोगों को डोज लगाई जाएगी। पीपुल्स मेडिकल कालेज के डाक्टर्स ने बताया कि…

Read More

बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन को भी नहीं बख्शा और उन्हें भी मारपीट कर शादी में लाए सारे गहने, कपड़े व अन्य सामान लूट कर भाग गए. वैशाली: बिहार के वैशाली में शादी की रस्म अदा करने के बाद दुल्हन लेकर घर लौट रहे बारातियों के साथ बदमाशों ने घेरकर मारपीट की और उनके सारे सामान लूटकर चंपत हो गए. घटना गुरुवार सुबह महुआ हाजीपुर सड़क के पताढ सुंदर नगर के पास की है. वहीं, पीड़ितों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, जिसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए. जानकारी के अनुसार, सराय थाना अंतर्गत पताढ गांव निवासी मनोज कुमार सिंह…

Read More

ऊर्जा विकास निगम और इनकी तीनों अनुषांगिक बिजली कंपनियों में जल्द नई बहालियां होंगी। इसको लेकर निगम में तैयारियां शुरू हो गई है। बहाली इस साल के शुरुआत में होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका। अब नए ऊर्जा सचिव एवं सीएमडी अविनाश कुमार के निर्देश के बाद इसकी तैयारी निगम प्रबंधन में शुरू कर दी है। जनवरी से फरवरी के बीच में इसके लिए विज्ञापन निकाला जा सकता है। सरकार के निर्देश के बाद निगम में नियुक्ति नियमावली भी तैयार की जा रही है। ये बहालियां ऊर्जा विकास निगम, बिजली वितरण निगम, संचरण निगम…

Read More

रांची में बिना मास्क दो पहिया वाहन चालकों से जुर्माना वसूलने के बाद अब प्रशासन बिना मास्क पैदल यात्रियों पर सख्ती से पेश आएगा। मजिस्ट्रेट (सदर) राकेश रंजन ने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए कहा कि गुरुवार से शहर में जो पैदल व्यक्ति बिना मास्क घूमते नजर आएंगे उन्हें पकड़कर स्पेशल टीम जांच के लिए स्टैटिक सेंटर ले जाएगी। अगर जांच रिपाेर्ट पॉजिटिव मिलती है, ताे उसे काेविड वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी कई लाेग बिना मास्क भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जमा रहे हैं। पुलिस चला रही जागरूकता अभियान…

Read More

पलामू के छतरपुर में NH-98 पर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सभी बिहार औरंगाबाद जिले के नबीनगर के रहने वाले थे। कार सवार 55 साल के संजय प्रसाद अपनी बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए पलामू के डालटनगंज आए थे। यहां से लौटने के दौरान गुरुवार रात करीब दो बजे उनकी ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। मृतकों की पहचान लड़की के पिता संजय प्रसाद, लड़की के फूफा 45 साल के सरयू प्रसाद, 55 साल के उमेश साव और जीजा 50 साल के उमेश प्रसाद के रूप में हुई है। स्थानीय…

Read More

चारा घोटाला में सजायाफ्ता RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार को एक बार फिर से सुनवाई टल गई है। अब अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी। दोपहर 12 बजे जस्टिस अपरेश सिंह की अदालत में शुरू हुई। इस दौरान CBI ने लालू की जमानत का विरोध किया। CBI का कहना था कि अभी लालू की आधी सजा पूरी नहीं हुई है। वहीं, लालू के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि राजद सुप्रीमो ने आधी सजा काट ली है। इस पर HC की तरफ से सरकार को लालू यादव की सजा का रिकॉर्ड वेरिफाई करने के लिए…

Read More