Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के दिग्गज नेता केशुभाई पटेल का निधन हो गया है. गुरुवार सुबह सांस लेने में तकलीफ होने के बाद केशुभाई पटेल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. केशुभाई पटेल की उम्र 92 साल थी. जानकारी के अनुसार कुछ वक्त पहले ही केशुभाई पटेल कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे, हालांकि उन्होंने कोरोना को मात दे दी थी. राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने केशुभाई पटेल के परिवार से बात की और दुख व्यक्त किया. केशुभाई पटेल के बेटे के मुताबिक, कोरोना को मात देने के बाद भी उनकी तबीयत…
धनबाद: हीरापुर सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों के लोगों का 7 वर्षों का इंतजार समाप्त होने वाला है। उन्हें जल्द ही बिजली संकट से राहत मिलेगी। तेलीपाड़ा में निर्माणाधीन सबस्टेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। बिजली वितरण निगम के अफसरों के अनुसार कुछ दिनाें में सबस्टेशन में कर्मियाें की नियुक्ति सहित अन्य औपचारिकता पूरी कर ट्रायल शुरू किया जाएगा। दीपावली के बाद सबस्टेशन को चार्ज कर बिजली आपूर्ति शुरू करने की तैयारी है। सबस्टेशन के चार्ज होते ही इससे बिजली सप्लाई शुरू हो जाएगी। तेलीपाड़ा सबस्टेशन को गोविंदपुर के कांड्रा में बने नेशनल ग्रिड से बिजली मिलेगी। इसके लिए…
धनबाद: माेहम्मद साहब का जन्मदिवस यानी ईद-उल-मिलादुन्नबी 30 नवंबर काे शहर में सादगी के साथ मनाया जाएगा। पुराना बाजार नाैजवान कमेटी की बुधवार काे एक हाेटल में हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। कमेटी के संस्थापक साेहराब खान और इमरान अली ने बैठक में कहा कि ईद-उल-मिलादुन्नबी के अवसर पर हर साल बड़ा जुलूस निकाला जाता है और श्रमिक चाैक पर विशाल मंच बनाकर वहां जुलूस का भव्य स्वागत किया जाता रहा है। इस साल हालात पूरी तरह बदले हुए हैं। वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप को देखते हुए ईद-उल-मिलादुन्नबी के मौके पर नौजवान कमेटी ऐसी किसी गतिविधि से…
रांची: रांची जिले में झारखंड खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है। इस योजना का शुभारंभ 15 नवंबर को होना है। इसको लेकर 15 अक्टूबर तक आवेदन लिए गए हैं। जिले में कुल 47,722 आवेदन आए। एक आवेदन में अगर चार सदस्य को माना जाए तो 1.90 लाख से अधिक लोगों ने कार्ड बनाने के लिए आवेदन दिया है। जबकि, पहले से ही रांची जिले में 2.95 लाख के करीब सदस्यों के आवेदन पेंडिंग हैं। ऐसे में 4.85 लाख से अधिक लोग राशन कार्ड बनाने के कतार में हैं। इधर, आवेदनों की सत्यापन जारी है।…
रांची: अब महज पांच रुपये में आप झारखंड हाई कोर्ट में मुफ्त में अपना मुकदमा दाखिल कर सकते हैं। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। अगर आपको हाई कोर्ट से कोई नोटिस मिला है या फिर आप यहां पर कोई मुकदमा दाखिल करना चाहते हैं, तो आपको सिर्फ पांच रुपये खर्च करने होंगे। उसके बाद आपको तुरंत मुफ्त में अधिवक्ता मिला जाएगा, जो आपका मुकदमा लड़ेगा। इतना ही नहीं बल्कि आप पांच रुपये खर्च करके आपके मामले में होने वाले अपडेट की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। दरअसल, राज्य के लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के…
दुमका: राज्यवासियों को इस नवरात्रा के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी। शुक्रवार को निर्धारित समय शम 5 बजे सीएम हेमंत सोरेन ने दुमका पहुंच कर कहा कि दशहरा के बीच में राज्य में उपचुनाव हो रहा है। इस बीच दशहरा भी मनाया जा रहा है। विषम परिस्थिति में कोविड-19 के नियमों के साथ यह पर्व मनाया जा रहा है। अपनी पुरानी धरोहर, परंपरा को अक्षुण्य रखने के लिए यह भी जरूरी है। मेरी ओर से पूरे राज्यवासियों को इस नवरात्रि के शुभअवसर पर ढ़ेर सारी शुभकामनाएं है। हवाई अड्डा से सीधे खिजुरिया स्थित आवास पहुंच…
राँची। एक नवंबर से खुलेंगे राज्य के जिम और बार, 8 नवंबर से इंटर स्टेट बस परिचालन को भी मंजूरी।नई गाइडलाइन जारी की गयी है ।गाइडलाइन के अनुसार एक नवंबर से खुलेंगे राज्य के जिम और बार, 8 नवंबर से इंटर स्टेट बस परिचालन को भी मंजूरी।नई गाइडलाइन जारी कोरोना काल में आमजन का जहां जीवन अस्तव्यस्त हो गया है।लेकिन धीरे धीरे चीजें पटरी पर लौटती दिख रही हैं, ऐसे में झारखण्ड सरकार ने राज्य के जिम और बार को खोलने का निर्देश दिया है। बता दें की GYM संचालकों ने सरकार के समक्ष धरना प्रदर्शन भी किया था, क्यूंकि…
रांची: प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने डीवीसी (दामोदर घाटी निगम) के मामले में राज्य सरकार का 1417 करोड रुपए काटकर न सिर्फ झारखंड सरकार को परेशान करने का प्रयास किया है। बल्कि सरकार को और अस्थिर करने का भी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के रवैए की वजह से संघीय ढांचे को नुकसान पहुंच रहा है। झारखंड के अलावा कई अन्य राज्य ऐसे हैं, जिन पर डीवीसी का झारखंड से भी ज्यादा राशि बकाया है। लेकिन उन राज्यों में पैसे की कटौती नहीं की गई। दूसरी ओर त्रिपक्षीय…
रांची: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हिन्दी के साथ संताली भाषा को भी झारखंड की प्रथम राजभाषा का दर्जा देने को लेकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश राज्य सरकार को दिया है। राज्यपाल के निर्देश पर उनके प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह ने आदिवासी सेंगेल अभियान की मांग पर नियमानुसार कार्रवाई करने को लेकर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने आदिवासी सलाहकार परिषद के गठन तथा इसकी बैठक बुलाए जाने को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। मालूम हो कि झारखंड से सटे ओडिशा से राज्यसभा के सदस्य सरोजिनी हेम्ब्रम ने भी पिछले दिनों राज्यसभा में…
राँची: वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र कुमार झा द्वारा जानकारी दी गयी है कि महिलाओं व किशोरियों की सुविधा हेतु महिला हेल्पलाईन नम्बर-8987790699,9905936490 जारी किया गया है। इस नंबर पर काॅल आते हीं पीसीआर शिकायतकर्ता पीड़ित महिला के पास पहुँचकर यथा संभव उनकी समस्या का समाधान करेगा। एसएसपी ने महिलाओ से अपील किसी प्रकार कोई समस्या हो तो राँची पुलिस से करें अपनी समस्याओं को साझा, पुलिस करेगी उचित कार्रवाई। वर्तमान में छेड़खानी करना, सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो भेजकर तंग करना, स्कूल आने-जाने पर फब्ती कसना, प्रतिकूल टिप्पणी करना, अनावश्यक रूप से लड़कों द्वार घूरना, पीछा करना के मामलों…
