Author: Koylanchal Samvad

रांची: बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर कोरोना महामारी के चलते बंद पड़े विद्यालयों को जल्द से जल्द खोलने की मांग की| विधायक अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा और कहा कि करोना महामारी के चलते विगत मार्च 2020 से ही सारे विद्यालय बंद पड़े हैं तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु जल्द से जल्द विद्यालय खुलना अत्यावश्यक है | ग्रामीण सुदूरवर्ती क्षेत्र के बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई करने में असमर्थ- अंबा ऑनलाइन क्लास पर उन्होंने कहा कि काफी विद्यालयों ने शिक्षण संस्थानों ने ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की है लेकिन जो विद्यार्थी ग्रामीण…

Read More

धनबाद: बीसीसीएल में कार्यरत कोयला अधिकारियों को गुरुवार को परफारमेंस रिलेटेड पे अर्थात पीआरपी का भुगतान होगा। भुगतान को लेकर वित्त विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अधिकारियों को पीआरपी का भुगतान वित्तीय वर्ष 2018-19 का किया जा रहा है। बीसीसीएल में कार्यरत 19 सौ अधिकारियों को इसका लाभ होगा। पीआरपी मद में कंपनी का लगभग 75 करोड़ रुपए रुपए खर्च होगा। बीसीसीएल को छोड़कर कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी इकाइयों में कार्यरत अधिकारियों को पीआरपी का भुगतान पूर्व में किया जा चुका है। बीसीसीएल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण भुगतान में…

Read More

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा कोरोना महामारी के दौरान आयोजित 8वीं बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 20 प्रतिशत ग्रेस देकर पुन: परीक्षाफल प्रकाशित करने और विशेष परीक्षा नहीं लेने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। 8वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 5 लाख 3 हजार 862 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 4 लाख 61 हजार 538 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। जबकि अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या 42 हज़ार 324 है। आठवीं बोर्ड परीक्षा 250 अंकों की होती है। इसमें 33 प्रतिशत यानी 83 अंक लाने वाले परीक्षार्थी पास घोषित किए जाते हैं।

Read More

रांची: चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की जमानत पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। पहले यह सुनवाई नौ नवंबर को होनी थी। जमानत अर्जी को लेकर लालू प्रसाद की ओर से हाईकोर्ट में अर्जेंट मेंशन दायर किया गया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए उनकी जमानत पर सुनवाई के लिए 6 नवंबर की तिथि निर्धारित की है। लालू के अधिवक्ता ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट में उनके अर्जेंट मेंशन को स्वीकार कर लिया गया है। आधी सजा काट चुके हैं लालू लालू प्रसाद की ओर से दुमका कोषागार से अवैध निकासी…

Read More

झारखंड में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले की उच्चस्तरीय जांच कराने की अनुशंसा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने राज्य सरकार से की है। विभाग ने बुधवार को अपनी अनुशंसा मुख्य सचिव को भेज दी। विभाग ने  अनुशंसा में कहा है कि जिन जिलों में छात्रवृत्ति घोटाला हुआ है वहां इसकी जांच संबंधित उपायुक्त से कराई जा सकती है। जिन जिलों में यह गड़बड़ी हुई है वहां संस्थानवार भी जांच की जा सकती है। इस मामले पर अब राज्य सरकार के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कल्याण विभाग की ओर से मुख्य सचिव सुखदेव…

Read More

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का निधन हो गया. उन्होंने बेंगलुरु में अंतिम सांस ली. बताया जाता है कि वे अपनी बीमारी का इलाज कराने के सिलसिले में बेंगलुरु गए हुए थे. इसी दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया. झारखंड के चर्चित आईएएस रहे सजल चक्रवर्ती अब हमारे बीच नहीं हैं. बताया जा रहा है कि अपनी बीमारी का इलाज कराने के सिलसिले में वे बेंगलुरु गए हुए थे. इसी दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया. आपको बता दें कि संयुक्त बिहार के दौरान सजल चक्रवर्ती 1992 से 1995 के बीच चाईबासा के…

Read More

वर्तमान में लोग जहां इलेक्ट्रॉनिक लाइट्स और चाइनीज आर्टिफिशियल दिये आदि पसंद कर रहे हैं । वही पारंपरिक मिट्टी के दिये सस्ते तथा शुद्ध माना जाता है। धार्मिक मान्यता होने से इसकी बिक्री अच्छी है। आज भी धार्मिक कार्य में भी मिट्टी के दीये को प्राथमिकता दी जाती है । ऐसे में उन गरीब लोगों के मन में आस जग जाती है जिनकी दीपाली हर साल काली हो जाया करती थी। दीपावली आने में बस कुछ ही दिन बाकी है। लेकिन इस बार कुम्हार कोविड-19 महामारी के वजह से दिये के आर्डर नहीं मिलने से परेशान है खसकर शहर के कुम्हारों को पिछले साल से कम ही ऑर्डर मिले हैं। पूरा परिवार मिलकर तैयार करते हैं मिट्टी के दिये: कुम्हार टोली पथलकुड़वा रोड स्थित कुम्हार‌ कमलेश प्रजापति ने बताया कि हमारा पूरा परिवार दीपाली के आते ही मिट्टी के दीये बनाने में हाथ बटांते हैं। कोई मिट्टी गूंथने में तो कोई चाक पर आकार देने में। हमारा पूरा परिवार…

Read More

रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को 53 साल के एक इंटीरियर डिजाइनर और उनकी मां की आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। रिपब्लिक न्यूज चैनल का दावा है कि अर्नब को उस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जो पहले ही बंद किया जा चुका है।  पुलिस महानिरीक्षक (कोंकण रेंज) संजय मोहिते ने पुष्टि की कि अर्नब गोस्वामी को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, उन्होंने अधिक विवरणों देने से इनकार कर दिया। अर्नब को अलीबाग पुलिस स्टेशन ला गया है और कुछ देर में स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। मुंबई…

Read More

झारखंड के पाकुड़ जिले के महारो स्थित हाबु शेख क्रशर प्लांट के समीप फील्ड में खड़े वाहन चालकों से नकाबपोश अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की। घटना मंगलवार रात साढ़े 9 बजे की है। अपराधियों ने न केवल ट्रक ड्राइवर से हजारों रुपये के साथ मोबाइल की लूटपाट की, बल्कि सुतली बम से हमला भी कर दिया। जिसमें एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं, घटना में तीन चालक व खलासी को भी चोटें आई है।…

Read More

बेरमो और दुमका उपचुनाव मंगलवार की शाम शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतदाताओं में वोटिंग के प्रति उत्साह देखा गया। बूथ पर वोटरों को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने वाले गोल घेरे में कतारबद्ध करने की व्यवस्था की गई थी। दुमका में वोटर्स की सुबह से ही कतार लगी हुई थी। मतदानकर्मी मास्क, फेस शील्ड व हैंड ग्लब्स पहन मतदान करवाते नजर आए। मतदाताओं की थर्मल स्कैनर से बॉडी टेंप्रेचर की जांच की गई। वहीं, दुमका में 65.27% और बेरमो में 60.20% मतदान दर्ज किया गया। बेरमो में 312507 मतदाता 16 प्रत्याशियों जबकि दुमका में 250720 वोटर 12 उम्मीदवाराें की किस्मत का…

Read More