Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
कोयलांचल संवाद संवाददाता (रांची): मंगलवार को भगत सिंह चैरिटेबल सोसायटी एवं हिन्दू जागरण मंच के द्वारा समाज के हित में एक अंतिम यात्रा वाहन की शुरुआत की जा रही है। चैरिटेबल सोसायटी और हिंदू जागरण मंच ने आये दिन देखा है कि अक्सर अस्पतालों से मृत शरीर को उचित सम्मान नहीं मिल पाता। परिजनों को मृत शरीर को अस्पताल से ले जाने में काफी जद्दोजहद करना पड़ता है। इस प्रकार की घटनाएं कोरोना काल में और अधिक देखने को मिले। इससे आहत भगत सिंह चैरिटेबल सोसायटी व हिन्दू जागरण मंच ने अंतिम यात्रा वाहन व एम्बुलेंस की शुरुआत करने की…
मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार कस्बे में पुलिस ने एक दवा दुकान से चार सौ पचास देशी शराब की बोतलें बरामद कीं. पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि दवा दुकानदार से शराब बेचे जाने के बाबत अनुज्ञप्ति पत्र मांगा गया, लेकिन दुकानदार सुनील गुप्ता उसे पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सके. उन्होंने बताया कि छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात्रि की गई. पुलिस ने सुनील गुप्ता को मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां अदालत ने उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दें कि पुलिस…
झारखंड के प्रतिभावान खिलाड़ियों को तराशने में सहयोग करे रेलवे, मांडर विधायक बंधु तिर्की ने किया अपील
रांची : रांची जिला अंतर्गत मांडर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बंधु तिर्की ने दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) से झारखंड के प्रतिभावान एवं भर्ती खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की अपील की है. इस संबंध में श्री तिर्की ने पत्र लिखकर कहा कि अगर राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को रेलवे की ओर ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाये, तो कई दूर-दराज के प्रतिभावान खिलाड़ी निखर कर हमारे बीच आयेंगे. श्री तिर्की ने कहा कि भारतीय रेलवे शुरू से ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन देने का कार्य करती है. भारतीय रेल खिलाड़ियों को देश में सबसे अधिक…
बारीडीह में टाटा स्टील मणिपाल मेडिकल कॉलेज में कंपनी के किसी कर्मचारी-अधिकारी के बच्चे सेलेक्ट होते हैं तो कंपनी की ओर से विशेष स्कॉलरशिप के तहत पढ़ाई कराई जाएगी ताकि उनपर अधिक आर्थिक बोझ न पड़े। कंपनी के अधिकारियों ने सोमवार को हुए एमडी ऑनलाइन में पूछे सवालों के जवाब में यह कहा। कंपनी में चल रहे विजिलेंस मंथ के मद्देनजर गाइडलाइन बता एमडी टीवी नरेंद्रन ने फेस्टिव सीजन में गिफ्ट लेने-देने की परंपरा के तहत लिमिट तय किया है। कहा- नई पॉलिसी के तहत कर्मचारियों-अधिकारियों को तीन हजार रुपए से अधिक का गिफ्ट लेने-देने पर मनाही है। तीन हजार…
झारखंड हाई कोर्ट में मंगलवार को राज्य सरकार का आदेश निजी स्कूल सिर्फ ट्यूशन फीस ही लेंगे के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। महाधिवक्ता राजीव रंजन ने जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से समय मांगा है। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में सरकार को जवाब दाखिल करने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई 8 दिसंबर को निर्धारित की है। यह मामला जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थी। इस संबंध में झारखंड अन एडेड स्कूल एसोसिएशन की ओर से याचिका दाखिल की गई है। स्कूल एसोसिएशन की ओर से दायर याचिका में कहा…
रांची: लगातार हो रहे प्लाज़्मा की कमी को देखते हुए टीम प्रन्यास जो कि झारखंड में हेल्थ केयर के दिशा में काम कर रही है ने एक काफी सराहनीय पहल की और प्लाज़्मा डोनेशन को बढ़ाने के लिए एक टाइटर कैंप का आयोजन किया जिसमें रिम्स के काफी सीनियर चिकित्सकों, जूनियर डॉक्टर, रिम्स के स्टाफ, एवं सिटी हॉस्पिटल रांची के टीम ने भाग लिया और ऐसे लोग जो Covid-19 के दौरान पॉजिटिव हो गए थे उन्होंने आकर अपना खुशी खुशी सैंपल दिया एवं इस नेक कार्य के लिए टीम प्रन्यास को काफी सराहा ! टीम प्रन्यास के फाउंडर डाक्टर चन्द्र…
गुमला: पुलिस ने सोमवार को एक पोस्टर जारी कर गुमला जिले के घाघरा में हुई भाई-बहन की हत्या के आरोपियों की खोज के लिए लोगों से सहयोग मांगा है। जारी पोस्टर में दो आरोपियों की तस्वीर है। इस पोस्टर के माध्यम से आम लोगों से दोनों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है। साथ ही सूचना देने वालों के नाम व पता गुप्त रखे जाने व उचित इनाम देने की बात कही गई है। बताते चलें कि 25 अक्टूबर की देर रात घटना घाघरा थाना क्षेत्र के चुंदरी गांव के पास भाई-बहन की बदमाशों ने पत्थर से…
झारखंड में तीन नवंबर को होने जा रहे बेरमो और दुमका विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां बूथ के लिए रवाना हुई। मतदान करवाने के लिए ईवीएम व अन्य जरूरी सामान के साथ अपने तय बूथ पर मतदान कर्मी पहुंचने लगे हैं। बूथ पर वोटरों को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने वाले गोल घेरे में कतारबद्ध करने की व्यवस्था की गई है। 10 नंवबर को चुनाव परिणाम आएगा। वहीं, दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। दोनों ही गठबंधन पूरी तरह से आमने-सामने हैं और इस बार तीसरा कोण दूर-दूर तक…
धनबाद: पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कार का ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से कार द्वारा टक्कर मारने की वजह से हुआ। परिवार कार से गया से पाकुड़ की ओर जा रहा था और इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतकों में दो पुरुष, एक महिला व दो छोटी बच्ची शामिल है। दुर्घटना गोविंदपुर साहिबगंज मुख्य मार्ग पगला मोड़ के पास हुई। मृतकों में सुबेस मिश्रा (64), उनके छोटे बेटे रंजीत…
गुमला: सिसई थाना क्षेत्र के मतला पहाड़ के पास फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले बिहार के दो युवकों की हत्या मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के अनुसार, साड़ी में निकले कूपन में एलसीडी की मांग की गई। इस पर दोनों युवकों ने टीवी देने से इंकार कर दिया। इसके बाद उत्पन्न विवाद में आरोपियों ने दोनों युवकों की हत्या कर दी।दोनों युवक दीपावली में अपने गांव जाने वाले थे। वहीं, दोनों की पत्नियां गर्भवती भी है। पुलिस ने श्यामलाल उरांव, संदीप उरांव, पवन उरांव, सलेंद्र उरांव और सावना उरांव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों…
