Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: अब झारखंड के नायकों पर कॉमिक्स बनेगा। इस कॉमिक्स के माध्यम से स्कूली बच्चे स्वतंत्रता सेनानियाें की शौर्य गाथा को जान सकेंगे। शिक्षा विभाग ने इस पर अपना प्रस्ताव बनाया है। उम्मीद यही है कि इस पर जल्द ही मुहर लग जाएगी। ट्राइबल रिसर्च इंस्टीच्यूट ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर कॉमिक्स पढ़ाने की सलाह दी है, ताकि कहानी-कहानी में बच्चे स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथा और प्रदेश के नायकों की संपूर्ण जानकारी ले सकेंगे। कॉमिक्स में उन सभी पहलुओं को डाला जाएगा जिससे बच्चों को पढ़ने के प्रति रोचकता बनी रहे। इसमें सभी जनजातीय नायकों के नामों का…
सुशांत सिंह राजपूत के बाद उनके साथ ‘काई पो छे’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके आसिफ बसरा ने खुदकुशी कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो 53 साल के बसरा ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के मैक्लोडगंज में एक कैफे के पास आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने पालतू कुत्ते की रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। हालांकि, कहा जा रहा है कि वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे। 5 साल से मैक्लोडगंज में रह रहे थे आसिफ पुलिस ने आसिफ का शव कब्जे में…
इस साल हज यात्रा एक लाख रुपए महंगी होगी। साथ ही हज यात्रा पर जाने वालों के लिए सिर्फ अजीजिया कैटेगरी में ही आवेदन करना होगा। ग्रीन कैटेगरी को खत्म कर दिया गया है। आजमीन को हज के लिए इस बार एक लाख 20 हजार रुपए अधिक देने होंगे। इस बार हज यात्रा के लिए तीन लाख 75 हजार रुपए जमा कराए जाएंगे। केंद्रीय हज कमेटी के सीईओ मकसूद अहमद खान ने सभी प्रदेशों के हज दफ्तर को पत्र भेजकर इस संबंध में जानकारी दी है। हज कमेटी के खुर्शीद ने बताया कि इस साल के हज के नियमों में…
रांची: मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज को नामांकन के मामले में झारखंड हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज को अंतरिम राहत देने से इंकार करते हुए एनएमसी और केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। साथ ही यूजीसी को नोटिस जारी किया है। मामले में अगली सुनवाई 24 नवंबर को निर्धारित की है। मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज ने नामांकन के लिए अनुमति नहीं दिए जाने के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान कॉलेज की ओर से अदालत को बताया गया कि मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज…
छठ पूजा में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते दक्षिण पूर्व रेलवे ने गुरुवार को रांची से सासाराम तक एक और स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 08635 रांची-सासाराम ट्रेन को पूजा स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया जाएगा। इसका परिचालन 15 नवंबर से शुरू होगा और यह 30 नवंबर तक चलेगी। रांची रेल मंडल इसकी तैयारी में जुट गया है। शनिवार को नहीं चलेगी ट्रेन रांची रेल मंडल के CPRO नीरज कुमार ने बताया कि स्पेशल ट्रेन का परिचालन सप्ताह में 6 दिन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को यह ट्रेन रांची से नहीं खुलेगी। उन्होंने बताया कि…
रांची: रांची एयरपोर्ट के रनवे की री-कार्पेटिंग का काम 16 नवंबर से शुरू हो रहा है। यह 15 जनवरी तक चलेगा। इसके मद्देनजर अगले दो महीने तक रांची एयरपोर्ट से सुबह 10 बजे से शाम के छह बजे तक विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है। काम पूरा हो जाने पर इसे दोबारा से शुरू किया जाएगा। सुबह-शाम होगा परिचालन रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि विमान की टाइमिंग को री-शिड्यूल कर दिया गया है। अब रांची एयरपोर्ट से केवल सुबह और शाम ही विमान उड़ सकेंगी। सुबह 10 से शाम छह बजे की विमानों…
हजारीबाग: बरही थाना क्षेत्र के पंचमाधो NH-2 पर गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से एक 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। वो बरकट्ठा के वेटेरनरी में फोर्थ ग्रेड पर कार्यरत था। ड्यूटी जाने के दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान 50 साल के भोला राम के रूप में की गई। भोला राम ने हेलमेट भी पहना था। वो गोरिया…
धनबाद : वर्ष 2019-20 के दौरान अल्पसंख्यक छात्रों को दी गयी प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति में हुए घोटाले की अंतरिम जांच रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन ने प्रथमदृष्टया इसे 9.99 करोड़ रुपये का घोटाला माना है. प्रशासन ने 96 स्कूलों के अलावा नौ अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दुबे के खिलाफ प्राथमिकी व विभागीय कार्यवाही की राज्य सरकार से अनुमति मांगी गयी है. जांच टीम ने इस घोटाले में जिले के अधिकारियों के साथ-साथ राज्य स्तर के अधिकारियों की भूमिका की जांच की अनुशंसा की है.…
सुशील कुमार मोदी ने आज कहा, “नीतीश जी मुख्यमंत्री बने रहेंगे क्योंकि यह हमारी प्रतिबद्धता थी. इस पर कोई भ्रम नहीं है.” उन्होंने कहा,”चुनावों में ऐसा होता है, कुछ अधिक सीटें जीतते हैं और कुछ कम जीतते हैं, लेकिन हम समान भागीदार हैं.” पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में 74 सीट जीतकर राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनने वाली भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि नीतीश कुमार ही गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री होंगे. इस पर कोई कन्फ्यूजन नहीं है. राज्य के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज कहा, “नीतीश जी…
इंटीरियर डिजाइनर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार अर्नब गोस्वामी को 7 दिन बाद बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी। कोर्ट ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से कहा कि इस आदेश पर तत्काल अमल किया जाए। अर्नब के साथ ही इस मामले में दो अन्य आरोपियों नीतीश सारदा और फिरोज मोहम्मद शेख को भी जमानत दी गई है। अर्नब की याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उद्धव सरकार को भी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि अगर राज्य सरकारें किसी को निशाना बनाएं तो उन्हें यह महसूस होना चाहिए कि हम उसकी हिफाजत करेंगे।…
