Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुबई से अपने शहर रांची लौट आए हैं। आईपीएल से चेन्नई सुपर किंग्स के बाहर होने के बाद वह रांची की सड़कों पर बाइकिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। सोमवार को वे यामाहा की अपनी सबसे पुरानी बाइक से रांची के रिंग रोड पर घूमते दिखे। बता दें कि धोनी सीएसके के साथी खिलाड़ी मोनू सिंह के साथ दो नवंबर को आबूधाबी से रांची पहुंचे थे। संन्यास के बाद पहली बार बाइक चलाते दिखे महेंद्र सिंह धोनी बाइक के शौकीन हैं। उनके पास महंगी बाइक्स…
लोहरदगा: कैरो थाना क्षेत्र स्थित हनहट गांव में 10 बदमाशों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। महिला के कमर में गोली मार दी। उसके भाई के गले को चाकू से रेत दिया। वहीं, मौके से भाग रहे महिला के 12 साल के बेटे को कुएं में फेंक दिया। घटना के बाद महिला और उसके भाई को रिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं बच्चा सुरक्षित है। आशंका जाहिर की जा रही है कि घटना को आपसी रंजिश में अंजाम दिया गया है। घटना रविवार देर शाम की है। उधर, वारदात की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में…
निरसा : इसीएल मुगमा एरिया के कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी में ग्रामीणों एवं इसीएल की सुरक्षा टीम के बीच भिड़ंत हो गयी. ग्रामीणों ने सुरक्षा टीम की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और गाड़ी को घेर लिया. इस दौरान जीएम सिंह के बॉडीगार्ड ने फायरिंग कर दी. बताया जाता है कि इसमें एक महिला बाल-बाल बची है. आपको बता दें कि विरोध करने वाले ग्रामीण आउटसोर्सिंग में अवैध खनन का काम करते थे. जिस गाड़ी को ग्रामीणों ने घेरा था, उस गाड़ी में जीएम बीसी सिंह मौजूद थे. उन्होंने कहा है कि ग्रामीणों का आरोप सही नहीं है. फायरिंग से किसी…
केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। शनिवार को उनके ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई। ट्वीट में राजभवन के पीआरओ ने लिखा कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। मैं उन सभी से गुजारिश करता हूं, जो पिछले सप्ताह दिल्ली में मेरे संपर्क में थे। राज्यपाल शुक्रवार सुबह ही दिल्ली से लौटे थे। केरल में इस समय 83,324 एक्टिव केस हैं। यहां कोरोना से 1640 मौतें हो चुकी हैं। पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री गौतम देब भी संक्रमित पाए…
अमेरिका में डेमोक्रेट जो बाइडेन का राष्ट्रपति बनना काफी हद तक तय हो चुका है। बाइडेन 4 बड़े राज्यों पेन्सिलवेनिया, एरिजोना, जार्जिया और नेवादा में लीड लिए हुए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नॉर्थ कैरोलिना और अलास्का में बढ़त बनाए हुए हैं। बाइडेन को अब तक 264 और ट्रम्प को 214 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 का आंकड़ा चाहिए। वहीं शनिवार को बाइडेन लोगों के सामने आए। उन्होंने सियासी पारा ठंडा करने की कोशिश की। ट्रम्प का नाम लिए बिना उनसे अपील की कि गुस्सा थूकिए, हम विरोधी हो सकते हैं, लेकिन दुश्मन नहीं। हम सब अमेरिकी…
कोडरमा: मरकच्चो थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को एक बाइक पर लोड करीब 50 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया। इस कार्रवाई के दौरान बाइक चला रहा युवक गाड़ी छोड़ भाग निकला। पुलिस ने बाइक व शराब को जब्त कर थाना ले आई। कार्रवाई नवलशाही-देवीपुर मेन रोड स्थित चमारो क्रसर मंडी के पास हुई। बताते चलें कि शुक्रवार को भी पुलिस ने धरगांव पंचायत के ग्राम मधुबन से 60 लीटर अवैध शराब जब्त किया था। मधुबन की ओर से नवलशाही की ओर जा रहे बाइक को गश्ती दल ने रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देखते ही चालक…
धनबाद: दिवाली और छठ की भीड़ से निपटने के लिए धनबाद, गोमो व बोकारो होकर उत्तर बिहार के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। 8 नवंबर को हटिया से धनबाद होकर मोतीहारी के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। वहीं हटिया से सहरसा के लिए नौ नवंबर को दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। एक सुबह 10 बजे और दूसरी रात 10 बजे हटिया से खुलेगी। दोनों ट्रेनें बोकारो और गोमो होकर चलेंगी। हटिया से धनबाद होकर मोतीहारी को जानेवाली ट्रेन मधुपुर और जसीडीह होकर चलेगी, जबकि सहरसा जाने वाली ट्रेनें चंद्रपुरा, गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया और पटना होकर मोतिहारी जाएगी। दूसरी तरफ हटिया-इस्लामपुर, रांची-पटना…
रांची: आठ महीने बाद रविवार से रांची से अंतरराज्यीय बस सेवा की शुरुआत होगी। यात्रा के दौरान चालकों और यात्रियों को धुम्रपान, गुटका खैनी और पान खाना प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में परिवहन विभाग की तरफ से स्पष्ट निर्देश जारी कर दिया गया है कि यात्रा के दौरान बस स्टैंड या इधर-उधर थूकने वालों से जुर्मना वसूला जाएगा। इसके साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। गाइडलाइन जारी होते ही बस संचालकों ने टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। एंट्री और एक्जिट के लिए अगल-अलग गेट बस संचालकों से एंट्री और एक्जिट का गेट अलग-अलग रखने के लिए कहा गया…
दुमका: सदर थाना क्षेत्र स्थित मेन रोड बाजार में एक युवक ने दुकान पर बैठी एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार को दिनदहाड़े हुई। इसके बाद आरोपी आराम से वहां से भाग निकला। गोली महिला के सिर में लगी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी महिला का रिश्तेदार है और किसी बात को लेकर दोनों में आपसी रंजिश चल रही थी। मृतका की पहचान पुष्पा हिम्मत सिंह (50) के रूप में की गई। वो अपनी ट्रंक की दुकान पर बैठी हुई थी। साथ में…
राज्य में अब वाटर कनेक्शन के लिए न ही लोगों को लाइन में लगने की जरूरत होगी और न ही दफ्तर के चक्कर लगाने होंगे। लोग वाटर कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड झारखंड नगरपालिका जल कार्य, जल अधिभार व जल संयोजन नियमावली-2020 के गठन से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसे अब मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। तय समय में देना होगा कनेक्शन नियमावली के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों को एक तय समय में कनेक्शन देना होगा। इसे तीन चरणों में पूरा…
