Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की बहन सिबॉन सोलंकी का निधन हो गया। उनका टीएमएच में इलाज चल रहा था। रविवार की रात आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पति सामू सिंह सोलंकी टाटा स्टील में कार्यरत हैं। उन्हें दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सिबॉन का अंतिम संस्कार सोमवार को होगा। अंतिम यात्रा कुलसी रोड साकची से निकलेगी। अंतिम संस्कार में शामिल होने अर्जुन मुंडा सुबह नई दिल्ली से जमशेदपुर पहुंचेगे।
असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का सोमवार को निधन हो गया। वे 86 साल के थे। उन्हें अगस्त में कोरोना हुआ था। वे एक बार ठीक हो चुके थे, लेकिन पोस्ट कोविड कॉम्पलिकेशन से जूझ रहे थे। गुवाहाटी के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उन्होंने शाम 5 बजकर 34 मिनट पर आखिरी सांस ली। वे तीन बार असम के मुख्यमंत्री रहे। गोगोई इंदिरा गांधी के समय 1971 में पहली बार लोकसभा सांसद बने थे। राजीव गांधी के समय वे 1985 से 1990 तक कांग्रेस के महासचिव रहे। पीवी नरसिंहराव के समय वे 1991 से 1996 तक खाद्य और खाद्य प्रसंसकरण…
राँची: राज्य में कोरोना संक्रमितों की कभी ज्यादा कभी कम हो रहा है। झारखण्ड के कई जिलों में कोरोना का बढ़त कम होते जा रहा है। आज तक राज्य में कोरोना का आंकड़ा 107469 है।आज दिन रविवार को 09 बजे तक झारखण्ड में 137 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है, 272 की रिकवरी हुई वही पाँच की मौत हुई है। आज इन जिलों से मिले हैं- राँची से 77, बोकारो से 7, चतरा से 0, देवघर से 5, धनबाद से 0 दुमका से 3, पूर्वी सिंहभूम से 5, गढ़वा से 12, गिरिडीह से।2, गोड्डा से 6,,गुमला से 0, हजारीबाग से…
धनबाद: चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित उरवां पंचायत के कोटवारडीह स्थित जवाहर घाट डैम से पुलिस ने रविवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया। शव की पहचान गोविंदपुर (धनबाद) के दिनेश कुमार गुप्ता (23) के रूप में की गई है। मृतक के पैकेट से डायरी व पर्स बरामद किया गया, जिसमें घर का मोबाइल नंबर लिखा था। मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर युवक की शिनाख्त हुई। युवक 12 नवंबर से लापता था। जानकारी अनुसार रविवार सुबह डैम की तरफ घूमने गए स्थानीय ग्रामीणों ने डैम में शव देखा। इसकी सूचना चंदवारा थाना को दी गई। सूचना पाकर मौके…
कोयलांचल संवाद संवाददाता रांची: कोरोना पॉजिटिव पूर्व मंत्री ओपी लाला का रविवार को रांची के रिम्स में निधन हो गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एकीकृत बिहार में मंत्री रह चुके ओपी लाला के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू समेत अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि करीब पांच दशक…
दिल्ली, पंजाब और केरल में काेराेना की दूसरी लहर शुरू हाे गई है। दिल्ली में 15 दिन के भीतर एक लाख से ज्यादा मरीज मिले हैं। बुधवार को सबसे ज्यादा मौत भी हुई। केरल की भी ऐसी ही हालत है। इसे देखते हुए झारखंड सतर्क हो गया है। अब सरकार छठ के बाद राज्य में बड़े पैमाने पर जांच अभियान शुरू करेगी। स्वास्थ्य विभाग 5 से 10 लाख लाेगाें की जांच कराएगी। ये जांच रैपिड एंटीजन, आरटी-पीसीआर और ट्रूनेट से हाेगी। विशेषज्ञाें का कहना है कि त्योहारी सीजन के कारण लोग जांच के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। अब…
रामगढ़: बरकाकाना ओपी क्षेत्र स्थित नयानगर के सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) कॉलोनी में एक अधेड़ की बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। अधेड़ CCL के सेंट्रल वर्कशॉप में सीनियर गार्ड के पद पर तैनात था। गुरुवार को शव सरकारी क्वार्टर के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान कृष्णा राम (50) के रूप में की गई। कृष्णा अपने क्वार्टर में अकेला ही रहता था। पूरा परिवार औरंगाबाद स्थित नवीनगर में रहता था। आसपास के लोगों के…
राजगंज थाना क्षेत्र के गोविंदाडीह में पत्नी की हत्या कर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बुधवार को आपसी विवाद के बाद अपनी 55 साल की पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कल ही कुल्हाड़ी जब्त कर लिया था। आरोपी के खिलाफ उसके बेटे के बयान पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वारदात के समय शैरून बीबी (मृतका), आरोपी कुर्बान (58) के अलावा पाेती मुस्कान घर में थी। आरोपी कुर्बान के तीनाें बेटे आलम अंसारी, अबुल अंसारी और सरफराज अंसारी मजदूरी करने के लिए भूली…
तिलैया थाना क्षेत्र स्थित रांची-पटना बाईपास पर गुरुवार को एक गैस टैंकर ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला के सिर पर गैस टैंकर का टायर चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला का पति और 12 साल का बेटा जख्मी हो गया। पति ने हेलमेट पहन रखा था। महिला अपने मायके गिरिडीह जा रही थी, उसे छठ व्रत करना था। पर इससे पूर्व ही हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गैस टैंकर को जब्त कर लिया है। महिला की पहचान संगीता देवी के रूप में…
रांची: देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 103वीं जयंती है. इस अवसर पर झारखंड के रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय समेत सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन कर इन्हें याद किया गया. आज गुरुवार को रांची के श्रद्धानंद रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया और देश के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया गया. झारखंड की राजधानी रांची के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती मनायी गयी. इस मौके पर झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं पार्टी…
