Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
नई दिल्ली : रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं क्योंकि त्योहारी सीजन नजदीक आ रहा है। आम जनता को रेलवे स्टेशन, ट्रेनों या अन्य रेलवे क्षेत्र में होने के दौरान निम्नलिखित कृत्यों या चूक से बचने के लिए परामर्श दिया जाता है: 1) मास्क न पहनना या अनुचित तरीके से मास्क पहनना। 2) सामाजिक दूरी को बनाए रखना नहीं। 3) कोविद पॉजिटिव घोषित होने के बाद रेलवे क्षेत्र या स्टेशन पर आना या ट्रेन में सवार होना। 4) कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए नमूने देने और परिणाम की प्रतीक्षा करने के बाद रेलवे क्षेत्र या…
गढ़वा: सेफ्टिक टैंक में दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई. यह घटना बुधवार को जिले के कांडी थाना अंतर्गत दुमरसोता गांव में हुई है. चार लोगों की मौत की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. सैप्टिक टैंक का सेट्रिंग खोलने के दौरान दम घुटने से हुई मौत:- मिली जानकारी के अनुसार कांडी थाना के समीप बुधवार को अखिलेश दुबे के मकान के पास सैप्टिक टैंक का सेट्रिंग खोलने के दौरान दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई.सभी मजदूर कांडी थाना क्षेत्र के डूमरसोता गांव के रहने…
राँची। झारखण्ड के साहिबंगज जिले में एक आदिवासी नाबालिग के साथ पांच नाबालिग युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद नाबालिग की माैत हो गई। शव को नाबालिग युवती के रिश्तेदार के घर के छज्जे पर छोड़ कर भाग निकला था आरोपी।परिवार वालों को दुष्कर्म की घटना की जानकारी नहीं थी। उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया। अब नाबालिग की सहेली ने खुलासा है कि सामूहिक दुष्कर्म से माैत हुई। इसके बाद तो इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू की है। सच्चाई का पता लगाने के लिए कब्र खोदकर शव को निकाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से…
दुमका विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी के तौर पर भाजपा नेता लुइस मरांडी ने मंगलवार को एक सेट में नामांकन का पर्चा दाखिल किया। लुइस के नामांकन के दौरान भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, झारखंड भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश के अलावा अन्य नेता और जदयू, लोजपा और आजसू के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि 2019 में दुमका विधानसभा चुनाव में लुइस मरांडी को हेमंत सोरेन ने 13,188 वोट के अंतर से हरा दिया था। हेमंत बरहेट से भी चुनाव लड़े थे और जीते थे। दो जगहों से जीतने के बाद हेमंत सोरेन ने…
धनबाद: महुदा थाना क्षेत्र स्थित दामोदर नदी में मंगलवार को नहाने के दौरान डूबने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि नदी किनारे मौजूद ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने दो लोगों को बचा लिया। बताया जा रहा है कि कतरास थाना क्षेत्र के सोनारडीह स्थित भटमुरना से बीसीसीएल कर्मी का परिवार एकादशी के मौके पर यहां के शिव मंदिर में पूजा के लिए आया था। पूजा से पहले नहाने के दौरान हादसा हो गया। उधर, घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय विधायक ढुल्लू महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। ये भी पढ़े http://ksnewsupdates.com/jharkhand/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8/
गुमला: झारखंड में गुमला जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित हर्राडीपा गांव में पांचवीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पांच युवकों ने इस मासूम के साथ दुष्कर्म किया है. सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद जब परिजनों ने थाने में शिकायत करने की बात कही, तो आरोपियों ने पीड़िता की मां, भाई को पीट दिया. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने दो आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी. भुजाली व तलवार से आरोपियों की जांघ व हाथ को बुरी तरह काट दिया. घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह पुलिस गांव पहुंची. सूचना है कि…
लातेहार: झारखंड के उग्रवाद प्रभावित जिला लातेहार में महिलाओं ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कर्मचारियों को बंधक बना लिया. महिलाओं ने बैंक में ताला जड़ दिया. दिन भर बैंककर्मी बंधक बने रहे. बैंक में ताला लगा रहा. जानकारी मिली, तो स्थानीय पुलिस देर शाम को बैंक पहुंची. पुलिसकर्मियों ने बैंककर्मियों से नाराज महिलाओं को शांत करवाया और उनकी समस्या को दूर करवाया. दरअसल, सोमवार को लातेहार जिला के गारू प्रखंड मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक में बैंककर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने उन्हें बैंक में ही बंधक बना लिया. महिलाओं ने…
झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन ने दुमका विधानसभा सीट से सोमवार को दो सेट में नामांकन दाखिल किया। बसंत सोरेन ने निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी दुमका महेश्वर महतो को अपना नामांकन पर्चा सौंपा। नामांकन से पूर्व उन्होंने दिशोम मांझी धाम में पूजा अर्चना भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी दुमका पहुंचे। हालांकि नामांकन के दौरान दुमका समाहरणालय में हेमंत सोरेन छोटे भाई के साथ मौजूद नहीं रहे। बसंत सोरेन झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के छोटे बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई हैं। जीत के प्रति आश्वस्त दिखे बसंत सोरेन बसंत सोरेन ने कहा कि यहां…
हजारीबाग: बरकट्ठा थाना क्षेत्र के सूरजकुंड पेट्रोल पंप एनएच-2 पर सोमवार को सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। हादसा ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर की वजह से हुआ। मृतक और घायल कार में सवार थे। औरंगाबाद (बिहार) में बेटी की शादी तय करने के लिए सभी गए हुए थे। वहां से आसनसोल (पश्चिम बंगाल) लौट रहे थे और इसी दौरान हादसा हुआ। मृतकों में जसमतिया देवी (55), उनका बेटा सनोज पासवान (27) शामिल है। जबकि घायलों में ड्राइवर राहुल कुमार (22), बेटी चांदनी कुमारी (22) और नतीनी मनीषा कुमारी(10) शामिल हैं।…
सोरेन परिवार संथाल परगना को छोड़कर राज्य में किसी और सीट से नहीं नहीं लड़ सकता चुनाव: बाबूलाल मरांडी
रांची: भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि हेमंत सोरेन का परिवार संथाल परगना छोड़कर राज्य में और कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ सकता है और न चुनाव जीत सकता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन खुद संथाल के बरहेट से विधायक हैं। उनकी भाभी जामा से विधायक हैं और तीसरा भाई दुमका से चुनाव लड़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र बनाम परिवारवाद का चुनाव है। बता दें कि सोमवार को एनडीए की संयुक्त प्रेसवार्ता हुई जिसमें बाबूलाल ने उक्त बातें कही। प्रेसवार्ता में बाबूलाल के अलावा…
